23 January 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

  आइये न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, 23 जनवरी यानि आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा।  
  • SHARE
  • FOLLOW
23 January 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


शरीर को हेल्दी रखने के लिए शारीरिक गतिविधियों में शामिल होना बेहद जरूरी होता है। राशिफल के मुताबिक सभी का स्वास्थ्य एक दूसरे से पूरी तरह से अलग होता है। राशि के नाम से आप स्वास्थ्य से जुड़े कुछ संकेतों के बारे में जान सकते हैं। हमारी सेहत आज कैसी रहने वाली है इसके बारे में हमें पहले से कोई भी संकेत नहीं होता है। ऐसे में एस्ट्रोलॉजर हमें हमारी सेहत का हाल बता सकते हैं। आज का स्वास्थ्य राशिफल जानने के लिए हमने न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से बातचीत की। जानें, 23 जनवरी यानि आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा। 

मेष 

आज के दिन मेष राशि के लोगों को सर्दी, खांसी और आंखों के संक्रमण से परेशान होना पड़ सकता है। इसके लिए आपको पारंपरिक या फिर वैकल्पिक चिकित्सा करनी चाहिए। 

वृषभ 

वृषभ राशि के लोगों को आज आंख और गले की समस्याओं का खतरा हो सकता है। इसके लिए आपको आहार की मात्रा और स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। यदि आप चीनी का सेवन अक्सर करते हैं तो इसे कम कर दें। 

मिथुन 

मिथुन राशि के जातकों को आज अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली पर ध्यान देने की जरूरत है। अपनी आँखों पर ज़ोर डालने से बचें। स्क्रीन टाइम, खासकर रात में, आपकी आंखों के लिए काफी नुकसानदायक है।

कर्क 

कर्क राशि के लोगों को आज किसी विशेषज्ञ से परामर्श लेना सहायक हो सकता है। त्वचा से पीड़ित समस्याओं के लिए आप डर्मेटोलॉजिस्ट के साथ अपॉइंटमेंट लें सकते हैं।  

सिंह 

आज के दिन आपको एलर्जी के कारण नाक बह सकती है और आँखों में खुजली, पानी आ सकता है। ऐसी समस्या होने पर इसे नजरअंदाज करने से बचना चाहिए।  

कन्या 

कन्या राशि के लोगों को आज अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए। ऊर्जा के मजबूत स्तर को बनाए रखने के लिए आपको एक स्वस्थ जीवनशैली अपनानी होगी।  

तुला 

यदि आप अपने विचारों में आने वाले सभी प्रश्नों के कारण उदास हैं, तो इसके लिए आपको आध्यात्मिक अभ्यास करने की जरूरत है। इसके लिए शारीरिक गतिविधियों में शामिल हों। 

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि के लोगो को अपने स्वास्थ्य पर खासतौर पर ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन गलत खान-पान फॉलो करने से आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है।  

धनु 

इस राशि के जातकों को आज के दिन काम का तनाव लेने से बचना चाहिए। इस दिन आपको मेडिटेशन और प्राणायाम कर अपनी मेंटल हेल्थ में सुधार करने की जरूरत है। 

मकर 

मकर राशि के लोगों को आज अपनी जीवनशैली पर निगरानी रखने की जरूरत है। इसके लिए आपको पर्याप्त मात्रा में धूप लेने की जरूरत है। ऐसे में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

कुंभ 

आज के दिन कुंभ राशि के लोगों को शरीर में दिखने वाले लक्षणों में सुधार करना चाहिए। सुबह या शाम को टहलने से आपके स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है, और आप अंतर से आश्चर्यचकित हो सकते हैं।

मीन 

मीन राशि के लोगों को आज के दिन पेट से जुड़ी समस्याओं का एहसास हो सकता है। इसके लिए आपको शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने की जरूरत है। 

 

Read Next

क्या है Disease X जिसे माना जा रहा है कोरोना से 20 गुणा खतरनाक, जानें इसके बारे में

Disclaimer