दही में मिलाकर चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, मिलेगी बेदाग और निखरी त्वचा

What To Mix In Curd For Glowing Skin: स्किन को चमकदार और बेदाग बनाने के लिए चेहरे पर दही में इन चीजों को मिलाकर लगाएं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
दही में मिलाकर चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, मिलेगी बेदाग और निखरी त्वचा

What To Mix In Curd For Glowing Skin: दही शरीर के साथ स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इसके इस्तेमाल से स्किन की कई परेशानियां दूर होने के साथ स्किन भी हेल्दी बनती है। दही में मौजूद गुण एंटीबैक्टीरियल गुण, विटामिन सी और कैल्शियम स्किन के लिए फायदेमंद होता है। ये स्किन से पिंपल्स को दूर करने के साथ, स्किन को ग्लोइंग बनाता है और काले दाग-धब्बों को भी आसानी से दूर करता है। गर्मी में इसके इस्तेमाल से स्किन को ठंडक मिलती है और स्किन भी चमकदार बनती है। स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए लोग चेहरे पर कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है। इन प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल स्किन के लिए हानिकारक होने के साथ कई बार मन मुताबिक रिजल्ट भी  नहीं देता है। ऐसे में दही के इस्तेमाल से स्किन को ग्लोइंग बनाया जा सकता है। दही त्वचा में लोच को बढ़ाकर स्किन को मुलायम भी करता है। आइए जानते हैं दही में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाएं।

दही और बेसन

दही और बेसन दोनों ही स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गर्मी में इसको लगाने से टैनिंग की समस्या दूर होती है। दही और बेसन लगाने से स्किन से एक्सट्रा ऑयल की समस्या दूर होने के साथ स्किन चमकदार बनती है। इसको लगाने के लिए 1 चम्मच बेसन में 2 चम्मच दही को मिलाकर चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। 

दही और हल्दी

हल्दी एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। इसको दही में मिलाकर लगाने से पिंपल्स की समस्या दूर होने के साथ चेहरे का निखार भी बढ़ता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 3 चम्मच हल्दी 1/4 चम्मच हल्दी को डालकर चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। 

dahi

दही और टमाटर

दही और टमाटर स्किन की कई परेशानियों को दूर करने के साथ स्किन को ग्लोइंग बनाता है। इन दोनों को मिलाकर लगाने से त्वचा मुलायम होने के साथ टैनिंग को भी कम करने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 2 चम्मच दही में 1 चम्मच टमाटर का रस मिलाकर चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। 

इसे भी पढ़ें- गर्मी में जरूर पिएं सत्तू का शरबत, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

दही और मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इनको दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगाने से पिंपल्स कम होने के साथ दाग-धब्बे कम होते है और स्किन चमकदार बनती है। 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 3 चम्मच दही को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब 20 मिनट तक इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगा के रखें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। स्किन की कई समस्याएं आसानी से दूर होगी।

दही और पपीता

दही और पपीता दोनो ही स्किन को पोषण देते है और टैनिंग की समस्या को भी आसानी से दूर करते है। स्किन पर इनको लगाने के लिए 2 चम्मच दही में 1 चम्मच पपीता के पल्प को मैश करके दही में मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धोएं। ऐसा करने से स्किन सॉफ्ट बनेगी और दाग-धब्बे भी दूर होंगे।

ग्लोइंग स्किन के लिए दही में इन चीजों को मिलाकर लगाया जा सकता है। हालांकि, चेहरे पर इसको लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।   

Read Next

गर्मियों में त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है खीरे का छिलका, जानें कैसे करें उपयोग

Disclaimer