Seated Knee Tucks Exercise in Hindi: फिट और हेल्दी रहने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है। बीमारियों से मुक्त रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। जो लोग एक्सरसाइज करते हैं, वे अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा फिट और हेल्दी रहते हैं। वैसे तो फिट रहने के लिए कोई भी एक्सरसाइज की जा सकती है। आप सीटेड नी टक्स एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से जोड़ों का दर्द दूर होता है। मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और बॉडी फ्लैक्सिबल बनती है। इस एक्सरसाइज को शुरुआत में करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन धीरे-धीरे इसकी प्रैक्टिस की जाए, तो इसे आसानी से किया जा सकता है। आइए, Yobics Workout की फिटनेस एक्सपर्ट डॉ. कविता नालवा से जानते हैं सीटेड नी टक्स एक्सरसाइज करने के फायदे
सीटेड नी टक्स एक्सरसाइज के फायदे- Seated Knee Tucks Exercise Benefits in Hindi
1. पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाना
सीटेड नी टक्स एक्सरसाइज पैरों की मांसपेशियों के लिए काफी फायदेमंद होती है। इस एक्सरसाइज को करने से पैरों की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं।
2. पोश्चर में सुधार करे
आजकल दिनभर बैठे रहने से पोश्चर खराब होने लगता है। इसकी वजह से कमर और पीठ का दर्द बना रहता है। ऐसे में पोश्चर में सुधार करने के लिए आप सीटेड नी टक्स एक्सरसाइज कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से पोश्चर में सुधार होता है। इससे रीढ़ की हड्डी भी मजबूत बनती है। इस एक्सरसाइज को करने से पीठ को चोट लगने से बचाने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए घर पर करें ये 6 आसान एक्सरसाइज, कैलोरी और फैट बर्न करने में मिलेगी मदद
3. कोर की ताकत बढ़ाए
कोर की ताकत बढ़ाने के लिए भी आप सीटेड नी टक्स एक्सरसाइज का अभ्यास कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से पेट की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। इससे बेल फैट को घटाने में भी मदद मिलती है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो सीटेड नी टक्स एक्सरसाइज कर सकते हैं।
सीटेड नी टक्स एक्सरसाइज करने का तरीका- Seated Knee Tucks Exercise Steps in Hindi
- सीटेड नी टक्स एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले पैरों को फैलाकर फर्श पर बैठ जाएं।
- अब अपने हाथों को पीछे रखें और कमर को भी पीछे की तरफ ले जाएं।
- इसके बाद पैरों को जमीन से ऊपर उठाएं।
- अपने घुटनों को सीने की तरफ लाएं।
- इस दौरान अपने पेट को सिकोड़ें।
- साथ ही, शरीर को हिलाएं बिना घुटनों को चेहरे के पास लाने की कोशिश करें।
- अब कुछ सेकेंड के लिए शरीर को स्ट्रेच करने का प्रयास करें। फिर धीरे-धीरे प्रारंभिक अवस्था में लौट आएं।
- आप 8-10 बार इस अभ्यास को कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
सीटेड नी टक्स एक्सरसाइज करने से आपकी सेहत को कई लाभ मिलेंगे। हालांकि, इसे करने से पहले आपको एक्सपर्ट की राय जरूर लेनी चाहिए। साथ ही, एक्सपर्ट की देखरेख में ही करना चाहिए।