Doctor Verified

फ्लेमिंगो चैलेंज क्या है? डॉक्टर से जानें इस मजेदार टेस्ट के बारे में, जिससे चलेगा आपकी फिटनेस का पता

समय से पहले स्वास्थ्य की स्थिति का पता लगाने के लिए आप घर पर ही फ्लेमिंगो टेस्ट कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे करने का तरीका और फायदे के बारे में?
  • SHARE
  • FOLLOW
फ्लेमिंगो चैलेंज क्या है? डॉक्टर से जानें इस मजेदार टेस्ट के बारे में, जिससे चलेगा आपकी फिटनेस का पता


आज के समय में स्वस्थ रहना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। खराब लाइफस्टाइल, खान-पान की खराब आदतें और शारीरिक गतिविधियां आपके खराब सेहत का कारण तो बनती हीं हैं, लेकिन इसके बावजूद भी कई बार स्वास्थ्य पर फोकस करने के बाद भी व्यक्ति खुद को बीमारियों से दूर नहीं रख पाता है। ऐसे में अपनी सेहत का खास ध्यान रखने और हेल्दी डाइट लेने वालों के लिए जरूरी है कि वे हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने के साथ समय-समय पर अपने हेल्थ को टेस्ट करें। दरअसल, आप घर पर ही अपने सेहत का अंदाजा लगा सकते हैं, सिर्फ एक छोटे फ्लेमिंगो एज टेस्ट की मदद से। तो आइए कर्नाटक के बेंगलुरु में स्थित सागर अस्पताल के चीफ न्यूरोसर्जन डॉ. अरुण एल नाइक से जानते हैं फ्लेमिंगो चैलेंज क्या होता है (What is the flamingo age test), जिससे स्वास्थ्य का पता लगाया जा सकता है।

स्वास्थ्य से जुड़ा फ्लेमिंगो चैलेंज क्या है?

जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि यह फ्लेमिंगो पोज फ्लेमिंगो पक्षी की तरह एक पैर पर खड़े रहना है। फ्लेमिंगो एक पक्षी है, जो घंटों अपने एक पैर पर बैलेंस करके खड़ा रह सकता है। फ्लेमिंगो चैलेंज भी व्यक्ति द्वारा किए जाने वाला एक आसान बैलेंस टेस्ट है, जिसे शारीरिक स्थिरता, शाक्ति और ओवरऑल हेल्थ के आकलन के लिए किया जाता है। यह टेस्ट खासकर, उन लोगों के लिए बेहतर है, जिनकी उम्र बढ़ रही है। फ्लेमिंगो की तरह आप जितनी देर अपने एक पैर पर संतुलन बनाकर रखते हैं, उतनी ही बेहतर आपका स्वास्थ्य होता है।

इसे भी पढ़ें: वर्कआउट करने का नहीं करता है मन तो जॉइन करें फिटनेस कम्यूनिटी, मिलेगा मोटिवेशन

फ्लेमिंगो चैलेंज कैसे काम करता है?

  • सबसे पहले अपने जूते उतार कर सुरक्षित सतह पर खड़े हो जाए और अपना फोकस सामने रखें।
  • इसके बाद अपने एक पैर को जमीन से उठाएं और दूसरे पैर पर संतुलन बनाएं।
  • अपने हाथों को अपने हिप्स पर रखें और अपने उठे हुए पैर को अपने खड़े पैर को छूने बचाए।
  • यह देखने के लिए समय लें कि आप कितनी देर तक इस स्थिति में रह सकते हैं।
  • जब एक पैर का बैलेंस बिगड़ जाए तो आप दूसरे पैर से यह प्रक्रिया दोहराएं।

Flamingo Age Challenge

किस उम्र में कितनी देर बैलेंस बनाए रखना जरूरी है?

  • आयु 18 से 49 तक कम से कम 60 सेकंड का बैलेंस बनाए रखें
  • आयु 50 से 59 तक कम से कम 40 सेकंड तक संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें
  • आयु 60 से 69 तक कम से कम 35 सेकंड तक बैलेंस बनाए
  • आयु 70 से 79 की उम्र तक कम से कम 20 सेकंड तक संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
  • आयु 80 या उससे ऊपर के व्यक्ति कम से कम 5 सेकंड तक संतुलन बनाए रखें।

इसे भी पढ़ें: क्या मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के लिए रनिंग करना सुरक्षित होता है? जानें फिटनेस एक्सपर्ट से इसके फायदे

ध्यान रहे अगर आप 10 सेकंड तक संतुलन बनाए रखने में नाकाम होते हैं तो या खराब स्वास्थ्य का संकेत होता है।

स्वास्थ्य के लिए बैलेंस बनाए रखना क्यों जरूरी है?

  • संतुलन दिमाग के ललाट लोब को एक्टिव करता है, जो याददाश्त, और निर्णय लेने से जुड़ा होता है।
  • खराब संतुलन के कारण डिमेंशिया, पार्किंसंस डिजीज, स्ट्रोक और वृद्धावस्था में गतिहीनता का जोखिम भर सकता है।
  • कम से कम 10 सेकंड के लिए संतुलन बनाने में असमर्थ व्यक्तियों में अगले 10 सालों में मृत्यु का जोखिम ज्यादा हो सकता है।
  • संतुलन बनाए रखने से शारीरिक स्थिरता और संज्ञानात्मक कार्य में सुधार होता है, जो लोगों की उम्र बढ़ने के साथ ओवरऑल हेल्थ में मदद करता है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Arun L Naik MCh (@doclogues)

निष्कर्ष

स्वस्थ रहने के लिए और अपनी सेहत का अनुमान लगाने के लिए जरूरी है कि आप समय-समय पर फ्लोमिंगो चैलेंज करते रहे। इसके साथ ही अगर आप एक बार इस चैलेंज में फैल हो जाए तो दोबारा ट्राई कर सकते हैं। लेकिन, अगर आपको फ्लेमिंगो चैलेंज को पूरा करना चुनौतीपूर्ण लगता है, तो आप अपने
हेल्थ एक्सपर्ट से कंसल्ट कर सकते हैं।
Image Credit: Freepik

Read Next

क्या सच में किसी के लांघ देने से हाइट बढ़ना रुक जाती है? जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version