Morning Exercise: हाथों की लटकती चर्बी से छुटकारा दिलाएंगी ये 5 एक्‍सरसाइज, देखें- फिटनेस एक्सपर्ट का वीडियो

Flabby Arms:हाथों की लटकती चर्बी आपका लुक खराब कर देती हैं। ऐसे में इन्‍हें टोन करना जरूरी हो जाता है। अगर आप भी चर्बी को करना चाहते हैं तो पढ़ें ये लेख।
  • SHARE
  • FOLLOW
Morning Exercise: हाथों की लटकती चर्बी से छुटकारा दिलाएंगी ये 5 एक्‍सरसाइज, देखें- फिटनेस एक्सपर्ट का वीडियो

हर दिन सुबह जल्‍दी उठकर एक्‍सरसाइज करने से हमारे शरीर को एक नई उर्जा मिलती है। आप एक्‍सरसाइज कहां करते हैं ये मैटर नहीं करता, बल्कि आप रोजाना कितनी देर तक एक्‍सरसाइज करते हैं ये महत्‍वपूर्ण है। क्‍योंकि विशेषज्ञ मानते हैं कि एक व्‍यक्ति को प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट एक्‍सरसाइज जरूर करना चाहिए। व्‍यायाम न सिर्फ आपको शारीरिक रूप से फिट बनाता है बल्कि यह आपको मानसिक स्‍तर पर भी स्‍वस्‍थ रखने में आपकी मदद करता है, ताकि आप दोगुनी तेजी से अपना काम कर सकें। एक्‍सरसाइज नहीं करने से आप न सिर्फ इनके फायदों से वंचित रह जाते हैं, बल्कि आपका शरीर कई बीमारियों को दावत देने लगता है। गतिहीन जीवनशैली मोटापा, हृदय रोग और डायबिटीज जैसे अन्‍य जीवनशैली विकारों का कारण बन सकता है। 

कई बार एक्‍सरसाइज नहीं करने से आपके शरीर के अलग-अलग हिस्‍सों जैसे पेट, कमर, कूल्‍हों, जांघों और हांथों पर फैट जमा होने लगते हैं, जिससे आप बदसूरत दिखने लगते हैं और आपका वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। जो मोटापे की वजह बन सकते हैं। इसी प्रकार से जब आपके हाथों पर वसा का जमाव होने लगता है तो यह चर्बी के रूप में लटनके लगती है, जो काफी भद्दा दिखाई देने लगता है। हाथों को टोन करने के आपके इस चैलेंज को सरल बनाने के लिए यहां 5 सिंपल एक्‍सरसाइज के बारे में बताया गया है। इस लेख में जानी-मानी फिटनेस एक्‍सपर्ट सपना खन्‍ना से बता रही हैं हाथों को टोन करने की एक्‍सरसाइज के बारे में...

exercise-tips

हाथों को टोन करने की एक्‍सरसाइज

फिटनेस एक्‍सपर्ट सपना खन्‍ना कहती हैं कि अक्‍सर महिलाएं अपने फ्लैबी आर्म को लेकर परेशान रहती हैं। उनके आर्म लूज हो जाते हैं चर्बी लटकने लगती है। ऐसे में ये 5 एक्‍सरसाइज काफी फायदेमंद हो सकती है, इसे न सिर्फ महिलाएं बल्कि पुरुष भी कर सकते हैं।   

1: आर्म रोटेशन

आर्म रोटेशन एक्‍सरसाइज बहुत ही सरल एक्‍सरसाइज है। इसमें आपको अपनी जगह पर खड़े रहते हुए अपने हाथों को घुमाना है। दोनों हाथों को खोलते हुए पहले आगे की ओर घुमाएं और फिर पीछे की तरफ घुमाएं। इसे आप 10-10 बार करें। धीरे-धीरे नंबर को आगे बढ़ाएं। इसे करना कैसे है, यह जानने के लिए वीडियो देखें।

2: आर्म किक्‍स

आर्म किक्‍स एक्‍सरसाइज करना बहुत ही आसान है। इसमें आपको अपने हाथों को एक स्‍थान पर खड़ रहकर झटके देने हैं। सबसे पहले कोहनियों से हाथों को मोड़कर ऊपर की ओर रखते हुए बाहर की तरफ झटकें। इसके बाद हाथों को खोलकर ऊपर और नीचे की ओर झटकें। इससे आप 10-10 बार कर सकते हैं। इसे सही तरीके से करने के लिए वीडियो जरूर देखें।

exercise-tips

3: स्‍टैंडर्ड पुशअप्‍स

स्‍टैंडर्ड पुशअप्‍स, पुशअप्‍स की ही एक वैरायटी होती है। यह सामान्‍य पुशअप्‍स से थोड़ा अलग होता है। इसे भी आप आसानी से योगा मैट या साफ-सुथरी फर्श पर कर सकते हैं। इसे आप रोजाना 10-10 बार करें। स्‍टेमिना बढ़ने के साथ नंबर भी बढ़ा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: 'बट' की चर्बी को तेजी से खत्‍म करते हैं ये 4 व्‍यायाम, मिलता है सही शेप

4: अप एंड डाउन प्लैंक्‍स

यह एक्‍सरसाइज बहुत ही सिंपल है। जिस प्रकार से आप पुशअप्‍स करते हैं उसी स्थिति में रहकर आप पहले दांहिने एल्‍बो को जमीन पर टच करें और फिर पंजे पर आएं इसके बाद यही बांये हाथ से करना है।

इसे भी पढ़ें: घर के किचन में भी कर सकती हैं ये 3 एक्‍सरसाइज, जानें करने का तरीका और फायदे

5: डिप्‍स

इस एक्‍सरसाइज में आपको किसी इक्विपमेंट की जरूरत नहीं है। आप अगर अपने घर में हैं तो अपने बेड की मदद ले सकते हैं। आप अपनी पीठ को बेड की ओर करते हुए पीछे से हाथों को बेड पर रखते हुए बॉडी को ऊपर-नीचे ले जाएं। इन एक्‍सरसाइज को करने के विधि जानने के लिए वीडियो लिंक किया गया है। आप वीडियो देखकर ही एक्‍सरसाइज करें।

Read More Articles On Exercise & Fitness In Hindi

Read Next

Varun Dhawan Birthday: डांस के साथ-साथ फिटनेस फ्रीक हैं वरुण धवन? जानें फिट रहने का वर्कआउट और डाइट प्लान

Disclaimer