Doctor Verified

गर्भावस्था में नहाते समय क्या करें और क्या न करें? डॉक्टर से जानें

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान नहाते समय महिलाओं को क्या करना चाहिए और क्या नहीं? 
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्भावस्था में नहाते समय क्या करें और क्या न करें? डॉक्टर से जानें


प्रेग्नेंसी का समय हर महिला के लिए बहुत सेंसिटिव और अहम समय होता है। इस दौरान महिलाओं को अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि इस पर पड़ने वाला कोई भी असर सीधे भ्रूण की सेहत पर पड़ता है। इसलिए, प्रेग्नेंट महिला अपने रोजमर्रा के काम को किस तरह कर रहे हैं, इसका असर भी आपके शिशु के स्वास्थ्य पर पड़ता है। इतना ही नहीं, रोजाना के कुछ काम ऐसे होते हैं, जिससे प्रेगनेंसी के दौरान आपको काफी सावधानी बरतने की जरूरत होती है। खासकर नहाने के दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसे में आइए जयपुर के दिवा अस्पताल और आईवीएफ केंद्र की प्रसूति एवं स्त्री रोग की विशेषज्ञ, लेप्रोस्कोपिक सर्जन और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शिखा गुप्ता से जानते हैं कि नहाने के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं? (pregnancy me kaise nahana chahiye)

गर्भावस्था में नहाते समय क्या करें? - What To Do While Bathing During Pregnancy in Hindi?

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को नहाने के दौरान इन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

1. साफ-सफाई का ध्यान

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में इंफेक्शन का खतरा ज्यादा होता है, इसलिए, नहाते समय शरीर के हर हिस्से को सही तरह से साफ करना जरूरी होता है। खासकर प्राइवेट पार्ट के हाइजीन का ध्यान रखना जरूरी होता है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के लिए फॉलो करें ये डेली रूटीन, गर्भावस्था में नहीं होगी कोई समस्या

2. गुनगुने पानी का इस्तेमाल

प्रेग्नेंसी के दौरान बहुत ज्यादा ठंडे या गर्म पानी से नहाने से बचना चाहिए। हमेशा नहाने के लिए गुनगुने पानी का उपयोग करें, क्योंकि यह आपके शरीर को आराम देता है, थकान दूर करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।

3. धीरे-धीरे नहाएं

नहाने के दौरान जल्दबाजी करने से बचें। नहाते समय हर गतिविधि को धीरे-धीरे करें। बैठकर नहाना आपके लिए ज्यादा सुरक्षित होता है, खासकर आखिरी तिमाही के दौरान।

4. नहाने के समय का ध्यान रखें

नहाने के लिए आप हमेशा वो समय चुने, जब आपके शरीर में एनर्जी हो, जिस समय आपको ज्यादा थकान महसूस हो उस समय नहाने से बचना चाहिए।

5. एंटी-स्लिप मैट का इस्तेमाल

प्रेग्नेंसी में नहाने के दौरान फिसलने का खतरा ज्यादा होता है, जो गर्भवती महिला के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है। इसलिए, बाथरूम में एंटी-स्लिप मैट का इस्तेमाल करें, ताकि फिसलने का जोखिम कम हो।

pregnancy-me-kaise-pani-se-nahana-chahiye-inside

गर्भावस्था में नहाते समय क्या न करें? - What To Avoid While Bathing During Pregnancy in Hindi?

प्रेग्नेंसी के दौरान नहाना भी आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। लेकिन, आपको नहाने के दौरान इन कामों से बचना चाहिए-

1. देर तक नहाने से बचें

प्रेग्नेंसी के दौरान बहुत देर तक पानी में रहने या टब में बैठना आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। इसलिए, 10 से 15 मिनट से ज्यादा देर तक नहाने से बचें, क्योंकि इससे आपके शरीर का तापमान बढ़ सकता है और डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है।

2. गर्म पानी से नहाने से बचें

ज्यादा गर्म पानी से नहाने से आपके शरीर का तापमान बढ़ सकता है, जो भ्रूण के विकास के लिए हानिकारक माना जाता है। बहुत गर्म पानी से नहाने पर महिला को चक्कर आने, ब्लड प्रेशर कम होने और बेहोशी की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी में खस का पानी पीना सुरक्षित है? जानें डॉक्टर से

3. पेट पर जोर लगाने से बचें

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को नहाते समय साबुन उठाने या बाल धोने के दौरान झुकने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे कमर और पेट पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है।

4. खुशबू वाली चीजों से बचें

प्रेग्नेंसी के दौरान कई महिलाओं को खुशबूदार चीजों से एलर्जी हो सकती है। इसलिए, नहाते समय आप खुशबूदार शैम्पू, बॉडी वॉश या लोशन के इस्तेमाल से बचना चाहिए, क्योंकि इससे उल्टी या एलर्जी की समस्या हो सकती है।

5. बाथटब के इस्तेमाल से बचें

अगर आप नहाने के लिए बाथटब का उपयोग कर रही हैं तो उसकी साफ-सफाई बहुत जरूरी है, क्योंकि टब में गंदे बैक्टीरिया हो सकते हैं, जिससे प्रेग्नेंसी के दौरान इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।

निष्कर्ष

प्रेग्नेंसी के दौरान नहाने के दौरान महिलाओं को इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। नहाने से न सिर्फ आपका शरीर साफ होता है, बल्कि हल्का भी महसूस होता है। लेकिन, किसी भी तरह की घटना से बचने के लिए प्रेग्नेंसी के दौरान इन सावधानियों पर ध्यान दें और किसी भी तरह की असुविधा होने पर आराम करें या किसी की मदद जरूर लें।
Image Credit: Freepik 

Read Next

क्या महिलाएं सी-सेक्शन के बाद तुअर दाल खा सकती हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

TAGS