What Causes Breast Tenderness During Ovulation In Hindi: ओवुलेशन, मेंस्ट्रुअल साइकिल का एक चरण होता है। इस दौरान अंडाशय में से एक से अंडा (अंडाणु) का रिलीज होना शामिल होता है। यह आमतौर पर मासिक धर्म शुरू होने से लगभग दो सप्ताह पहले होता है। हर महिला को महीने में एक बार ओवुलेशन जरूर होता है। यह सामान्यतः अगली पीरियड साइकिल के दो सप्ताह पहले शुरू हो जाता है। हालांकि, अगर कोई महिला प्रेग्नेंट है या कंट्रासेप्टिव पिल ले रही है या प्री-मेंस्ट्रुअल से गुजर रही है, तो ओवुलेशन होने की संभावना कम होती है। बहरहाल, ओवुलेशन के दौरान कई महिलाओं में कुछ खास किस्म के लक्षण नजर आते हैं। कुछ महिलाओं का मानना है कि ओवुलेशन पीरियड्स में उन्हें ब्रेस्ट में पेन और सूजन होती है। तो क्या वाकई ऐसा होता है? आखिर ओवूलेशन के दौरान ब्रेस्ट में दर्द और सूजन का क्या कारण हो सकता है? जानने के लिए लेख पूरा पढ़ें।
ओवुलेशन के दौरान ब्रेस्ट में दर्द और सूजन होने का कारण- What Causes Breast Tenderness During Ovulation In Hindi
नई दिल्ली और वृंदावन स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता कहती हैं, ओवुलेशन के दौरान महिलाओं में कई तरह के बदलाव हो सकत हैं। मेयोक्लिनिक की मानें, तो ओवुलेशन होने पर वजाइनल सीक्रेशन में बदलाव होने लगता है। इसका मतलब है कि योनि से स्राव में बदलाव नोटिस किए जा सकते हैं। इसका रंग क्लाउड जैसा हो सकता है। बहरहाल, सवाल ये है कि क्या ओवुलेशन के दौरान ब्रेस्ट में दर्द या सूजन की समस्या भी देखी जा सकती है? और इसका क्या कारण है? Medical News Today के अनुसार, ओवुलेशन के दौरान हार्मोन के स्तर में बदलाव नोटिस किए जाते हैं। इसे रोका नहीं जा सकता है। पीरियड्स के कारण महिला में एस्ट्रोजन नाम का हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। ऐसे में महिला को ब्रेस्ट में दर्द, सूजन और निप्पल में भी हल्का दर्द का अहसास हो सकता है। हालांकि, ऐसा हर महिला के साथ हो, यह जरूरी नहीं है। इसके अलावा, हर बार इन्हें ओवूलेशन का संकेत भी समझा जाना सही नहीं है। हर महिला की बॉडी अलग होती है और ओवूलेशन के संकेत भी अलग-अलग हो सकते हैं। अगर आप अपने ओवूलेशन पीरियड को मॉनिटर करना चाहती हैं, तो इसके अन्य लक्षणों पर भी गौर कर सकती है। वहीं, अगर आपको अक्सर ब्रेस्ट में दर्द रहता है, तो इस बारे में बेहतर होगा कि आप डॉक्टर से मिलकर अपना इलाज करवाएं।
इसे भी पढ़ें: ब्रेस्ट में सूजन: इन 6 कारणों से आ सकती है स्तनों में सूजन, जानें बचाव के उपाय
ब्रेस्ट में दर्द से राहत कैसे पाएं- Tips To Get Relief From Breast Pain In Hindi
ब्रेस्ट में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। इससे राहत पाने के लिए आप निम्न उपाय आजमा सकती हैं, जैसे-
- अगर आप हार्मोन थेरेपी ले रही हैं, तो इसे रोक दें। अक्सर हार्मोन थेरेपी के कारण ब्रेस्ट का दर्द बढ़ जाता है।
- अगर किसी तरह की दवा ले रही हैं, जिसका नेगेटिव असर ब्रेस्ट पर पड़ रहा है, एक बार डॉक्टर से बात कर लें।
- हमेशा फिट ब्रा ही पहनें। साइज से छोटे या बड़े ब्रा पहनने के कारण ब्रस्ट को पूरा सपोर्ट नहीं मिलता है। ऐसे में दर्द या टेंडरनेस बढ़ जाती है।
- ब्रेस्ट पेन से छुटकारा पाने के लिए रिलैक्सेशन तकनी का इस्तेमाल करें।
- ऐसे किसी चीज का सेवन न करें, जिससे ब्रेस्ट पेन ट्रिगर हो सकता है। इसमें कैफीन शामिल है।
- अगर आप हैवी वर्कआउट करती हैं, तो इसे करने से बचें। अक्सर लंबे समय तक हैवी वर्कआउट का नेगेटिव असर ब्रेस्ट पर पड़ने लगता है।
All Image Credit: Freepik