Khajoor With Milk In Winter: सर्दियों में दूध के साथ खाएं खजूर, शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे

Khajoor With Milk In Winter: सर्दियों में दूध और खजूर खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। जानें दूध के साथ खजूर खाने के फायदे 
  • SHARE
  • FOLLOW
Khajoor With Milk In Winter: सर्दियों में दूध के साथ खाएं खजूर, शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे

सर्दियों में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक खानपान की जरूरत होती है। दरअसल, सर्दियों में इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है, जिसे कारण हम बीमारियों की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। ठंड के मौसम में डाइट में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए, जिससे शरीर को पर्याप्त पोषण मिल सके। सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए खजूर का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। खजूर में प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट, जिंक, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्व जाते हैं। सर्दियों में खजूर खाने से बॉडी गर्म रहती है और शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दियों में खजूर का सेवन दूध के साथ करने से दोगुने फायदे मिलते हैं। दूध में विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की आपूर्ति करता है। दूध के साथ खजूर का सेवन करने से शरीर को कई अद्भुत फायदे मिलते हैं और कई बीमारियों से बचाव होता है। तो चलिए, जानते हैं सर्दियों में दूध के साथ खजूर का सेवन करने के फायदे -

सर्दियों में दूध के साथ खजूर खाने के फायदे - Dates With Milk Benefits In Hindi In Winter

इम्यूनिटी मजबूत होती है 

सर्दियों में दूध के साथ खजूर का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है। खजूर में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बीमारियों और संक्रमण से बचाव करते हैं। खजूर की तासीर गर्म होती है और यह सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करने में भी मदद करता है। 

अस्थमा में पहुंचाए राहत 

सर्दियों में अस्थमा की समस्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में दूध के साथ खजूर का सेवन करना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। दूध में खजूर डालकर खाने से छाती में जमा कफ आसानी से बाहर निकल जाता है। खजूर शरीर को गर्म रखता है और इसके साथ ही अस्थमा अटैक के खतरे को भी कम करता है। 

इसे भी पढ़ें: खजूर की खीर खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें आसान रेसिपी

पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त

सर्दियों में अक्सर पेट में गैस और कब्ज की समस्या हो जाती है। ऐसे में दूध और खजूर का एक साथ सेवन करने से ये समस्या दूर हो सकती है। दूध में खजूर डालकर पीने पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। रोजाना दूध के साथ खजूर खाने से पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। 

Date-With-Milk-For-Digestion

खून की कमी दूर करे

एनीमिया की शिकायत होने पर दूध के साथ खजूर का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। खजूर में आयरन काफी मात्रा में होता है, जो शरीर में खून की कमी को दूर करता है। दूध के साथ खजूर खाने से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए रोजाना दूध के साथ खजूर का सेवन करना चाहिए।   

इसे भी पढ़ें: Soaked vs Dry Dates: सूखे या भीगे हुए खजूर में से क्या है अधिक फायदेमंद?

अच्छी नींद लाने में मददगार

सर्दियों में कई लोग अनिद्रा या नींद न आने की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में, खजूर को दूध के साथ खाने से अनिद्रा की शिकायत दूर होती है। दरअसल, खजूर मैग्नीशियम का अच्छा स्त्रोत है, जो नींद लाने में मदद करता है। सर्दियों में रोजाना सोने से पहले गर्म दूध और खजूर का सेवन करने से नींद काफी अच्छी आती है।

Read Next

Walnut Ladoo: सर्दियों में स्वस्थ्य रहने के लिए खाएं पौष्टिक अखरोट लड्डू, जानें फायदे और रेसिपी

Disclaimer