Expert

क्रिएटिन सप्लीमेंट्स बंद करने से शरीर में नजर आते हैं ये 5 बदलाव, एक्सपर्ट से जानें

शरीर की मांसपेशियों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कई तरह के विटामिन और मिनरल्स की आवश्यकता होती है। जब शरीर किसी तरह के आवश्यक तत्व को बनाने में सफल नहीं होता है तो ऐसे में डॉक्टर सप्लीमेंट्स के रूप में इन्हें लेने की सलाह देते हैं। आगे जानते हैं कि क्रिएटिन को छोड़ने से शरीर पर किस तरह के बदलाव दिखाई देते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्रिएटिन सप्लीमेंट्स बंद करने से शरीर में नजर आते हैं ये 5 बदलाव, एक्सपर्ट से जानें


कई तरह के रोग व खानपान में बदलाव की वजह से लोगों को कई तरह के पोषक तत्व जैसे कि विटामिन और मिनरल्स की कमी का सामना करना पड़ता है। यह विटामिन और मिनरल्स मांसपेशियों और शरीर के अंगों को सक्रिय होने में मुख्य़ भूमिका निभाते हैं। इस तरह हाल के दिनों में बॉडी बिल्डिंग, एथिलिट्स और फिटनेस से जुड़े लोग मसल्स की स्टेंथ को बढ़ाने के लिए क्रिएटिन सप्लीमेंट्स लेते हैं। क्रिएटिन एक ऐसा यौगिक है जो आपके शरीर में प्राकृतिक रूप से मौजूद होता है। यह एक अमिनो एसिड है जो आपके शरीर द्वारा प्रोटीन बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले अन्य अमिनो एसिड से प्राप्त होता है। शारीरिक कार्यों को बढ़ाने के लिए क्रिएटिन का सेवन किया जाता है। लेकिन इसे लेने से पहले आपको डॉक्टर से सलाह अवश्य लेनी चाहिए। फिलहाल आपको बता दें कि जो लोग क्रिएटिन लेते हैं उनको इसे छोड़ने से कई तरह के लक्षण महसूस हो सकते हैं। यह प्रभाव हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं। मगर कुछ लक्षण ऐसे होते हैं जो सामान्यतः लोगों में देखने को मिलते हैं। इस लेख में एसेंट्रिक्स डाइट क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि क्रिएटिन बंद करने से शरीर में क्या बदलाव देखने को मिलते हैं।

क्रिएटिन कैसे काम करता है?

क्रिएटिन एक प्राकृतिक यौगिक है जो शरीर की मांसपेशियों में एनर्जी के रूप में काम करता है। यह मांसपेशियों को ATP (Adenosine Triphosphate) बनाने में मदद करता है, जिससे शरीर को तेज और हैवी एक्सरसाइज करने में ताकत मिलती है। ज्यादातर लोग इसे पाउडर के रूप में सप्लीमेंट के तौर पर लेते हैं, ताकि उनका प्रदर्शन, मसल ग्रोथ और रिकवरी तेज हो सके।

क्रिएटिन छोड़ने से क्या नुकसान हो सकते हैं? - What Happens To Your Body When You Stop Taking Creatine In Hindi

ताकत में कमी महसूस हो सकती है

क्रिएटिन लेने से शरीर की ATP उत्पादन क्षमता बढ़ जाती है, जिससे भारी वर्कआउट आसान लगता है। लेकिन जब आप क्रिएटिन लेना बंद करते हैं, तो यह एनर्जी बूस्ट कम हो जाता है और भारी लिफ्टिंग या इंटेंस वर्कआउट थोड़ा मुश्किल लग सकता है।

शरीर में वाटर रिटेशन कम होता है

क्रिएटिन मांसपेशियों में पानी खींचता है जिससे मसल्स भरे-भरे लगते हैं। जब आप इसका सेवन बंद करते हैं तो मसल्स से यह अतिरिक्त पानी निकल जाता है और शरीर थोड़ा पतला या "सिकुड़ा" हुआ लग सकता है।

01 (85)

मसल्स की ग्रोथ धीमी हो सकती है

क्रिएटिन सप्लीमेंट्स मसल प्रोटीन सिंथेसिस को बढ़ाता है। जब आप इसे लेना बंद कर देते हैं, तो मांसपेशियों की ग्रोथ कम हो सकती है, खासकर अगर आप डाइट और वर्कआउट पर ध्यान नहीं दे रहे हैं तो यह स्थिति कुछ ही दिनों में महसूस होने लगती है।

वर्कआउट की परफॉर्मेंस में हल्का फर्क

क्रिएटिन बंद करने पर स्प्रिंटिंग, वेट लिफ्टिंग और हाई इंटेंसिटी वर्कआउट की क्षमता थोड़ी घट सकती है, क्योंकि शरीर में फॉस्फोक्रिएटिन की मात्रा कम हो जाती है।

थकान जल्दी लग सकती है

ATP की कमी के कारण वर्कआउट के दौरान मांसपेशियां जल्दी थक सकती हैं, जिससे वर्कआउट की समय या इंटेंसिटी घट सकती है। इसके अलावा, इस दौरान वर्कआउट की अवधि में कम हो सकती है।

क्रिएटिन सप्लीमेंट बंद करने का मतलब यह नहीं कि शरीर में इसकी पूरी तरह से कमी हो जाती है। लिवर, किडनी और पैंक्रियास मिलकर शरीर में कुछ मात्रा में प्राकृतिक क्रिएटिन बनाते रहते हैं। शरीर सभी आवश्यक क्रियाओं को नेचुरल रुप से करता है। जब किसी तरह के हार्मोन, विटामिन और मिनरल्स की कमी से शरीर में किसी तरह की परेशानी महसूस होती है तो डॉक्टर आपको कुछ समय के लिए सप्लीमेंट्स लेने की सलाह दे सकते हैं।

क्या क्रिएटिन छोड़ना शरीर के लिए खतरनाक है?

यदि आप सही तरीके से और धीरे-धीरे क्रिएटिन का सेवन बंद करते हैं, तो इसका कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं होता। यह कोई ऐसा पदार्थ नहीं है जिसकी आदत लग जाती है। हालांकि, यदि आप लंबे समय से इसका उपयोग कर रहे थे, तो अचानक छोड़ने से शरीर को नॉर्मल स्थिति में आने में थोड़ा समय लग सकता है।

क्रिएटिन लेना बंंद करने से क्या सावधानी बरतें?

क्रिएटिन सप्लीमेंट्स लेना बंद करने पर आप प्रोटीन और कार्ब्स युक्त डाइट ले सकते हैं।
क्रिएटिन सप्लीमेंट्स लेना बंद करते समय आप वर्कआउट के समय में बदलाव कर सकते हैं।
पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं जिससे डिहाइड्रेशन से बचा जा सकें।
पर्याप्त नींद लेना और आराम का पूरा ध्यान रखें।

इसे भी पढ़ें: इन विटामिन्स और मिनरल्स की ज्यादा मात्रा सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान, डॉक्टर से जानें इनके बारे में

क्रिएटिन बंद करने से शरीर में कुछ छोटे-मोटे बदलाव जरूर आते हैं, लेकिन अगर आप सही डाइट, वर्कआउट और लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं तो इनका असर ज्यादा नहीं होता। यह पूरी तरह से सुरक्षित प्रक्रिया है और कई लोग साइकलिंग के रूप में इसे लेते भी हैं, यानी कुछ महीने लेते हैं और कुछ महीनों के लिए बंद कर देते हैं। फिलहाल इसे लेने और बंद करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहद आवश्यक होता है। डॉक्टर आपके शरीर की मौजूदा स्थिति के आधार पर सही सुझाव देते हैं।

FAQ

  • मसल्स ग्रोथ करने के लिए क्या खाना चाहिए?

    मसल्स की अच्छी ग्रोथ के लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियां, एवोकाडो, बैरीज, ओट्स, दालें, बीन्स, क्विनोआ, ग्रीक योगर्ट. डेयरी प्रोडक्ट्स, नट्स आदि का सेवन कर सकते हैं।
  • मसल्स साइज बढ़ाने के लिए क्या करें?

    मसल्स साइज बढ़ाने के लिए आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करें, इसके साथ ही, सोयाबीन, चना, मूंगफली और राजमा को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  • मसल्स बनाने के लिए कौन से फल खाने चाहिए?

    मसल्स बनाने के लिए केले, सेब, एवोकाडो, और ब्लूबेरी जैसे फल बहुत फायदेमंद होते हैं। ये फल मांसपेशियों के विकास और रिकवरी में मदद करते हैं। 

 

 

 

Read Next

बरसात के मौसम में क्यों ज्यादा होता है पेट में इंफेक्शन? जानें कारण और इससे बचने के टिप्स

Disclaimer

TAGS