Doctor Verified

पहली बार पीरियड आने की सही उम्र क्या है? डॉक्टर से जानें पहले पीरियड्स के लक्षण

डॉक्टर की मानें तो किसी लड़की या महिला को पीरियड्स किस उम्र में होने इसकी सही उम्र तय नहीं जा सकती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पहली बार पीरियड आने की सही उम्र क्या है? डॉक्टर से जानें पहले पीरियड्स के लक्षण


What is The Right Age of Periods: पीरियड्स हर महिला को होती है। आसान भाषा में इसे महामारी, महनी, रजोधर्म, मेंस्ट्रुअल साइकिल जैसे कई नामों से जाना जाता है। पीरियड्स में हार्मोनल बदलावों की वजह से वजाइना से ब्लीडिंग (Vaginal Bleeding)  होती है। यह प्रक्रिया 3 से 5 दिनों तक चलती है। हर महीने 20 से 25 दिनों के बाद महिलाओं का पीरियड्स आते हैं। आज सोशल मीडिया, सर्च इंजन साइट और यूट्यूब पर पीरियड्स से जुड़ी कई चीजें मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद महिलाओं में इसको लेकर कंफ्यूजन रहता है। आज भी ज्यादातर महिलाएं इस बात से अनजान हैं कि आखिरकार पीरियड आने की सही उम्र क्या है? और पहली बार पीरियड्स के क्या लक्षण दिखाई देते हैं? इन सवालों का जवाब जानने के लिए ओनली माय हेल्थ की टीम ने गुरुग्राम के सीके बिरला अस्पताल की गायनाकॉलॉजिस्ट डॉ. आस्था दयाल से बातचीत की।

पीरियड आने की सही उम्र क्या है?- What is The Right Age of Periods

डॉक्टर की मानें तो किसी लड़की या महिला को पीरियड्स किस उम्र में होने इसकी सही उम्र तय नहीं जा सकती है। लड़कियों को हार्मोन, शारीरिक संरचना और जीन्स के आधार पर पीरियड्स होते हैं। 10 में से 8 लड़कियों को 10 से 15 साल की उम्र के बीच पहली बार पीरियड्स होते हैं। कुछ मामलों में 16 से 18 साल तक भी पीरियड्स की शुरुआत हो सकती है। जबकि कुछ रेयर केस में लड़कियों को 9 साल की उम्र में भी पीरियड्स हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः नॉर्मल डिलीवरी के बाद लगे टांकों की इस तरह से करें देखभाल, जल्दी होगी रिकवरी

पहली पीरियड्स के लक्षण क्या हैं

डॉ. आस्था दयाल का कहना है कि पहली पीरियड्स में ज्यादातर लड़कियों को इस बात का अंदाजा नहीं होता है कि इसकी शुरुआत होने वाली हैं। दरअसल, पीरियड्स होने से पहले ही शरीर लड़कियों को संकेत देने लगता है। इन संकेतों में वजाइना पर बाल आना, पैरों और अंडरआर्म में बाल आना शामिल है। इसके अलावा पीरियड्स शुरू होने से पहले वजाइना से खून के छोटे थक्के निकलना भी पहले पीरियड्स के लक्षण हैं। इसके अवाला पहली पीरियड्स के लक्षण निम्नलिखित हैंः 

  • त्वचा पर अचानक पिंपल्स निकलना
  • सीने के हिस्से में दर्द होना
  • पीठ और कमर में दर्द
  • कब्ज और पाचन संबंधी परेशानी
  • सामान्य से ज्यादा थकान महसूस करना।

इसे भी पढ़ेंः पीरियड्स में इस तरह से करें हींग का सेवन, क्रैम्प्स और दर्द से मिलेगी राहत

पहले पीरियड में कितना ब्लड लॉस हो सकता है?

एक्सपर्ट का कहना है कि पहले पीरियड्स में बहुत ही हल्की ब्लीडिंग होती है। इसमें लाल और भूरे रंग के खून के धब्बे दिखाई देते हैं। वक्त के साथ हार्मोन स्थिर होते हैं और पीरियड्स सर्कल रेगुलर हो जाते हैं। वहीं जब ब्लड लॉस की बात आती है तो पहले पीरियड्स में 6 चम्मच के बराबर खून निकलता है। पहली पीरियड्स में ज्यादा ब्लीडिंग होने पर भी घबराने वाली कोई बात नहीं है। अगर आपको लगता है कि पहले पीरियड्स के आधार पर आपको ज्यादा ब्लीडिंग हो रही हैं डॉक्टर या घर में मां से बातचीत करें।

Image Credit: Freepik.com

 

Read Next

क्या कुछ खास किस्म के फूड्स खाने से पीरियड्स की तारीख में देरी हो सकती है? एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में

Disclaimer