दीवार के सहारे लेग लिफ्टिंग एक्सरसाइज है आपके लिए फायदेमंद, रोजाना 20 मिनट करने से होंगे ये फायदे

अगर आप भी रोजाना के काम से होने वाली थकावट को अपने आप से दूर रखना चाहते हैं तो इस तरह लेग लिफ्टिंग एक्सरसाइज से खुद को रखें फिट।
  • SHARE
  • FOLLOW
दीवार के सहारे लेग लिफ्टिंग एक्सरसाइज है आपके लिए फायदेमंद, रोजाना 20 मिनट करने से होंगे ये फायदे

दिनभर भारी भरकम काम करने के बाद कौन आराम नहीं करना चाहता? अपने आपको शारीरिक तौर पर और मानसिक तौर पर आराम देने का सबसे बेहतर तरीका है कि आप एक्सरसाइज करें। इससे आपके शरीर को पूरी तरह से आराम मिल सकेगा और आपकी सारी थकान तुरंत उतर जाएगी। वैसे तो कई ऐसी एक्सरसाइज है लेकिन सोफे पर अपने पैर रखने के बजाय, उन्हें दीवार के खिलाफ उठाने की कोशिश करना यानी पैर को लिफ्ट करने वाली एक्सरसाइज इस मामले में बहुत फायदेमंद है। यह मुद्रा न केवल आपको आराम करने में मदद करेगी, बल्कि आपके शरीर को कई अन्य तरीकों से भी फायदा पहुंचाएगी। इससे आपके शरीर में रक्त संचार में सुधार करने से लेकर ऊर्जा बढ़ाने और एड़ी के दर्द में भी राहत मिल सकेगी। आप केवल 20 मिनट का व्यायाम करने से शांत करने और तनाव को कम करने में सहायक माना जाता है। इससे आपके पैरों और यहां तक कि कूल्हों से तनाव या थकान से भी राहत देता है।

सभी एक्सरसाइज को करने के लिए एक अलग तरह की पोज की जरूरत होती है। ऐसे ही पैर को उठाने वाली एक्सरसाइज यानी लेग लिफ्टिंग वाली एक्सरसाइज के लिए भी एक अलग पोज है। यह एक तरह से सरल व्यायाम है जिसमें बहुत ज्यादा लचीलापन या शक्ति की जरूरत नहीं होती है और यह ज्यादातर लोग कर सकते हैं। इससे आपको काफी राहत महसूस होगी साथ ही आपकी थकावट और दर्द में आराम मिलेगा। 

फायदे 

  • पीठ के निचले हिस्से और हैमस्ट्रिंग को फैलाने में मदद करता है।
  • पाचन और नींद में सुधार करने का एक शानदार तरीका है।
  • लंबे समय तक खड़े रहने या बैठने के कारण होने वाली सूजन को दूर रखने में है मददगार। 
  • पैरों और टखनों को राहत देने में है फायदेमंद। 
  • मासिक धर्म की ऐंठन से राहत पाने के लिए एक अच्छा व्यायाम माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: हाथों की लटकती चर्बी से छुटकारा दिलाएंगी ये 5 एक्‍सरसाइज, देखें- फिटनेस एक्सपर्ट का वीडियो

कब करनी चाहिए एक्सरसाइज

यह व्यायाम सुबह और शाम खाली पेट किया जाना सबसे अच्छा है। इस पोज के लिए किसी वार्मअप की जरूरत नहीं है। सर्वोत्तम परिणामों के लिए, अपने मन को शांत करने की कोशिश करें। इसके बाद आप गहराई से सांस लें और धीरे-धीरे छोड़ें। लंबे समय तक सांस छोड़ने से हृदय गति धीमी हो जाती है। ये आपके पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। इसके साथ ही आप इस एक्सरसाइज को चाहें तो दिन में एक या दो बार भी कर सकते हैं। ध्यान रहे अगर आप अपने आप नहीं कर पा रहे तो अपने पैर पकड़ने के लिए किसी साथी का भी सहारा ले सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: घर के किचन में भी कर सकती हैं ये 3 एक्‍सरसाइज, जानें करने का तरीका और फायदे

एक्सरसाइज करने का तरीका

  • फर्श पर लेट जाएं और अपने कूल्हों को दीवार के करीब रखें। 
  • अब, दीवार के खिलाफ अपने पैर उठाएं। 
  •  पैर उठाने के बाद शरीर के सभी हिस्से को जानबूझकर आराम देने की कोशिश करें।
  • अपनी आंखें बंद करें और गहरी सांस लें। कम से कम 20 मिनट के लिए इस स्थिति में ही रहें। 
  • मुद्रा से बाहर आने के लिए, पहले घुटनों को मोड़ें और खुद को दीवार से दूर धकेलें।

 

Read More Articles On Exercise & Fitness In Hindi

 

Read Next

Kitchen Exercise: घर के किचन में भी कर सकती हैं ये 3 एक्‍सरसाइज, जानें करने का तरीका और फायदे

Disclaimer