Expert

क्रिएटिन सप्लीमेंट लेने के फायदे, जानें सेवन का तरीका

कई लोग स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में कुछ लोग क्रिएटिन सप्लीमेंट का सेवन करते हैं। इससे स्वास्थ्य को क्या लाभ मिलते हैं? आइए लेख में जानें - 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्रिएटिन सप्लीमेंट लेने के फायदे, जानें सेवन का तरीका


Benefits Of Taking Creatine Supplements In Hindi: जिम जाने वाले बहुत से लोग क्रिएटिन सप्लीमेंट का सेवन करते हैं। इस सप्लीमेंट का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। लेकिन इस सप्लीमेंट को न सिर्फ जिम जाने वाले लोग ले सकते हैं, बल्की इसका सेवन कई लोग कर सकते हैं। इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें क्रिएटिन सप्लीमेंट लेने के क्या फायदे हैं? और इसका सेवन कैसे करना है?

क्रिएटिन सप्लीमेंट लेने के क्या फायदे हैं? - What Are The Benefits Of Taking Creatine Supplements?

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, क्रिएटिन सप्लीमेंट स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद है। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

वजन कम करने में सहायक

क्रिएटिन सप्लीमेंट का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद मिलती है, जिससे वजन को तेजी से कम करने में मदद मिलती है। यह स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें: क्या घी क्रिएटिनिन बढ़ाता है? जानें किडनी के मरीजों को इसे खाना चाहिए या नहीं?

Benefits Of Taking Creatine Supplements In Hindi 01 (5)

ब्रेन फॉग से दे राहत

क्रिएटिन सप्लीमेंट को लेने से ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने, याददाश्त को तेज करने, कार्यों पर फोकस करने, ब्रेन को एक्टिव करने, मूड को बेहतर करने और स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है। बता दें, क्रिएटिन सप्लीमेंट में एंटी-डिप्रेसेंट गुण होते हैं। इससे स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम करने में मदद मिलती है।

शरीर को एनर्जी दे

क्रिएटिन सप्लीमेंट का सेवन करने से शरीर को एनर्जी देने में मदद मिलती है, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इससे शरीर में स्टैमिना को बढ़ावा देने, स्ट्रेंथ को बढ़ाने, मांसपेशियों को मजबूती देने, थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: क्रिएटिन सप्लीमेंट्स बंद करने से शरीर में नजर आते हैं ये 5 बदलाव, एक्सपर्ट से जानें

हार्मोन्स को बैलेंस करे

क्रिएटिन सप्लीमेंट का सेवन करने से शरीर में हार्मोन्स को बैलेंस करने में मदद मिलती है। जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत देने और मांसपेशियों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।

हड्डियों को दे मजबूती

क्रिएटिन सप्लीमेंट का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती देने और इनसे जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

कैसे करें क्रिएटिन का सेवन? - How to consume creatine?

1 दिन में 3 ग्राम तक क्रिएटिन का सेवन किया जा सकता है। ध्यान रहे, इसका सेवन रेगुलर नहीं करना है और इसका सेवन डाइटिशियन और ट्रेनर की सलाह के बाद ही करें।

निष्कर्ष

क्रिएटिन सप्लीमेंट का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती देने, हार्मोन्स को बैलेंस करने, शरीर को एनर्जी देने, ब्रेन को फॉग की समस्या से राहत देने और वजन कम करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन करने से पहले डाइटिशियन या ट्रेनर से सलाह जरूर लें। इससे किसी भी तरह की परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

जोड़ों के लिए नोनी जूस क्या के फायदे हैं? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

TAGS