एलर्जिक अस्थमा किन कारणों से हो सकता है? जानें लक्षण और उपचार

एलर्जिक अस्थमा को ठीक करने के लिए आपको अपने घर की साफ सफाई के साथ-साथ अपनी सेहत का भी खास ख्याल रखना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
एलर्जिक अस्थमा किन कारणों से हो सकता है? जानें लक्षण और उपचार


अस्थमा की समस्या के कारण लोगों के लिए यह सबसे बड़ी परेशानी बन सकता है। अस्थमा एलर्जी के कारण कई लोगों को छींक आती है, तो कुछ लोगों की आँखों से पानी भी आने की परेशानी होने लगती है। कई मामलों में ऐसा भी देखा गया है कि एलर्जी बढ़ने के साथ लोगों को अटैक आने लगते हैं और इसे कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। बहुत सारे लोगों में ये परेशानी बचपन से ही शुरू होने लगती है और समय पर इलाज न मिलने पर ये गंभीर बीमारी का रूप ले सकता है। इसके अलावा कई ऐसे कारक है, जो आपके एलर्जिक अस्थमा को ट्रिगर कर उसे खतरनाक बना सकते हैं। इससे आपको सांस लेने में कठिनाई, बुखार और जुकाम हो सकता है। इससे बचाव के लिए आपको इसके कारण, लक्षण और उपाय के बारे में विस्तार से समझना बेहद जरूरी है। इसके बारे में हमने विस्तार से बात की नई दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल की क्रिटिकल केयर एंड स्लिप साइंसेज की पल्मोनोलॉजिस्ट विनी कांतरू से। 

एलर्जिक अस्थमा के कारण

एलर्जिक अस्थमा कई कारणों से हबो सकता है। सबसे आम कारणों में आनुवांशिक कारण हो सकते हैं, जिनके माता-पिता को ये समस्या होती है, उनके बच्चों में भी ये परेशानी होने की आशंका बढ़ सकती है। इसके अलावा अगर आप लंबे समय से प्रदूषण के संपर्क में रह रहे हैं, तो इससे भी एलर्जिक अस्थमा का खतरा हो सकता है। इसके अलावा घर में मौजूद डस्ट, सीलन और गंदगी की वजह से ये समस्या ट्रिगर हो सकती है। एलर्जिक अस्थमा लंबे समय से स्मोकिंग के कारण भी हो सकता है। इससे आपके गले में मौजूद वायुमार्ग अधिक संवेदनशील हो सकता है। इससे मांसपेशियों में सूजन आ सकती है और सांस लेने के दौरान आवाज भी आ सकती है। कई बार ये समस्या इतनी बढ़ सकती है कि आपको दवाओं या पम्प का भी इस्तेमाल करना पड़ सकता है। 

allergic-asthma

Image Credit- Freepik

एलर्जिक अस्थमा के लक्षण

1. इस दौरान पीड़ित व्यक्ति को खांसी और जुकाम की दिक्कत हो सकती है। 

2. सांस की कमी के कारण सोने में परेशानी होना या गले से घरघराहट की आवाज आना। 

3. बहुत तेजी से सांस लेना और छाती में दर्द होना। 

4. गले में खराश और सूजन होना। 

5. गले की नली में सिकुड़न और दर्द। 

इसे भी पढ़ें- जोर-जोर से सांस लेने की आदत हो सकती है अस्थमा का संकेत, जानें इसके क्या है कारण और लक्षण

एलर्जिक अस्थमा ठीक करने के उपाय

एलर्जिक अस्थमा को ठीक करने के लिए आपको डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए। अगर आपको बार-बार खांसी या गले में खराश का अनुभव हो, तो घरेलू उपाय की जगह दवाईयों का सेवन करना चाहिए। साथ ही आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि अगर आप दवाईयों का डोज पूरा नहीं करते हैं, तो इससे एलर्जिक अस्थमा ठीक होने के बाद दोबारा हो सकता है क्योंकि ये बीमारी ठीक नहीं हो सकती है बल्कि इसे आप दवाईयों और अपनी गतिविधियों की मदद से कंट्रोल कर सकते हैं इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के न किसी दवाई का सेवन करें और न ही दवाईयों का सेवन बंद करें। वरना इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। 

allergic-asthma

Image Credit- Freepik

सावधानियां

एलर्जिक अस्थमा को ठीक करने के लिए आप कई तरह के उपाय कर सकते हैं। इससे न केवल आपकी एलर्जी की समस्या ठीक हो सकती है बल्कि आप एक स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन भी जी सकते हैं। 

1. घर की नियमित तौर पर सफाई करें। घरों में सूती परदे या कालीन का इस्तेमाल करें क्योंकि इनसे धूल साफ करना आसान होता है। 

2. घर में अगर पालतू जानवर है, तो उन्हें बेडरूम में न आने दें। इससे भी आपकी एलर्जिक अस्थमा की परेशानी ट्रिगर हो सकती है। 

3. प्रदूषण से जितना हो सके, बचने का प्रयास करें। घर से बाहर निकलते समय मास्क और कपड़ा मुंह पर जरूर लगाएं। 

4. घर में सीलन और पानी लगने की समस्या न होने दें। इससे भी दिक्कत बबढ़ सकती है। गंध के कारण भी एलर्जी बढ़ सकती है। 

5. आपने खानपान में हरी सब्जियों और फलों को शामिल करें ताकि आपका इम्यून सिस्टम मजबूत हो सके। 

6. घर पर रोजाना योग या सांस संबंधी एक्सरसाइज जरूर करें ताकि आप इसके लक्षण को कम किया जा सके। 

Main Image Credit- Freepik

Read Next

कहीं ज्यादा थकान का कारण हाई ब्लड प्रेशर तो नहीं? जानें बीपी और थकान में संबंध और बचाव के उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version