रामबांस एक झाड़ीदार पौधा है। इसमें कई ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं, तो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सामान्यत: यह पौधे आपको सड़कों के किनारे लगे हुए दिख जाएंगे। बहुत से लोग इसे अपने घरों में सजावटी पौधों के रूप में लगाते हैं। रामबांस (Agave) का इस्तेमाल घाव को ठीक करने के लिए किया जाता है। यहां रामबांस के छोटे से पौधों की पत्तियों से पाउडर तैयार करके रखा जाता है। इसके बाद घाव या चोट लगने पर इस पाउडर (Agave Powder) को घाव वाले स्थान पर लगाते हैं। इसके अलावा पाचन संबंधी समस्याओं से निजात पाने के लिए भी कई लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। गाजियाबाद स्वर्ण जयंती के आचार्य डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी बताते हैं कि यह पौधा देखने में जितना झाड़ीदार होता है, सेहत के लिए उतना ही अधिक गुणकारी भी है। आइए इनसे जानते हैं रामबांस के फायदे और नुकसान-
रामबांस के फायदे
कब्ज की समस्या
आयुर्वेदाचार्य डॉ. राहुल चर्तुवेदी के अनुसार, रामबांस के सेवन से कब्ज की समस्या से निजात पाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि रामाबंस के पत्तों को सूखाकर इसका पाउडर तैयार कर लें। कब्ज की परेशानी होने पर आधा चम्मच पाउडर का सेवन गर्म पानी के साथ करें इससे आपका कब्ज की समस्या से राहत मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कब्ज की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए फाइबरयुक्त आहार लेने की आवश्यता होती है। कब्ज की परेशानी से जूझ रहे मरीजों को पानी का अधिक सेवन करना चाहिए। खानपान का ध्यान रखकर कब्ज की समस्यया से छुटाकारा पाया जा सकता है। आयुर्वेदिक दवाइयों के साथ-साथ डॉक्टर्स से खानपान को लेकर एक बार सलाह जरूर लेनी चाहिए।
अपच की समस्या
अपच, पेट फूलना और गैस जैसी समस्या होने पर भी आप रामबांस का सेवन कर सकते हैं। आचार्य राहुल चतुर्वेदी बताते हैं कि रामबांस पौधे के पत्तियों से तैयार पाउडर का गर्म पानी के साथ करीब 1 सप्ताह तक सेवन करें। इससे पेट से जुड़ी समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। रामबांस का सेवन करने से पहले एक बार आयुर्वेद एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। ताकि लोगों की शारीरिक क्षमता के आधार पर दवाई का सेवन करने की सलाह दी मिल सके।
इसे भी पढ़ें - स्लिप डिस्क से हैं परेशान? इन आयुर्वेदिक दवाइयों में छिपा है समाधान
कैंसररोधी गुण
रामबांस में कैंसररोधी गुण पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचना चाहते हैं, तो रामबांस का इस्तेमाल करें। इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर्स से सलाह जरूर लें। बिना डॉक्टरी परामर्श के इसका सेवन ना करें।
लेबर पेन शुरू कराने
गर्भवती महिलाओं को कभी-कभी लेबर पेन शुरू नहीं होता है, इस वजह से डिलीवरी में काफी परेशानी होने लगती है। ऐसी समस्याओं से निजात पाने के लिए आयुर्वेद एक्सपर्ट रामबांस का सेवन करने की सलाह देते हैं। अगर आपको भी इस तरह की समस्या है, तो एक बार डॉक्टर की परामर्श लेकर इसका सेवन जरूर करें।
इसे भी पढ़ें - मांसपेशियों के दर्द से हैं परेशान? इन 4 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से करें इसका इलाज
रामबांस इस्तेमाल करने से पहले बरतें सावधानियां
बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन बिल्कुल भी ना करें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो इसके दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। इसके उपयोग से आपको कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस्तेमाल करने से पहले किस तरह की सावाधानी बरतनी चाहिए
प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं के लिए यह कितना सुरक्षित है, इस बारे में अभी कोई स्पष्ट शोध नहीं हुए हैं। ऐसे में गर्भवती महिलाओं और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को रामबांस का इस्तेमाल करने से पहले आयुर्वेद एक्सपर्ट से सलाह लेने की जरूरत है।
अगर आपकी सर्जरी हुई है, तो अगले 2-3 सप्ताह तक रामबांस को खाने या फिर इससे जुड़े अन्य प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ना करें। वरना यह आपके लिए घातक साबित हो सकता है।
रामाबंस के साइडइफेक्ट्स
- स्किन एलर्जी
- स्किन पर घाव
- सूजन
- लिवर डैमेज
- स्किन इरिटेशन
- नसों में सूजन जैसे साइड इफेक्ट्स आपको हो सकते हैं।
रामबांस में इस्तेमाल से आप कई अन्य समस्याओं से भी निजात पा सकते हैं। लेकिन इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना ना भूलें।