क्या आपको भी अचानक अपने बच्चे के मूड में अचानक कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं? अगर हां, तो समझ जाएं कि आपका बच्चा स्वस्थ या सही महसूस नहीं कर रहा है। हालांकि नवजात बच्चों को समझना काफी मुश्किल है, लेकिन जब तक बच्चा बोल नहीं पाता है, तब तक मां-बाप को उसके इशारे समझने की जरूरत होती है। छोटा नवजात शिशु क्योंकि कुछ बोल नहीं पाता है, इसलिए वह अपनी परेशानियों और स्वास्थ्य समस्याओं को रोकर या फिर चिड़चिड़ापन दिखाकर व्यक्त करता है।
यदि आप अपने बच्चे के स्वास्थ्य का अच्छी तरीके से ख्याल रखना चाहते हैं, तो बच्चे के इशारों से उसकी समस्याओं को समझें। गैस होना एक आम स्वास्थ्य समस्या है, जो कि बड़ों से लेकर नवजात बच्चे को भी प्रभावित कर सकती है। हमारे पाचन तंत्र के बेहतर कार्य के लिए शरीर से गैस को बाहर निकालना बेहद जरूरी है। जैसे ब्लोटिंग या गैस बड़ों को परेशान कर सकती है, ठीक ऐसे ही नवजात में गैस होना उसे परेशान कर सकती है। नवजात शिशु में गैस की समस्या पहली बार बने माता-पिता के लिए समान रूप से कठिन और परेशान करने वाली हो सकती है, क्योंकि वे नहीं समझ पाते कि बच्चा क्यों रो रहा है और उसे क्या तकलीफ है। जबकि नवजात शिशुओं में, बहुत अधिक गैस आंतों की समस्याओं की ओर संकेत कर सकती है। इसलिए आइए यहां जानें कि बच्चे को गैस की समस्या होने के कारण लक्षण और आसान इलाज क्या हैं।
बच्चे में गैस की समस्या के कारण
आमतौर पर बच्चों में गैस की समस्या तब होती है, जब बच्चा कुछ हफ्ते या महीनों का होता है। लगभग 6 महीने तक के बच्चे में गैस की समस्या अधिक हो सकती है। इसलिए यदि बच्चे के पेट में गैस बन रही है, तो आप तुरंत उसके लिए उपाय खोजें। ऐसा इसलिए क्योंकि शिशुओं के पाचन तंत्र में गैस फंसने का खतरा होता है। गैस के कारण बच्चा बेचैनी महसूस कर सकता है। यहां नवजात बच्चों में गैस के कुछ सामान्य कारण दिए गए हैं:
इसे भी पढ़ें: क्या बच्चे की खराब नींद से आपकी भी उड़़ जाती है रातों की नींद, जानें किन कारणों से नहीं से पाता है बच्चा
- कमजोर प्रतिरक्षा या प्रतिरक्षा प्रणाली का ठीक से विकसित न होना
- बच्चों को खिलाने और रोने के समय हवा में ले जाना जाते हैं।
- बच्चों को निलाने के तुरंत बाद हवा में ले जाना
- पाचन संबंधी समस्याएं
- अधिक रोने के कारण हवा को अंदर लेना
- अपरिपक्व पाचन तंत्र
नवजात बच्चे में गैस के लक्षण
- गैस पास होने या उसके बाद तुरंत रोना
- पीछे की ओर झुकना
- पैरों को ऊपर खींचना या पैर उठाना
- ब्लोटिंग वाला पेट दिखना
- पेट भरा होने और नींद पूरी होने के बाद भी रोना
यह कुछ सामान्य संकेत हैं, जो एक नवजात बच्चा गैस होने पर दिखा सकता है। लेकिन आप घबराएं नहीं, बल्कि इससे निपटने के कुछ उपाय खोजें। आइए यहां अब हम आपको नवजात शिशु में गैस की समस्या से निपटने के कुछ आसान उपाय बता रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: मां का दूध न होने पर बच्चे को दिया जाता है पाउडर मिल्क, जानें क्या हैं पाउडर वाले दूध के फायदे और नुकसान
नवजात शिशु में गैस की समस्या होने पर क्या करें?
यहां नवजात शिशु में मामूली गैस की समस्या से निपटने के कुछ आसान उपाय दिए गए हैं:
- यदि आपका बच्चा गैस महसूस कर रहा है, तो आप उसे डकार दिलवाने की कोशिश करें। इसके अलावा, धीरे-धीरे उसकी पीठ को हल्के से थपथपाएं।
- बच्चे के फीड करवाने के बाद उसे अपने पेट पर थोड़ा झुकाव के साथ लेटे रहने दें। जैसे कि एक तकिया पर, और उसे तब तक आराम करने दें जब तक वह एक डकार नहीं ले लेता या अंदर की हवा नहीं छोड़ता।
- इसके अलावा, आप धीरे से बच्चे की पीठ को रगड़ें। उसके पेट पर यह कोमल दबाव उसे गैस छोड़ने में मदद कर सकता है।
- बेबी साइकिल और सौम्य मालिश गैस को छोड़ने में मदद करते हैं। आप अपने बच्चे को उसकी पीठ पर लिटाएं और धीरे से उसके पैरों को एक सर्कल में घुमाएं। यह फंसी हुई हवा या गैस को बाहर निकालने का एक असरदार तरीका है।
Read More Article On New Born Care in Hindi