What To Eat And What Not To Eat To Relieve Stress: तनाव शरीर के लिए हानिकारक होने के साथ कई तरह की बीमारियों के खतरे को बढ़ाता है। खराब लाइफस्टाइल, पोषक तत्वों की कमी और टेंशन लेने से तनाव का स्तर बढ़ता है। आजकल के बिजी लाइफस्टाइल में तनाव अधिकतर लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। लेकिन इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि ज्यादा तनाव लेने से सेहत खराब हो सकती हैं। तनाव किसी भी चीज का हो सकता है जैसे ऑफिस, रिलेशनशिय और पैसों से जुड़ा हुआ। अक्सर जब तनाव बढ़ जाता है, तब बीमारी होने पर हम किसी डॉक्टर को दिखाते हैं। लेकिन आपको बता दें, रोजाना तनाव को दूर करने के लिए डाइट में कई चीजो को शामिल किया जा सकता है, जिससे तनाव का स्तर कम हो। साथ ही तनाव होने पर किन चीजों से परहेज करना चाहिए। इस बारे में जानकारी के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।
तनाव दूर करने के लिए क्या खाएं
शकरकंद
शकरकंद शरीर के लिए फायदेमंद होती है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और विटामिन डी। इसके सेवन से तनाव कम होने के साथ शरीर की हड्डियां भी मजबूत होती हैं। शकरकंद स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल को कम करने के साथ वजन को भी कंट्रोल रखता है।
खट्टे फल
खट्टे फलों के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ बीमारियों से बचाव होता हैं। खट्टे फल में विटामिन सी पाया जाता है, जो तनाव के स्तर को कम करने के साथ शरीर को हेल्दी रखता है। खट्टे फलों में आप संतरा, नींबू स्ट्रॉबेरी और अंगूर खा सकते हैं। खट्टे फलों में सिट्रिक एसिड पाया जाता है, जो स्किन को स्वस्थ रखता हैं।
डार्क चॉकलेट
अक्सर लोग तनाव में होने पर उनको मीठा खाने का मन करता है। ऐसे में आप डार्क चॉकलेट का सेवन कर सकते है। डार्क चॉकलेट में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो तनाव के स्तर को कम करने के साथ मूड को भी अच्छा करती है।
ब्लैक टी
तनाव को कम करने के लिए ब्लैक टी का सेवन एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ब्लैक टी मन को शांत करने से साथ स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल को कम करता है। ब्लैक टी के सेवन से शरीर को आराम मिलता है और मूड भी अच्छा होता है।
इसे भी पढ़ें- सूखी खांसी होने पर न खाएं ये 5 फूड्स, बिगड़ सकती है सेहत
तनाव होने पर किन फूड्स के सेवन से बचें
मैदा
मैदा शरीर के लिए हानिकारक होने के साथ तनाव होने पर इसको खाने से बचना चाहिए। मैदा एक प्रोस्सेड फूड है, जो आसानी से ब्लड में घुल जाता है और ब्लड शुगर लेवल को भी बढ़ाता है। मैदा में फाइबर नहीं होता है, जिस कारण इसके सेवन से अपच और कब्ज की समस्या भी होती है। तनाव की स्थिति में मैदा का हरगिज सेवन न करें क्योंकि यह स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल के स्तर को भी बढ़ाता है।
नमक
तनाव होने पर नमक के सेवन से भी बचना चाहिए। ज्यादा नमक के सेवन से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, जो हार्ट पर दबव बनाता है। हार्ट पर दबाव बढ़ने से तनाव का स्तर बढ़ सकता है। इस स्थिति से बचने के लिए ज्यादा नमक वाली चीजों का उपयोग न करें।
कैफीन
कैफी शरीर के लिए हानिकारक होने के साथ तनाव के स्तर को बढ़ाता है। कैफीन के सेवन से रात को नींद न आने की समस्या होने के साथ ब्लड प्रेशर का लेवल बढ़ता है। कई बार कैफीन बैचेनी और घबराहट को भी बढ़ाता है।
तनाव दूर करने के लिए क्या खाएं और क्या न खाएं इस बारे में ऊपर जानकारी दी गई है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन फूड्स का सेवन करें। तनाव लंबे समय तक रहने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।
All Image Credit- Freepik