रात को सोते समय चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, मिलेगी ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन

What to Apply on Face at Night: रात को चेहरे पर कुछ खास चीजें लगाने से स्किन ग्लोइंग बन सकती है। जानें रात को चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
रात को सोते समय चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, मिलेगी ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन


What to Apply on Face at Night in Hindi: आजकल महिलाएं घर-परिवार और ऑफिस की दोहरी जिम्मेदारियां निभा रही हैं। अपनी इन जिम्मेदारियों को बेहतरीन ढंग से निभाने के लिए वे अकसर सुबह से लेकर रात तक बिजी रहती हैं। ऐसे में वे न ही अपनी हेल्थ और न ही स्किन पर ध्यान दे पाती हैं। इसकी वजह से अकसर वर्किंग महिलाओं को त्वचा से जुड़ी समस्याएं परेशान करने लगती हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए स्किन का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। अगर आपके पास सुबह समय नहीं है, तो आप रात को भी स्किन का ख्याल रख सकती हैं। इसके लिए आप रात को अपने चेहरे पर कुछ खास चीजें अप्लाई कर सकती हैं, जिससे आपके चेहरे की स्किन ग्लोइंग, मुलायम और खूबसूरत बनेगी। आइए, जानते हैं ग्लोइंग और खूबसूतर त्वचा पाने के लिए  रात को चेहरे पर क्या लगाकर सोना चाहिए? या फिर रात को सोते समय चेहरे पर क्या लगाएं? (What to Apply on Face at Night in Hindi)

1. नारियल का तेल अप्लाई करें

अगर आप दिनभर बिजी रहते हैं, तो रात को अपने चेहरे पर नारियल का तेल लगा सकते हैं। कोकोनट वर्जिन ऑयल त्वचा के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। इसके लिए आप नाइट क्रीम लें, इसमें एक चम्मच कोकोनट वर्जिन ऑयल मिलाएं। अब इसे अपने चेहरे पर लगा लें और सुबह धो लें। रोजाना रात को सोते समय चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से आपको ग्लोइंग, सॉफ्ट स्किन मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर रातभर हल्दी लगाए रखने से दूर होती हैं ये 6 समस्याएं, जानें कैसे करें इस्तेमाल

2. खीरे का रस लगाएं

आप अपने चेहरे को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाने के लिए रात को खीरे का रस भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप खीरे का रस निकाल लें। अब इस रस को अपने चेहरे पर लगा लें और सुबह उठकर धो लें। इससे त्वचा को ठंडक मिलती है, त्वचा हाइड्रेट बनती है और चमक भी नजर आती है। रोजाना रात को चेहरे पर खीरे का रस लगाने से आपकी त्वचा संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

turmeric and milk

3. हल्दी और दूध अप्लाई करें

अगर आपको दिन में स्किन केयर के लिए समय नहीं मिल पाता है, तो आप रात को हल्दी और दूध मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। हल्दी और दूध का कॉम्बिनेशन चेहरे पर लगाने से कई त्वचा समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए आप 2-3 चम्मच दूध लें और इसमें हल्दी पाउडर मिला लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें और सुबह धो लें। आप चाहें तो इस मिश्रण को टोनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते है।  

4. ग्लिसरीन लगाएं

ग्लिसरीन आपके चेहरे की समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। अपनी स्किन केयर करने के लिए आप रात को चेहरे पर ग्लिसरीन लगा सकते हैं। ग्लिसरीन में मौजूद तत्व चेहरे के दाग-धब्बों और पिंपल्स से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप रोजाना रात को सोते समय चेहरे और गले पर ग्लिसरीन लगा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- एलोवेरा जेल से डार्क स्पॉट्स कैसे हटाएं? इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल

5. विटामिन ई कैप्सूल

विटामिन ई को बालों और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आप विटामिन ई कैप्सूल जेल को रात के समय अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा जेल लें। इसमें विटामिन ई कैप्सूल का जेल निकाल लें। अब इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और रात के समय अपने चेहरे पर लगाएं। रोजाना रात को चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल लगाने से दाग-धब्बे, पिंपल्स, ब्लैकहैड्स और डार्क सर्कल्स से निजात मिल सकता है।

आप भी रात को अपने चेहरे पर नारियल तेल, विटामिन ई कैप्सूल, एलोवेरा, ग्लिसरीन, खीरा और हल्दी आदि लगा सकते हैं। लेकिन अगर आपके चेहरे पर बहुत पिंपल्स, फोड़े-फुंसी आदि है, तो कोई भी घरेलू उपाय आजमाने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Read Next

शहद के इस्तेमाल से नाखून बनेंगे खूबसूरत, जानें कैसे करना है प्रयोग

Disclaimer