Morning Workout: सुबह वर्कआउट के बाद क्या खाएं और क्या नहीं?

Foods After Workout: वर्कआउट के बाद आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? आइए, जानते हैं इस लेख में-

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: May 04, 2023 13:05 IST
Morning Workout: सुबह वर्कआउट के बाद क्या खाएं और क्या नहीं?

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Foods to Eat or Avoid after Workout in Hindi: फिट और हेल्दी रहने के लिए एक्सरसाइज या वर्कआउट करना बहुत जरूरी होता है। रेगुलर वर्कआउट करने से आप फिजिकली और मेंटली, दोनों तरीकों से हेल्दी रह सकते हैं। वर्कआउट करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, जिससे आपका हृदय स्वास्थ्य बेहतर रहता है। वर्कआउट करने से लिवर, किडनी और आंतें भी बेहतर तरीके से कार्य करते हैं। लेकिन वर्कआउट करने के बाद आपको थकान और कमजोरी का अनुभव हो सकता है। ऐसे में वर्कआउट के बाद एनर्जी बढ़ाने के लिए आपको सही डाइट लेना बहुत जरूरी होता है। खासकर, अगर आप मॉर्निंग वर्कआउट करते हैं, तो इसके बाद आप क्या खा रहे हैं, इसका सेहत पर काफी असर पड़ता है। तो आइए, विस्तार से जानते हैं मॉर्निंग वर्कआउट के बाद क्या खाना चाहिए और क्या नहीं ( What to Eat and Avoid After Morning Workout in Hindi)?

1. अंडे- Eggs to Eat After Morning Workout

अंडा प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स होता है। इसलिए वर्कआउट के बाद आपको 1-2 अंडे जरूर खाने चाहिए। आप उबले हुए अंडे, आमलेट या फिर स्क्रैम्बल खा सकते हैं। रोजाना वर्कआउट के बाद अंडा खाने से आपको एनर्जी मिलेगी और आप हेल्दी रहेंगे। अंडा एक बेस्ट पोस्ट वर्कआउट फूड हो सकता है। अगर आप वर्कआउट के बाद रोजाना अंडा खाएंगे, तो मसल्स गेन होने में मदद मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें- एक्सरसाइज करने के बाद इन 5 नट्स का करें सेवन, थकान होगी दूर

2. ग्रीक कर्ड- Greek Curd to Eat After Morning Workout

मॉर्निंग वर्कआउट करने के बाद ग्रीक कर्ड खाना भी काफी फायदेमंद होता है। ग्रीक कर्ड खाने से आपकी मांसपेशियों और हड्डियों का विकास तेजी से होगा। ग्रीक कर्ड में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ग्रीक कर्ड खाने से आपको पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम मिलेंगे। 

3. दलिया- Dalia to Eat After Morning Workout

सुबह वर्कआउट करने के लिए आप दलिया भी खा सकते हैं। दलिया में कार्ब्स काफी अधिक होता है, जिससे आपको तुरंत एनर्जी मिलती है। वर्कआउट के बाद आप दूध वाला दलिया खा सकते हैं। आप इसमें ड्राई फ्रूट्स भी मिला सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। 

protein shake after meal

4. प्रोटीन शेक- Protein Shake to Eat After Morning Workout

मॉर्निंग वर्कआउट के बाद आपको प्रोटीन शेक जरूर पीना चाहिए। प्रोटीन शेक पीने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक रह सकते हैं। प्रोटीन शेक पीने से मांसपेशियों को मजबूती मिलती हैं। इसके अलावा, आप चॉकलेट या मिल्क शेक भी पी सकते हैं। प्रोटीन शेक पीने से मसल्स डैमेज होने का जोखिम भी कम हो जाता है। 

5. कार्ब्स जरूर लें

वर्कआउट के बाद कार्ब्स लेना बहुत जरूरी होता है। कैलोरी रिकवरी के लिए आपको वर्कआउट के 30 मिनट के अंदर कार्ब्स का सेवन कर लेना चाहिए। कार्ब्स लेने से मसल्स टिशू बनाने में मदद मिलती है। कार्ब्स के लिए आपको क्विनोओ, ओट्स, शकरकंद और केले का सेवन जरूर करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- वर्कआउट के बाद कूल डाउन एक्सरसाइज करना क्यों जरूरी है? जानें 5 कारण

वर्कआउट के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?- What Not to Eat After Workout in Hindi

  • वर्कआउट के बाद आपको एल्कोहल और कैफीन का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • वर्कआउट के बाद मिर्च और मसालेदार खाना खाने से परहेज करें। 
  • वर्कआट के बाद मैदा से बनी हुई चीजों को खाने से भी आपको बचना चाहिए।
  • इतना ही नहीं, मिठाइंया और कैंडी आदि के सेवन से भी बचें।
Disclaimer