समय के साथ हर काम को करने के तरीकों में बदलाव आता है। दरअसल, बदलाव हमारी प्रकृति का नियम है। इसी तरह एक्सरसाइज के तरीकों में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। लोग घर के अंदर, पार्क, जिम और ऑफिस में एक्सरसाइज करते हुए आपने देखे ही होंगे, लेकिन अब स्वीमिंग पूल के अंदर भी लोगों को एक्सरसाइज करते हुए देखा जाने लगेगा। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि पानी के अंदर एक्सरसाइज करने से भी अपने कई मिलते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि जिम की तरह गिरने का खतरा पानी के अंदर नहीं होता है। साथ ही, इससे व्यक्ति के हार्ट, माइंड और बैलेंसिंग टेक्निक बेहतर होती है। आगे फिटनेस एक्सपर्ट ऋपसी अरोड़ा से जानते हैं कि पानी में एक्सरसाइज के क्या फायदे होते हैं।
पानी के अंदर एक्सरसाइज करने के फायदे - Health Benefits Of Exercising In Water In Hindi
जोड़ों के दबाव को कम करना
पानी एक प्राकृतिक कुशन के रूप में कार्य करता है, जो व्यायाम के दौरान जोड़ों पर पड़ने वाले दबाव कम करता है। वाटर वर्कआउट विशेष रूप से गठिया, जोड़ों के दर्द वाले या चोटों से उबरने वाले लोगों के लिए उपयुक्त माना जा सकता है। शरीर पर तनाव को कम करने में भी सहायक होता है।
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
तैराकी या जल एरोबिक्स जैसे एरोबिक एक्सरसाइज करने से हार्ट हेल्थ बेहतर होती है। साथ ही, ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है। वाटर रेसिस्टेंस हृदय प्रणाली के लिए एक चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन यह एक्सरसाइज व्यक्ति के हृदय स्वास्थ्य को बेहतर करती है। यह एक्सरसाइज हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक जैसे हृदय रोगों के जोखिम को भी कम करने में मददगार साबित होती है।
मांसपेशियों की शक्ति बढ़ाएं
वाटर रेसिस्टेंस में एक्सरसाइज करने से शरीर की कई मांसपेशी कार्य करती हैं। इससे मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है। मांसपेशियां शेप में आती है और मोटापा धीरे-धीरे कम हो सकता है। इस एक्सरसाइज से फ्लेक्सिब्लिटी बनी रहती है।
बेहतर संतुलन
जब आप पानी में एक्सरसाइज करते हैं तो ऐसे में आपको शरीर को बैलेंसिंग करने का प्रयास करना पड़ता है। इससे आप शरीर के संतुलन को बनाने में दिमाग और बॉडी के साथ तालमेल बैठाते हैं। इससे आपको न्यूरोलॉजिकल स्थितियो में भी सुधार हो सकता है।
तनाव में कमी
पानी में जब आप उतरते हैं तो आपका सारा ध्यान बॉडी को बैलेंस करने में लगता है। ऐसे में आप कुछ समय के लिए अन्य बातों के बारे में विचार नहीं करते हैं। इससे आपका तनाव कम होने लगता है। साथ ही, स्ट्रेस लेवल कम होने लगता है।
पानी में एक्सरसाइज करते समय क्या सावधानी बरतें - Precaution Tips Of Water Exercise in Hindi
- पानी में एक्सरसाइज करते समय ज्यादा गहराई में नहीं जाना चाहिए।
- किसी ट्रेनर की देखरेख में ही यह एक्सरसाइज करनी चाहिए।
- ज्यादा देर तक पानी में न रहें, इससे शरीर की त्वचा में रूखापन आ सकता है।
- स्वीमिंग पूल से निकलने के बाद साफ पानी से नहाएं।
- नहाने के बाद मॉइस्चराइजिंग क्रीम का इस्तेमाल अवश्य करें।
इसे भी पढ़ें : Morning Workout: सुबह वर्कआउट के बाद क्या खाएं और क्या नहीं?
एक्सरसाइज आपके शरीर के लिए फायदेमंद होती है। यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है और आपको बीमारियों से दूर रखती है। किसी भी तरह की एक्सरसाइज को ट्रेनर की देखरेख में ही करना चाहिए।