Doctor Verified

हेल्दी दांतों का नेचुरल रंग कैसा होना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें किस रंग के दांतों का क्या है मतलब

अगर आपके दांत मोतियों जैसे नहीं चकमते हैं, तो इसमें कोई गलत बात नहीं है। दरअसल, दांतों का नेचुरल कलर हल्का पीला होता है, जो हेल्दी और मजबूत होते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
हेल्दी दांतों का नेचुरल रंग कैसा होना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें किस रंग के दांतों का क्या है मतलब


What's the Colour of Naturally Healthy Teeth: अक्सर लोगों को लगता है कि चमकदार सफेद दांत हेल्दी और मजबूत होते हैं। लेकिन आपको बता दें कि हेल्दी दांतों का नेचुरल कलर थोड़ा अलग होता है। चकमदार सफेद दांतों को स्वस्थ नहीं माना जाता है। दांतों का रंग स्वाभाविक रूप से विभिन्न रंगों और शेड्स के होते हैं। इसलिए अगर आपके दांत मोतियों जैसे नहीं चकमते हैं, तो इसमें कोई गलत बात नहीं है। दरअसल, दांतों का नेचुरल कलर हल्का पीला होता है, जो हेल्दी और मजबूत होते हैं। न्यूमेड अस्पताल नोएडा में मैक्सिलोफेशियल और डेंटल विभाग और हेल्दी डेंटज के निदेशक डॉ. सुमन यादव से जानते हैं हेल्दी दांतों का नेचुरल रंग कैसा होना चाहिए?

हेल्दी दांतों का नेचुरल रंग कैसा होना चाहिए?- Healthy Danto ka Natural Rang Kaisa Hona Chahiye

आपको बता दें कि हेल्दी दांतों का नेचुरल रंग मटमैला सफेद या हल्का पीला होता है। अगर आपके दांत हल्के पीले हैं, तो इसका मतलब है कि आपके दांत बिलकुल हेल्दी और मजबूत हैं। दांतों का नेचुरल रंग हल्का पीला ही होता है। अगर आपके दांत काले या ग्रे हैं, तो इसका मतलब है कि आपके दांत खराब हो रहे हैं और इस स्थिति में आपको डेंटिस्ट से जरूर कंसल्ट करना चाहिए। दांतों के रंग आनुवंशिकी, सेहत और जीवनशैली पर निर्भर करता है।
आपको बता दें कि प्रत्येक दांत की सतह पर इनेमल होता है। इसका नेचुरल रंग सफेद होता है। लेकिन, अंडरलाइंग डेंटिन परत का रंग थोड़ा पीला होता है। सफेद इनमेल की वजह से अंडरलाइंग डेंटिन का रंग आसानी से दिखाई देता है।

इसे भी पढ़ें- पीले दांतों को साफ करने के लिए सौंफ और नीम से घर पर बनाएं दंत मंजन, एक्सपर्ट से जानें तरीका

किस रंग के दांतों को क्या है मतलब?

  • 1. अगर आपके सफेद दांत हैं, तो इसका मतलब है कि आपकी मुस्कान अच्छी है।
  • 2. अगर आपके पीले दांत हैं, तो इसका मतलब है कि आपके दांत हेल्दी और मजबूत हैं।
  • 3. अगर आपके दांत ब्राउन हैं, तो इसका मतलब है कि आप कॉफी, चाय, शराब और टैनिन युक्त उत्पादों का सेवन करते हैं।
  • 4. अगर आपके दांत हल्के ग्रे और काले हैं, तो इसका मतलब है कि आपके दांत खराब हो चुके हैं।
  • 5. ग्रे या काले दांतों का मतलब है कि व्यक्ति को चोट लगने की कोई हिस्ट्री है।

natural-teeth-color-inside

दांतों को हेल्दी कैसे बनाएं?

  • दांतों को रोजाना ब्रश जरूर करें। सुबह-शाम ब्रश जरूर करना चाहिए।
  • अपनी डाइट में ज्यादा शुगर का सेवन न करें।
  • आपको दांतों का रेगुलर चेकअप जरूर करना चाहिए।
  • अपनी डाइट में कैल्शियम जरूर शामिल करें। इससे दांत मजबूत बनेंगे।
  • आपको समय-समय पर ब्रश को बदलते रहना चाहिए।
  • भोजन करने के बाद फ्लोराइड युक्त कुल्ला जरूर करें।

Read Next

Aaj Ka Health Rashifal: 14 November 2024, पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Disclaimer