What Are The Negative Effects Of Creatine In Hindi: क्रिएटिन एक तरह का केमिकल है, जो हमारे शरीर में नेचुरल तरीके से पाए जाते हैं। हालांकि, यह रेड मीट और सी-फूड में भी होता है। क्रिएटिन की मदद से एक्सरसाइज परफॉर्मेंस और मसल्स मास बढ़ने में मदद मिलती है। वास्तव में क्रिएटिन मसल्स में ऊर्जा बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। इसका लगभग 95 फीसदी स्केलेटल मसल्स में पाया जाता है। जिन लोगों में क्रिएटिन का स्तर कम होता है, वे जब क्रिएटिन लेना शुरू करते हैं, तो उन्हें इससे कई लाभ मिलते हैं। क्रिएटिन का सेवन करने से मसल्स क्रैंप से राहत मिलती है, थकान दूर होती है और मल्टीपल स्केलेरोसिस जैसी बीमारियों में भी यह कारगर साबित होता है। यही कारण है कि अक्सर लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। खासकर, जो लोग बॉडी बनाना चाहते हैं, वे इसका सेवन अधिक मात्रा में करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि अगर आप इसका अतिरिक्त मात्रा में सेवन करते हैं, तो इसका आपकी सेहत पर बुरा असर (Creatine Ke Nuksan) पड़ सकता है। इसलिए, जरूरी है इसे सीमित मात्रा में और एक्सपर्ट की देखरेख में ही लिया जाए। इस बारे में हमने इस पर डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।
क्रिएटिन के साइड इफेक्ट- Negative Effects Of Creatine In Hindi
वजन बढ़ सकता है
वॉटर रिटेंशन के कारण क्रिएटिन आपका वजन बढ़ा सकता है। हालांकि, क्रिएटिन दुबली मांसपेशियों को बिल्ड करने में मदद करता है। इसी वजह से आपका वजन बढ़ता है। लेकिन, अगर आप इसे सीमित मात्रा में नहीं लेते हैं या अतिरिक्त मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो यह आपके शरीर पर नेगेटिवली असर डाल सकता है। इससे वेट गेन हो जाता है। ध्यान रखें, यह कोई ऐसी चीज नहीं है, जिसे पानी में घोलकर आसानी से पिया जा सकता है। इसे एक्सपर्ट की सलाह में सीमित मात्रा (Creatine Lene Ke Nuksan) में लेना होता है, जिससे मसल वेट गेन में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें ये किडनी की सेहत पर कैसे असर डालता है
मसल्स क्रैंप हो सकता है
वैसे तो क्रिएटिन के सेवन से मसल्स क्रैंप में मदद मिलती है। लेकिन, कई बार गलत तरीके से इसका सेवन करने से यह मसल्स पर नेगेटिव असर डाल सकता है। ncbi.nlm.nih.gov के अनुसार, "क्रिएटिन का सेवन करने से वॉटर रिटेंशन को बढ़ावा मिल सकता है। यह इलेक्ट्रोलाइट कंडीशन को बदल सकता है और मांसपेशियों के संकुचन कॉन्ट्रैक्शन में इंटरफेयर कर सकता है।" इस तरह देखा जाए, तो हर बार मसल्स के लिए क्रिएटिन का सेवन करना फायदेमंद हो, यह जरूरी नहीं है।
इसे भी पढ़ें: शरीर में क्रिएटिनिन लेवल बढ़ने दिखते हैं ये 5 लक्षण, किडनी खराब होने का है संकेत
पेट दर्द हो सकता है
आमतौर पर विशेषज्ञों का कहना है कि क्रिएटिन का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। बिना किसी डाउट के आप सालों साल इसका सेवन कर सकते हैं। हां, अगर आप सजेस्टेड डोज से ज्यादा इसका सेवन करते हैं और लंबे समय तक ऐसा कर रहे हैं, तो पेट दर्द या पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि इसका सेवन सीमिता मात्रा में करें और एक्सपर्ट ने जितना रिकमेंड किया है, उतना ही लें।
इसे भी पढ़ें: क्या क्रिएटिन सप्लीमेंट लेने से ब्लोटिंग और कब्ज की समस्या होती है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
जी मचलाना या उल्टी हो सकती है
जी मचलाना या उल्टी होना बहुत ही कॉमन समस्या है। गर्मी के दिनों में ऐसा बहुत ज्यादा देखने को मिलता है। अगर आप नियमित रूप से क्रिएटिन ले रहे हैं, तो इसके कारण भी उल्टी या जी मचलाने की समस्या हो सकती है। जरूरी नहीं है, ऐसा हर बार हो। कभी-कभार इस तरह की प्रॉब्लम हो सकती है। अगर आपकी तबियत खराब हो, तो पहले अन्य कारणों पर गौर करें।
किडनी प्रॉब्लम हो सकती है
आपको शुरू में ही स्पष्ट कर दें कि अगर आप हेल्दी हैं, तो इसका क्रिएटिन आपकी किडनी को डैमेज नहीं कर सकता है। लेकिन, अगर आपको पहले से ही किडनी से जुड़ी परेशानी है, तो बेहतर है कि आप डॉक्टर के सुझाव के बाद ही क्रिएटिन को डाइट का हिस्सा बनाएं। क्योंकि यह किडनी डिस्फंक्शन की कंडीशन को और भी बिगाड़ सकता है।
All Image Credit: Freepik