मायोफेशियल ट्रिगर पॉइंट्स या मसल नॉट्स (Muscle Knots) दर्द भरे हो सकते हैं। ये तब होते हैं जब मांसपेशियों के तंतुओं और टिशूज तंग और तनावग्रस्त हो जाते हैं। ज्यादातर लोगों को इसके कारण गर्दन, कंधे, पीठ और कूल्हे में दर्द होता है। पर आपने कभी सोचा है कि मांसपेशियों में गांठ क्यों पड़ जाता है। दरअसल तनाव, चिंता, अस्वास्थ्यकर भोजन की आदतें, चोटें, लंबे समय तक काम करने के घंटे, एक ही स्थिति में लंबे समय तक बैठे रहना और डिहाइड्रेशन जैसे कारकों की वजह से मांसपेशियों में गांठ पड़ने की समस्या हो जाती है। वहीं कई बार एक्सरसाइज और वर्कआउट के दौरान मांसपेशियों में अचानक से आए मूव के कारण भी ये हो जाता है।
इन एहतियाती उपायों से आप मांसपेशियों की गांठों से बच सकते हैं
बहुत से लोग बिना वॉर्मअप एक्सरसाइज के अचनाक से वर्कआउट शुरू कर देते हैं। ऐसे में उन्हें मांसपेशियों में गांठ पड़ने की समस्या हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप एक्सरसाइज करते वक्त इन चीजों का ध्यान रखें
किकस्टार्ट करें और अपने वर्कआउट को सौम्य स्ट्रेचिंग के साथ पूरा करें
वर्कआउट की शुरुआत के दौरान स्ट्रेचिंग करने से मांसपेशियों को लोड लेने के लिए तैयार किया जा सकता है, बाद में ऐसा करने से शरीर से तनाव को छोड़ने में मदद मिल सकती है। इस तरह ये मांसपेशियों के गांठ के विकास की संभावना को कम कर देता है। हालांकि, आपको अपने शरीर को केवल कठिन स्थिति में धकेलने के बजाय धीरे-धीरे और हल्के तरीके से चीजों को शुरू करना चाहिए। नहीं तो ये दर्द या बेचैनी का कारण बन सकता है।
खुद को हेल्दी रखने के बारे में कितने जागरूक हैं आप? खेलें ये क्विज:
इसे भी पढ़ें: वर्कआउट के लिए जिम या पार्क जरूरी नहीं, घर पर सोफा या टेबल की मदद से करें ये 4 वेट लॉस वर्कआउट
एरोबिक एक्सरसाइज का ज्यादा करना
एरोबिक एक्सरसाइज जैसे स्किपिंग, जंपिंग जैक या कोई अन्य आर्म मूवमेंट जो आपके कंधों और गर्दन में मांसपेशियों को शामिल करते हैं, कंधों और गर्दन में मांसपेशियों की गांठ को रोकने में मदद कर सकते हैं। यह मांसपेशियों को फैलाता है और रक्त की आपूर्ति बढ़ाने में मदद करता है।
अपने शरीर के तापमान को संतुलित रखें
मांसपेशियों की गांठ से बचने के लिए अपने शरीर के तापमान को बनाए रखना महत्वपूर्ण है। इस प्रकार, वर्कआउट से पहले वॉर्म-अप करने के बाद कूल-डाउन पोस्ट वर्कआउट भी करना चाहिए। इस तरह एक्सरसाइज करने से पहले जितना तापमान आपके शरीर का था, उतना ही खत्म करने के दौरान हो जाएगा।
खुद को हाइड्रेटेड रखें
पूरे दिन पानी पीने के साथ-साथ वर्कआउट के दौरान डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है और आपके शरीर के तापमान को बनाए रखने में भी मदद मिलती है। इस तरह आप डिहाइड्रेशन के कारण होने मांसपेशियों में पैदा होने वाले टेंशन से बच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : दीवार के सहारे लेग लिफ्टिंग एक्सरसाइज है आपके लिए फायदेमंद, रोजाना 20 मिनट करने से होंगे ये फायदे
मांसपेशियों में गांठ से आराम पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय
मांसपेशियों में गांठ की उपचार प्रक्रिया एक समय लेने वाली प्रक्रिया है, लेकिन अगर स्थिति गंभीर नहीं है, तो कुछ घरेलू उपचार आपके दर्द को दूर कर सकते हैं। जैसे कि
- - तनाव और चिंता को कम करने और मांसपेशियों को आराम करने के लिए काम के दौरान ब्रेक के दौरान गहरी सांस लेनी की आदत डालें।
- - थोड़ी सी स्ट्रेचिंग वाले अभ्यास करें।
- - रक्त प्रवाह बढ़ाने के लिए प्रभावित क्षेत्र पर आइस पैक या हीट पैक लगाएं।
- - गांठ वाली जगह पर हल्दी और चूना मिलाकर भी लगा सकते हैं।
Read more articles on Exercise-Fitness in Hindi