Doctor Verified

क्या कान का मैल सुनने की क्षमता कम कर सकता है? जानें दोनों में क्या है कनेक्शन

क्या कान के मैल की वजह से सुनने में परेशानी हो सकती है? आइये लेख में जानें दोनों में क्या है कनेक्शन।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या कान का मैल सुनने की क्षमता कम कर सकता है? जानें दोनों में क्या है कनेक्शन


Can Earwax Cause Hearing Problems: इंफेक्शंस का खतरा कम करने के लिए शरीर की साफ-सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। शरीर के कई हिस्से ऐसे होते हैं जिन पर हमारा ध्यान नहीं जा पाता है, जैसे कि कान की सफाई होना। कान की सफाई न होने के कारण कान में मैल जमता जाता है। अगर इसे समय-समय पर साफ न किया जाए, तो इससे कान से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक कान में मैल बढ़ने के कारण सुनने की क्षमता पर फर्क भी पड़ सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कान के मैल के कारण सुनने में फर्क कैसे आ सकता है? इस बारे में ज्यादा जानने के लिए हमने डॉ. जयदीप मनकानी (MS ENT) प्राइमा ईएनटी सेंटर और संचयी अस्पताल, (मुंबई) (Practicing at PRIMAA ENT CENTRE and SANCHETI HOSPITAL, Mumbai) से बात की है।

01 - 2025-04-13T101843.820

कान का मैल सुनने की क्षमता पर कैसे असर डालता है? How Earwax Can Affect Hearing Ability

कान का मैल एक तरह का प्राकृतिक मोम होता है, जो कान की नली में बनता हैं। यह बाहरी गंदगी को कान के पर्दे पर जाने से रोकता है। जब कान का मैल बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, तो यह कान की नली को ब्लॉक कर देता है। इस कारण कान बंद हो सकते हैं या सुनने में परेशानी हो सकती है। कान का मैल बढ़ने से आवाज कान की नली तक पहुंच नहीं पाती है। इस कारण कुछ समय के लिए सुनना कम या बंद हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- बच्चों के कान का मैल घर में कैसे साफ करें? जानें आसान उपाय 

क्या यह समस्या परमानेंट रहती है?

एक्सपर्ट कर मुताबिक, कान के मैल की वजह से कुछ समय के लिए ही सुनने में परेशानी आ सकती है। लेकिन यह समस्या कभी भी परमानेंट नहीं होती है। कान के मैल को साफ करते ही सुनना दुबारा ठीक हो जाता है। इसलिए कान की सफाई रोज करने की सलाह दी जाती है। कान की साफ-सफाई न होने से मैल ज्यादा बढ़ सकता है। इस कारण कान में इंफेक्शन होने का खतरा भी हो सकता है। कई बार मैल बाहर से भी नजर आने लगता है, जिससे दूसरे व्यक्ति को भी परेशानी हो सकती है।

एक्सपर्ट टिप

समय-समय पर कान की सफाई जरूर करें, जिससे गंदगी कान में इकट्ठा न हो। अगर आपको सुनने में परेशानी हो रही है, तो इसे ईएनटी विशेषज्ञ द्वारा साफ किया जाना चाहिए। डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी इयर ड्रॉप या कान में तेल न डालें। क्योंकि इससे सुनने की क्षमता पर असर पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें- कान की मैल (ईयर वैक्स) निकालने के लिए हाइड्रोजन पेरोक्साइड का प्रयोग करना कितना सुरक्षित है?

निष्कर्ष

कान में मैल बढ़ने के कारण सुनने की क्षमता में फर्क आ सकता है। लेकिन अगर कान के मैल को समय-समय पर साफ किया जाए, तो दोबारा ठीक से सुनाई देने लगता है। कान की सफाई न होने से इन्फेक्शन होने का खतरा भी हो सकता है। इसलिए शरीर के अन्य अंगों की तरह कान की सफाई करना भी जरूरी है। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

Read Next

IBS से ग्रस्त लोगों के लिए हाई फाइबर डाइट का सेवन अच्छा है या नहीं? जानें डॉक्टर से

Disclaimer