Expert

प्राणायाम का अभ्यास शरीर और सेहत पर किस तरह काम करता है, एक्सपर्ट से जानें

फिट और हेल्दी रहने के लिए जरूरी है कि आप रोजाना कुछ समय के लिए प्राणायाम का अभ्यास जरूर करें। यहां जानिए, प्राणायाम मानव शरीर पर कैसे काम करता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
प्राणायाम का अभ्यास शरीर और सेहत पर किस तरह काम करता है, एक्सपर्ट से जानें


प्राणायाम का नियमित अभ्यास आपको फिट और हेल्दी रखने में सहायक हो सकता है। इसके साथ ही कई तरह की गंभीर समस्याओं को दूर करने में भी कारगर साबित होता है। योग और प्राणायाम का अभ्यास करने से सिर्फ आपको शारीरिक लाभ नहीं मिलता है बल्कि पाचन सिस्टम और मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर हो सकता है। हमारे शरीर में पांच प्राण वायु (Five Prana Vayus) होती हैं, जिनका शरीर में अलग-अलग काम होता है। पांच प्राण वायु शरीर की ऊर्जाएं हैं जो सभी शारीरिक कार्यों को नियंत्रित करती हैं। प्राणायाम का अभ्यास हमारे शरीर में इन पांच वायु पर काम करता (What does pranayama do to the body) है, जिससे आपका मन शांत होता है, पाचन बेहतर होता है और श्वास संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं। इस लेख में योग शिक्षक रजनीश बता रहे हैं कि प्राणायाम शरीर पर कैसे काम करता है?

प्राणायाम शरीर पर कैसे काम करता है? - What Does Pranayama Do To The Body In Hindi

प्राणायाम संस्कृत शब्द 'प्राण' और 'आयाम' से बना है, जिसका अर्थ होता है 'जीवन की ऊर्जा को नियंत्रित करना।' जब आप प्राणायाम का अभ्यास करते हैं तो आप सिर्फ अपनी सांस पर काम नहीं करते है बल्कि शरीर में होने वाली सभी वायु को एक्टिव करते हैं। 

1. उदान वायु - Udana Vayu

हमारे शरीर में होने वाली उदान वायु आपके नर्वस सिस्टम को कंट्रोल करती है। जब आप प्राणायाम का अभ्यास करते हैं, तो शरीर में ये वायु एक्टिव होती है। उदान वायु गले से सिर तक होती है। यह वायु हमारी कई चीजों को कंट्रोल करती है।

इसे भी पढ़ें: इन 3 योगासनों के अभ्यास से आप भी बढ़ा सकते हैं शरीर में लचीलापन, जानें तरीका

2. प्राण वायु - Prana Vayu

प्राणायाम के अभ्यास के दौरान प्राण वायु हमारे शरीर में एक्टिव रहती है। प्राण वायु शरीर में जीवन की ऊर्जा को नियंत्रित करती है। यह एक प्रकार की ऊर्जा यानी एनर्जी है जो शरीर के अंदर दौड़ती है और सभी शारीरिक क्रियाओं को संचालित (physical activities) करती है। प्राण वायु का संतुलन शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य और विकास के लिए जरूरी है।

pranayam

इसे भी पढ़ें: योग करते समय सांस लेने का सही तरीका क्या है? जानें सांस कब लें और छोड़ें

3. अपान वायु - Apana Vayu

अपान वायु हमारे शरीर में रिप्रोडक्टिव फंक्शन यानी प्रजनन प्रणाली में मदद करती है। इसके अलावा अपान वायु का मुख्य कार्य विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालना है। शरीर में इसके कमी की स्थिति में पेट के रोग, वायु रोग और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। योग और प्राणायाम के माध्यम से अपान वायु को संतुलित किया जा सकता है।

4. व्यान वायु - Vyana Vayu

व्यान वायु हमारे शरीर के सभी कार्यों को कंट्रोल करती है। व्यान वायु शरीर के सभी भागों में प्रसारित होती है और शरीर की विभिन्न क्रियाओं को संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जैसे कि श्वास, दिल की धड़कन और अन्य क्रियाएं। इसके साथ ही यह शारीरिक और मानसिक तनाव को कम करने में भी सहायक होती है।

5. समान वायु - Samana Vayu

समान वायु हमारे शरीर में पाचन के समय एक्टिव रहती है। यह नाभि के भीतर होती है और मानव शरीर के प्राणिक सिस्टम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में जब आप प्राणायाम करते हैं तो शरीर में मौजूद सभी वायु कंट्रोल होती है, जिससे की तरह की शारीरिक समस्याएं दूर होती है। 

All Images Credit- Freepik

 

 

Read Next

इन 3 योगासनों के अभ्यास से आप भी बढ़ा सकते हैं शरीर में लचीलापन, जानें तरीका

Disclaimer