Body Contouring Surgery: मोटापा, थायराइड समेत कई तरह के स्वास्थ्य से जुड़े कारणों की वजह से शरीर का आकार बिगड़ जाता है। परफेक्ट शेप और फिट बॉडी बनाने के लिए लोग तमाम तरह की चीजें अपनाते हैं। कुछ लोग सर्जरी के माध्यम से भी अपने शरीर का शेप परफेक्ट करने की कोशिश करते हैं। इस सर्जरी को बॉडी कॉन्टूरिंग सर्जरी भी कहा जाता है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से शरीर के शेप को हर तरह से ठीक करना होता है। इसके माध्यम से चर्बी कम करने, स्किन का कसाव ठीक करने और शरीर की फिजीक को ठीक करना होता है।
बॉडी कॉन्टूरिंग सर्जरी क्या है?
बॉडी कॉन्टूरिंग के अंतर्गत कई तरह की प्रक्रियाएं आती हैं, जैसे-
- लिपोसक्शन: इस प्रक्रिया में विशेष उपकरण का उपयोग करके अतिरिक्त चर्बी को हटाया जाता है।
- टमी टक: पेट की त्वचा और चर्बी को हटाकर पेट को फ्लैट बनाने की प्रक्रिया।
- थाइज़ लिफ्ट: जांघों की त्वचा को कसने के लिए की जाने वाली सर्जरी।
- आर्म्स लिफ्ट: बाजुओं की ढीली त्वचा को हटाने की प्रक्रिया।
- ब्रेस्ट रिडक्शन: स्तनों के आकार को कम करने के लिए की जाने वाली सर्जरी।
इनके अलावा भी कई अन्य तरह की प्रक्रियाएं बॉडी कॉन्टूरिंग के अंदर की जाती हैं।
इसे भी पढ़ें: वेट लॉस सर्जरी (बैरिएट्रिक सर्जरी) के बाद डाइट टिप्स: जानें क्या खाएं और क्या नहीं
बॉडी कॉन्टूरिंग सर्जरी के फायदे
बॉडी कॉन्टूरिंग सर्जरी से आपको इस तरह के फायदे मिलते हैं-
- आत्मविश्वास बढ़ाना: बॉडी कॉन्टूरिंग से शरीर का आकार सुधारने में मदद मिलती है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ सकता है।
- स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना: कई लोग बॉडी कॉन्टूरिंग के बाद स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित होते हैं।
- वस्त्रों की बेहतर फिटिंग: बॉडी कॉन्टूरिंग से शरीर का आकार सुधारने के बाद कपड़े बेहतर फिट होते हैं।
- दर्द में कमी: कुछ मामलों में, जैसे कि लिम्फेडेमा, बॉडी कॉन्टूरिंग से दर्द में कमी हो सकती है।
बॉडी कॉन्टूरिंग सर्जरी के नुकसान
- संक्रमण: किसी भी सर्जरी की तरह, बॉडी कॉन्टूरिंग में भी संक्रमण का खतरा होता है।
- रक्तस्राव: सर्जरी के दौरान या बाद में रक्तस्राव हो सकता है।
- सूजन: सर्जरी के बाद सूजन होना सामान्य है, लेकिन यह कुछ मामलों में गंभीर हो सकती है।
- निशान: सर्जरी के बाद निशान रह सकते हैं।
- अनियमितता: कभी-कभी शरीर के आकार में अनियमितता आ सकती है।
- नंबनेस: कुछ मामलों में, सर्जरी के बाद प्रभावित क्षेत्र में सुन्नपन महसूस हो सकता है।
शरीर के शेप को ठीक करने के लिए बॉडी कॉन्टूरिंग एक प्रभावी तरीका हो सकता है। लेकिन किसी भी सर्जरी से पहले, यह जरूरी है कि डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसे अपनाएं।
(Image Courtesy: freepik.com)