Doctor Verified

क्या बोटॉक्स का ब्रेन पर असर पड़ता है? जानें डॉक्टर से

Does Botox Affect Your Brain In Hindi: बोटॉस के कई नेगेटिव इंपैक्ट होते हैं। ब्रेन पर भी इसका असर देखने को मिलता है। यह कितना गंभीर हो सकता है, जानने के लिए आगे पढ़ें-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या बोटॉक्स का ब्रेन पर असर पड़ता है? जानें डॉक्टर से


Does Botox Affect Your Brain In Hindi: इन दिनों आपने कई सेलिब्रिटीज के जरिए बोटॉक्स के बारे में सुना होगा। कई अपने नोज को शेप देने के लिए बोटॉक्स करवाते हैं, तो कई लोग चीक्स को उभारने के लिए इस ट्रीटमेंट का यूज करते हैं। इसका मतलब है कि बोटॉक्स की मदद से अपने लुक्स को, अपनी स्किन को और अपने फेस को अपलिफ्ट करने में मदद मिलती है। बोटॉक्स भले ही आज की तारीख में काफी ट्रेंडिंग ट्रीटमेंट है। इसके बावजूद, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि इसका हमारी बॉडी पर नेगेटिव असर भी पड़ता है। कई बार बोटॉक्स इंजेक्शन की वजह से नसें दब जाती हैं, जिससे ब्लड फ्लो प्रभावित हो जाता है। ऐसे में यह जान लेना भी जरूरी लगता है कि क्या बोटॉक्स का ब्रेन पर भी बुरा असर पड़ सकता है? इस बारे में हमने दिल्ली के राजौरी गार्डन में स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ, डॉ. करुणा मल्होत्रा से बात की।

क्या बोटॉक्स का ब्रेन पर असर पड़ता है- Does Botox Affect Your Brain In Hindi

यह बात हम सभी जानते हैं कि बोटॉक्स के फायदे हैं, तो कुछ इसके नुकसान भी हैं। जहां तक ब्रेन पर बोटॉक्स के असर की बात है, तो यह भी नजरअंदा नहीं किया जा सकता है। असल में, बोटॉक्स इंजेक्शन अलग-अलग जगहों पर लगाए जाते हैं। खासकर, माथे या आंखें के आसपास लगाए जाने वाले बोटॉक्स इंजेक्शन गलत नसों को दबा सकते हैं। इससे व्यक्ति के मेंटल वेल बिंग प्रभावित हो सकती है। हालांकि, यह लंबे समय के लिए नहीं होता है। कई बार बोटॉक्स इंजेक्शन लगाने के तुरंत प्रभाव की वजह से ऐसा होता है। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि बोटॉक्स इंजेक्शन के बाद व्यक्ति के फेशियल एक्सप्रेशन समझना या देना मुश्किल हो जाता है।" डॉक्टर आगे कहते हैं कि माथे यानी फोरहेड में लगे बोटॉक्स इंजेक्शन ब्रेन की सेंसरी मैप को रिअरेंज कर सकते हैं। इससे भी ब्रेन पर प्रभाव दिखता है। इसके अलावा, ब्रेन कई तरह की गतिविधियों पर धीमी प्रतिक्रिया करने लगता है।

इसे भी पढ़ें: क्या आप भी बोटॉक्स करवाना चाहते हैं? जान लें इससे जुड़े 4 जोखिमों के बारे में

बोटॉक्स के नुकसानों को कैसे कम करें

  • बोटॉक्स इंजेक्शन के बाद व्यक्ति को इसके पॉजिटिव प्रभाव के लिए जरूरी है कि वे किसी भी तरह की हैवी फिजिकल एक्टिविटी न करे। यह सही नहीं होगा। इससे प्रभावित हिस्से में दर्द हो सकता है।
  • जिस भी हिस्से में बोटॉक्स इंजेक्शन लगाया गया है, वहां भूलकर भी मसाज न करें। कई लोग दर्द को कम करने के लिए मसाज करने लगते हैं। इसका आपके बोटॉक्स ट्रीटमेंट पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। ऐसा न हो, इसके लिए प्रभावित हिस्से में मसाज न करें और किसी तरह दबाव भी न बनाएं।
  • महिलाएं बोटॉक्स इंजेक्शन लगवाने के बाद कुछ दिनों तक अपने चेहरे पर कोस्मेटिक प्रोडक्ट्स लगाने से बचें। यह सही नहीं होगा।

All Image Credit: Freepik

Read Next

बच्चों का सर्दी-जुकाम नहीं हो रहा ठीक? कफ सिरप की जगह ट्राई करें अदरक का यह नुस्खा

Disclaimer