What to Apply on Face at Night in Hindi: अब मौसम बदल रहा है। दिन में भले ही धूप और गर्मी का अहसास हो रहा है, लेकिन रात के समय ठंड का अनुभव होने लगा है। जब ठंड लगती है, तो हम शरीर को गर्म कपड़ों से ढक लेते हैं। लेकिन, बदलते मौसम में हमें शरीर के साथ ही, त्वचा का भी खास ख्याल रखना चाहिए। बदलते मौसम में त्वचा की देखभाल करना जरूरी होता है। इसके लिए आपको अपने खान-पान पर ध्यान देना चाहिए। बदलते मौसम में आपको दिन और रात, दोनों समय त्वचा की केयर करनी चाहिए। आइए, खूबसूरत मेकओवर की ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा गोयल से जानते हैं बदलते मौसम में रात को चेहरे पर क्या लगाएं-
बदलते मौसम में रात को चेहरे पर क्या लगाएं?- What to Apply on Face at Night in Changing Weather in Hindi
1. मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं
वैसे तो हर मौसम में रात को सोते समय भी मॉइश्चराइजर जरूर लगाना चाहिए। लेकिन, बदलते मौसम में स्किन ज्यादा ड्राई और बेजान हो जाती है। ऐसे में आपको बदलते मौसम में मॉइश्चराइजर जरूर लगाना चाहिए। इससे स्किन मुलायम और नरम बनी रहेगी। मॉइश्चराइजर लगाने से त्वचा हाइड्रेटेड रहती है। इससे त्वचा पर निखार भी आता है।
2. सीरम अप्लाई करें
बदलते मौसम में आपको रात के समय सीरम भी जरूर अप्लाई करना चाहिए। सभी लोगों को अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही सीरम का इस्तेमाल करना चाहिए। आप विटामिन-सी सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को नुकसान होने से बचाते हैं। बदलते मौसम में रात को सोते समय मॉइश्चराइजर के बाद सीरम जरूर लगाएं। आप चाहें तो हाइलूरॉनिक एसिड युक्त सीरम भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं।
इसे भी पढ़ें- बदलते मौसम में ऐसे रखें बच्चे की सेहत का ख्याल, जानें क्या करें और क्या नहीं
3. ऑयल लगाएं
बदलते मौसम में स्किन को ड्राई होने से बचाने के लिए ऑयल या तेल लगाना भी जरूरी होता है। आप नारियल तेल, ऑलिव ऑयल या जोजोबा ऑयल लगा सकते हैं। चेहरे की तेल से मसाज करने से त्वचा में मॉइश्चर बना रहता है। इसके लिए आप कोई भी तेल लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और फिर हल्के हाथों से त्वचा की मालिश करें। इससे त्वचा की ड्राइनेस दूर होगी। ऑयल लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है।
इसे भी पढ़ें- बदलते मौसम में इस तरह से करें अपनी मेंटल हेल्थ की देखभाल, मूड स्विंग्स की समस्या होगी दूर
4. एलोवेरा जेल लगाएं
बदलते मौसम में स्किन को सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए आप एलोवेरा जेल अप्लाई कर सकते हैं। एलोवेरा सभी स्किन टाइप के लोगों के लिए फायदेमंद होता है। एलोवेरा में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को मुलायम बनाते हैं। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं, जिससे स्किन इंफेक्शन से बचाव होता है। एलोवेरा त्वचा की जलन और खुजली को भी शांत करने में मदद करता है। इसलिए आपको भी रात में अपने चेहरे पर एलोवेरा जरूर लगाना चाहिए।