एक्सरसाइज, वर्कआउट फिट, हेल्दी और एक्टिव रहने के लिए बहुत जरूरी होता है। जो व्यक्ति रेगुलर एक्सरसाइज करता है, वह एक्सरसाइज न करने वालों की तुलना में अधिक फिट और हेल्दी होता है। कई लोग रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं, तो कुछ लोग कभी भी ही एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन कुछ लोग तो बिल्कुल ही एक्सरसाइज नहीं करते हैं, जिससे उन्हें कई तरह की बीमारियां जकड़ लेती हैं।
जो लोग खुद को शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं रखते हैं या फिर कहें कि एक्सरसाइज नहीं करते हैं, वे अधिक बीमार और आलसी होते हैं। इसलिए एक हेल्दी लाइफ जीने के लिए जीवनशैली में एक्सरसाइज को शामिल करना बहुत जरूरी होता है। फिजिकली एक्टिव रहने से आप सिर्फ फिट ही नहीं, बल्कि बीमारियों से भी मुक्त रह सकते हैं।
जो लोग एक्सरसाइज नहीं करते वे तरह-तरह की बीमारियों का सामना करते हैं। फिटनेस एक्सपर्ट डॉक्टर कविता नालवा से जानें एक्सरसाइज न करने पर कौन-कौन की बीमारियों का खतरा बना रहता है? What Happens When You do Not Exercise - डॉक्टर कविता नालवा बताती हैं कि फिट रहने के लिए हर दिन 40-45 मिनट का वर्कआउट बहुत जरूरी होता है। रेगुलर एक्सरसाइज से आप हमेशा ही फिट, हेल्दी और बीमारियों से दूर रह सकते हैं।
1. हृदय रोग (Heart Diseases)
हृदय हमारे शरीर का एक अहम अंग होता है, स्वस्थ रहने के लिए इसे स्वस्थ रखना भी बहुत जरूरी है। हृदय या दिल को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से सक्रिय रहना बेहद जरूरी है। एक्सरसाइज करने से दिल हमेशा एक्टिव रहता है और सही तरीके से कार्य करता है। जो लोग रेगलुर एक्सरसाइज (Regular exercise) करते हैं, उन्हें दिल की बीमारियां होने का जोखिम काफी कम होता है। यह हृदय गति को भी सही रखता है। लेकिन अगर आप कभी भी एक्सरसाइज नहीं करेंगे, तो इससे दिल सही तरीके से कार्य करना बंद कर देगा, इससे हृदय गति भी प्रभावित होती है। इतना ही नहीं एक्सरसाइज न करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल (cholesterol level) भी बढ़ता है। इसलिए अपने दिल को स्वस्थ रखने के लिए आपको रेगुलर एक्सरसाइज करनी चाहिए।
(Image : kalviseithi.org)
2. मांसपेशियों में तनाव या स्ट्रेस (muscle stress)
जब कोई व्यक्ति लंबे समय तक एक्सरसाइज नहीं करता है, तो इससे उसकी मांसपेशियों में तनाव और स्ट्रेस होने लगता है। मांसपेशियों की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम जरूरी होता है। एक्सरसाइज न करने से मांसपेशियों की ताकत कम हो जाती है, इससे आप कमजोरी महसूस कर सकते हैं। इससे आपकी मांसपेशियों में अकड़न, तनाव महसूस हो सकता है। जो लोग एक्सरसाइज करते हैं, उनकी मसल्स एक्सरसाइज न करने वालों की तुलना में अधिक स्ट्रॉन्ग होती हैं। एक्सरसाइज नहीं करने वालों को हल्का वजन उठाने में भी परेशानी होती है।
इसे भी पढ़ें - पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं तो दिन में 2 मिनट करें स्टमक वैक्यूम एक्सरसाइज, एक्सपर्ट से जानें तरीका
3. एकाग्रता की कमी (Lack of Concentration)
जो लोग एक्सरसाइज करते हैं, उनमें एक्सरसाइज न करने वालों की तुलना में एकाग्रता अधिक होती है। जब कोई व्यक्ति एक्सरसाइज नहीं करता है, तो वह अपना धीरज खो देता है और उसका मन शांत नहीं रहता है। एक्सरसाइज या व्यायाम करने वाला व्यक्ति हमेशा शांत रहता है और अपने काम को सही तरीके से करता है, क्योंकि वह एकाग्र होकर कोई भी कार्य करता है।
4. मोटापा (Obesity)
मोटापे के शिकार अकसर वे लोग होते हैं, जो खुद को फिजिकली एक्टिव नहीं रखते हैं। जो लोग रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं, वे हमेशा फिट और स्लिम रहते हैं। अगर आप भी मोटे हैं, तो अपनी जीवनशैली में एक्सरसाइज को शामिल कर लें। एक्सरसाइज करने से कैलोरी, फैट बर्न होता है , जिससे व्यक्ति एकदम फिट नजर आता है। मोटापा स्वास्थ्य के लिए सही भी नहीं होता है, मोटापा कई अन्य गंभीर बीमारियों का भी कारण बनता है।
5. डायबिटीज (Diabetes)
एक्सरसाइज न करना डायबिटीज को भी न्यौता दे सकता है। डायबिटीज एक लाइफस्टाइल डिसीज है। यह गलत खान-पान, एक्सरसाइज न करने की वजह से हो सकता है। डायबिटीज रोग होने पर एक्सपर्ट भी ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। अगर आप डायबिटीज से बचना चाहते हैं, तो रेगुलर एक्सरसाइज करना शुरू कर दें, इससे और डायबिटीज के साथ ही कई अन्य बीमारियों से भी बच सकते हैं।
(Image : sleepfoundation.org)
6. अनिद्रा की समस्या (Insomnia Problem)
जब आप रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे रात को बहुत अच्छी नींद आती है। दरअसल, एक्सरसाइज करने से तनाव, चिंता और डिप्रेशन दूर होता है, जिससे नींद काफी अच्छी आती है। वही जो लोग एक्सरसाइज नहीं करते हैं, उनमें तनाव और चिंता बनी रहती है जिससे उन्हें सही तरीके से नींद भी नहीं आती है। उन्हें अनिद्रा की समस्या से जूझना पड़ता है। इसके अलावा एक्सरसाइज करने से इसलिए भी जल्दी नींद आती है, क्योंकि इससे व्यक्ति का शरीर थक जोता है और नींद अच्छी आती है। अनिद्रा को दूर करने के लिए एक्सपर्ट हमेशा वर्कआउट करने की सलाह देते हैं। जब मांसपेशियां एक्टिव नहीं रहती, तो अनिद्रा की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं इससे आपका तनाव भी बढ़ सकता है।
7. मानसिक स्वास्थ्य पर असर (Mental health problems)
जो लोग एक्सरसाइज नहीं करते हैं, वे मानसिक रूप से भी बीमार हो सकते हैं। एक्सरसाइज नहीं करने से तनाव, चिंता और डिप्रेशर बना रहता है, जिसका असर मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। वही जो लोग एक्सरसाइज करते हैं, वे स्ट्रेस, टेंशन से बिल्कुल मुक्त रहते हैं और उनका मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।
इसे भी पढ़ें - रस्सी कूदना या दौड़ना, वजन घटाने के लिए क्या है ज्यादा बेहतर? जानें एक्सपर्ट से
8. जोड़ों या कमर में दर्द
एक्सरसाइज न करने पर आपको कमर दर्द या जोड़ों में दर्द की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। जो लोग एक्सरसाइज नहीं करते हैं, उन्हें अकसर शरीर में दर्द की समस्या से जूझना पड़ता है। अगर आप भी जोड़ों, पीठ, कमर या हाथ-पैरों में दर्द से परेशान हैं, तो अपनी जीवनशैली में एक्सरसाइज को जरूर शामिल करें।
अगर आप भी एक्सरसाइज नहीं करते हैं, तो आज से ही करना शुरू कर दें। क्योंकि यह आपको कई बीमारियों से बचाता है और लंबी आयु देता है। एक्सरसाइज करने से बूढ़ापा भी देर में आता है। जो लोग एक्सरसाइज नहीं करते हैं, उन्हें तरह-तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। आप अपने सेहत, स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर एक्सपर्ट की सलाह पर रेगुलर एक्सरसाइज कर सकते हैं। यह आपको न सिर्फ फिट रखता है, बल्कि बीमारियों से भी दूर रखता है। शुरुआत में एक्सरसाइज धीरे-धीरे ही करें और एक्सपर्ट की सलाह पर ही करें।
(Main image : kupiprodaj.com)