Cold Intolerance: कोल्ड इनटॉलरेंस क्या होता है? जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

आपको बता दें कि कोल्ड इनटॉलरेंस एक स्थिति है, जब किसी व्यक्ति को सामान्य से ज्यादा ठंड लगती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Cold Intolerance: कोल्ड इनटॉलरेंस क्या होता है? जानें इसके कारण और बचाव के उपाय


Cold Intolerance in Hindi: सर्दी का मौसम अधिकतर लोगों को पसंद होता है। इस मौसम में लोग खूब खाते-पीते हैं और एंज्वॉय करते हैं। घूमने-फिरने के लिहाज से भी इस मौसम को पसंद किया जाता है। हालांकि, सर्दी के मौसम में लोगों को सर्दी-जुकाम और खांसी समेत कई समस्याओं से भी परेशान होना पड़ता है। इस मौसम में जोड़ों और शरीर का दर्द भी लोगों को परेशान करता है। इतना ही नहीं, सर्दियों में कई लोगों को कोल्ड इंनटॉलरेंस से भी जूझना पड़ता है। यह एक ऐसी स्थिति होती है, जब कोई व्यक्ति ठंड के प्रति ज्यादा संवेदनशील होता है। इस स्थिति में व्यक्ति को ज्यादा ठंड का अनुभव हो सकता है। साथ ही, ठंड की वजह से होने वाली बीमारियों का भी जोखिम बढ़ जाता है। आइए, जानते हैं कोल्ड इनटॉलरेंस के लक्षण और इससे बचने के उपायों के बारे में-

कोल्ड इनटॉलरेंस क्या होता है?- What is Cold Intolerance in Hindi

आपको बता दें कि कोल्ड इनटॉलरेंस एक स्थिति है, जब किसी व्यक्ति को सामान्य से ज्यादा ठंड लगती है। यानी वह व्यक्ति ठंडे मौसम या तापमान के लिए बेहद संवेदनशील हो जाता है। इसे ही कोल्ड इनटॉलरेंस कहा जाता है। जिन लोगों को कोल्ड इनटॉलरेंस होता है, उन्हें कई तरह की क्रॉनिक हेल्थ प्रॉब्लम्स का भी सामना करना पड़ सकता है। कोल्ड इनटॉलरेंस वाले लोगों के लिए ठंड के मौसम को झेलना काफी मुश्किल हो जाता है। 

cold intolrance

कोल्ड इनटॉलरेंस के कारण- Cold Intolerance Causes in Hindi 

कोल्ड इनटॉलरेंस ठंड की वजह से होता है। दरअसल, हमारे मस्तिष्क में हाइपोथेलेमस नामक एक ग्रंथि है, जो शरीर के तापमान को रेगुलेट करती है। साथ ही, यह ग्रंथि शरीर को संदेश भी भेजती है, जिससे शरीर में हीट प्रोडक्शन होता है या फिर शरीर ठंडा होता है। हाइपोथेलेमस ग्रंथि शरीर के तापमान को नियंत्रित करती है। इसकी वजह से आपको सर्दियों में कोल्ड इनटॉलरेंस की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, कुछ बीमारियों की वजह से भी कोल्ड इनटॉलरेंस का जोखिम बढ़ सकता है। इनमें शामिल हैं-

  • हाइपोथायरॉयडिज्म
  • एनीमिया
  • एनोरेक्सिया नर्वोसा
  • रक्त वाहिकाओं से जुड़ी समस्याएं

इसे भी पढ़ें-  सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या से हैं परेशान? आजमाएं ये आसान घरेलू उपाय

कोल्ड इनटॉलरेंस से बचने के उपाय- Cold Intolerance prevention Tips in Hindi 

कोल्ड इनटॉलरेंस से बचने के लिए आप कई उपाय आजमा सकते हैं। जानें- 

  • कोल्ड इनटॉलरेंस से बचने के लिए आपको अपने कपड़ों का खास ख्याल रखना चाहिए। अगर आपको ज्यादा ठंड लगती है, तो गर्म कपड़े पहनकर ही रखें। 
  • सर्दियों में कोल्ड इनटॉलरेंस से बचने के लिए बॉडी को गर्म रखें।  
  • सर्दी से बचने के लिए आग सेंक सकते हैं। या फिर कुछ देर हीटर से भी अपने रूम को गर्म कर सकते हैं। 
  • कोल्ड इनटॉलरेंस की वजह से कई बार त्वचा पर चकत्ते भी पड़ सकते हैं। ऐसे में आपको सॉफ्ट वूलन का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • अगर शरीर का कोई पार्ट ठंड के प्रति ज्यादा संवेदनशील है, तो उसे पूरी तरह से कवर करके रखें। इससे आपका ठंड से बचाव होगा।
  • इसके अलावा, इससे बचने के लिए आपको अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखना चाहिए। आपको गर्म तासीर की चीजों का सेवन करना चाहिए। 
  • आप अपनी डाइट में अदरक, लहसुन और तुलसी आदि को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

Read Next

23 January 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version