Expert

भूल से भी न करें सेहत से जुड़ी ये 3 गलतियां, गंभीर समस्याओं का हो सकते हैं शिकार

सेहत का ध्यान रखने की कोशिश में कई बार हम कुछ छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज कर देते हैं। आज हम आपको लोगों द्वारा की जाने वाली सबसे आम गलतियों के बारे में बताएंगे।  
  • SHARE
  • FOLLOW
भूल से भी न करें सेहत से जुड़ी ये 3 गलतियां, गंभीर समस्याओं का हो सकते हैं शिकार


आजकल ज्यादातर लोग 'हेल्थ कॉन्शियस' होते जा रहे हैं। हेल्थ कॉन्शियस उन लोगों को कहा जाता है, जो शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बेहतर बनाने के लिए कोशिश करते हैं। हालांकि, सेहत का ध्यान रखते हुए लोग कुछ छोटी-छोटी गलतियां भी कर बैठते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ही आम गलतियों के बारे में बताएंगे, जिससे शरीर को लॉन्ग टर्म में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इन गलतियों के बारे में हेल्थ कोच और न्यूट्रिशनिस्ट निधि कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने रोजमर्रा की बहुत ही आम लेकिन जरूरी गलतियों के बारे में बताया है, जिन्हें हमें नहीं करना चाहिए।

इंसान को भूल से भी नहीं करनी चाहिए ये 3 गलतियां

फ्लॉसिंग नहीं करने की गलती

कई लोग ओरल हेल्थ के लिए रोजाना 2 बार ब्रशिंग को ही जरूरी मानते हैं। वह कभी भी फ्लॉसिंग की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। अगर आप भी रोजाना ब्रश कर रहे हैं और फ्लॉसिंग पर ध्यान नहीं देते हैं, तो इससे ओरल हेल्थ को नुकसान हो सकता है। फ्लॉसिंग से गम्स यानी मसूड़ों को साफ रखा जा सकता है। साथ ही, प्लाक की समस्या भी नहीं होती है। प्लाक बैक्टीरिया की एक चिपचिपी परत होती है, जो दांतों और मसूड़ों पर जम जाती है। ऐसे में आप फ्लॉसिंग की मदद से दांतों के सड़ने और पीलेपन जैसी समस्याओं से बचाव कर सकते हैं। बता दें कि इंसान की ओरल हेल्थ सही रहती है, तो हार्ट समेत कई गंभीर समस्याओं का खतरा भी कम होने लगता है। ऐसे में आपको दिन में 2 बार ब्रश और फ्लॉस जरूर करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- जानें क्‍यों फ्लॉसिंग है आपके मसूड़ों के लिए फायदेमंद 

रात में 7-8 घंटे न सोना

अगर आप रोजाना 7-8 घंटे की नींद नहीं लेते हैं, तो शरीर में कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। क्रोनिक स्लीप डेप्रिवेशन यानी नींद की कमी को डिमेंशिया, हार्मोनल इम्बैलेंस, मोटापा, डायबिटीज, एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी समस्याओं से जोड़कर देखा जाता है। यही वजह है कि आपको नींद के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहिए। इसके लिए आप स्लीप शेड्यूल बना सकते हैं, जिससे आप रोजाना समय से सोएंगे और समय से उठ भी जाएंगे। इससे मूड और मेंटल हेल्थ दोनों बहुत अच्छी रहती हैं।

health mistake

लंबे समय तक बैठे रहना

आजकल के समय में ज्यादातर लोग सिटिंग जॉब कर रहे हैं, ऐसे में वह 8 से 9 घंटे लगातार बैठे रहते हैं। शरीर को मसल्स समेत कई अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप लंबे समय तक बैठे रहते हैं, तो डायबिटीज, डिप्रेशन और डेमेंशिया जैसी समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। लंबे समय तक बैठे रहने से शरीर का मेटाबॉलिज्म प्रोसेस स्लो हो जाता है। इससे ब्लड शुगर लेवल और बॉडी फैट के कम होने की प्रक्रिया पर बुरा असर होता है। यही वजह है कि आपको अपनी डेली लाइफ में मूवमेंट और फिजिकल एक्टिविटीज को शामिल करना चाहिए। अगर आप हेल्दी और फिट जीवन जीना चाहते हैं, तो जितना हो सके शरीर से मूवमेंट करते रहें।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by NIDHI KAKAR | NUTRITIONIST|HOLISTIC HEALTH COACH🇮🇳🇦🇪 (@_artofwellness_)

इन तीनों गलतियों को सुधारने से आपको सेहत में कई सकारात्मक प्रभाव नजर आ सकते हैं। अगर आप शरीर को रोग मुक्त रखना चाहते हैं, तो अपने लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करने होंगे। जैसे कि आप रोजाना एक्सरसाइज या योग कर सकते हैं। आपको कभी भी नाश्ता स्किप नहीं करना चाहिए, खाना खाने के समय पर ध्यान दें। इसके अलावा, बैलेंस डाइट के साथ पोर्शन कंट्रोल पर भी ध्यान देना चाहिए। आपको ब्रेन और बॉडी को ओवरवर्क नहीं करना चाहिए। इससे फिजिकल ही नहीं, मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्याओं के लिए फायदेमंद हैं ये 8 सुपरफूड्स, जानें इनके बारे में

Read Next

नींद आपके शारीरिक स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करती है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version