Expert

सर्दियों में चाय-कॉफी नहीं, इन 3 चीजों से करें दिन की शुरुआत, रुजुता दिवेकर से जानें फायदे

Best Food To Eat to Start Your Day: सुबह खाली पेट चाय या कॉफी का सेवन करने से पेट में दर्द, कब्ज जैसी समस्या हो सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में चाय-कॉफी नहीं, इन 3 चीजों से करें दिन की शुरुआत, रुजुता दिवेकर से जानें फायदे

Best Food To Eat to Start Your Day: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही लोग अपने दिन की शुरुआत गर्म गर्म चाय और कॉफी के साथ करना चाहते हैं। रजाई की गर्माहट में चाय और कॉफी की चुस्की लेना अपने आप में एक सुकून दे जाता है। हालांकि सुबह खाली पेट चाय और कॉफी का सेवन करने से पेट में कब्ज, गैस, पेट में दर्द जैसी कई पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है। इसके अलावा सुबह खाली पेट चाय और कॉफी का सेवन करने की वजह से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। मौसम कोई भी हो लेकिन चाय और कॉफी का सेवन करने की बजाय आप हेल्दी चीजों से दिन की शुरुआत करते हैं, तो स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है।

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने हालही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रुजुता दिवेकर ने बताया कि लोगों को चाय और कॉफी की बजाय अपने दिन की शुरुआत 3 स्पेशल चीजों से करने की सलाह दी है। न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया है कि इन 3 चीजों से दिन की शुरुआत करने से कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में।

इसे भी पढ़ेंः सर्दियों में खाएं कच्चा आंवला, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

इन हेल्दी चीजों से करें दिन की शुरुआत

रुजुता दिवेकर ने अपने वीडियो में बताया है कि लोगों को अपने दिन की शुरुआत चाय और कॉफी की बजाय नीचे दी गई 3 चीजों से करनी चाहिए।

  • केला
  • भीगी हुई किशमिश
  • भीगे हुए बादाम

आइए जानते हैं सुबह खाली पेट इन चीजों का सेवन करने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Rujuta Diwekar (@rujuta.diwekar)

केला

सुबह खाली पेट केले का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं को सुधारने में मदद मिलती है। केले में पर्याप्त मात्रा में घुलनशील और अघुलनशील पदार्थ पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत अहम माने जाते हैं। केले में फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर के ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ेंः सर्दियों में वजन घटाने के लिए खाएं किन्नू, जानें सेवन का तरीका

भीगे हुए किशमिश

सर्दियों के मौसम में लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार जैसी कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। सर्दियों में इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। किशमिश में पर्याप्त मात्रा में आयरन, प्रोटीन, विटामिन बी6, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व शरीर को बैक्टीरिया और संक्रमण से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं।

apne_din_ki-shuruaat_kaise_karein

भीगे हुए बादाम

बादाम में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ई, मैग्नीशियम, मैंगनीज, कॉपर, ओमेगा 3 फैटी एसिड और फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप बादाम का सुबह खाली पेट सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर होती है। रुजुता दिवेकर के अनुसार सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम का सेवन डायबिटीज, पीसीओडी और खराब नींद से जूझ रहे लोग भी कर सकते हैं।

 

Read Next

Khajoor With Milk In Winter: सर्दियों में दूध के साथ खाएं खजूर, शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे

Disclaimer

TAGS