
शरीर पर बढ़ती उम्र के बदलाव दिखना ही बुढ़ापे को दर्शाता है। बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां, गर्दन की खाल का लटकना, आंखों का कमजोर होना, बालों का सफेद होना आदि परेशानियां देखने को मिलती हैं। उसी बढ़ती उम्र की एक समस्या है, धंसी हुई आंखें। कई लोगों की पैदाइशी आंखें अंदर की ओर धंसी होती हैं तो कुछ की उम्र के साथ होती हैं। जैसे पफी आईज एक परेशानी है वैसे ही Sunken Eyes एक परेशानी है। हालांकि शरीर में पानी की कमी, ठीक से न सोना या किसी मेडिकल कंडीशन की वजह से भी धंसी हुई आंखें हो सकती हैं। वैसे तो यह बीमारी नहीं है, पर आंखें आपकी खूबसूरती का अहम हिस्सा होती हैं। बहुत से लोगों की शिकायत होती है कि धंसी हुई आंखें होने की वजह से उनका आंखों का मेकअप ठीक से दिखता नहीं है। आज के इस लेख में हम दिल्ली के विजन आई सेंटर की डॉक्टर ऋतुजा टॉमस ग्रोवर (MBBS, DNB, FNN, FICO), कंसल्टेंट ओकुलोपलस्टिक, ओकुलोफकीयल एस्थेटिक सर्जन (Oculoplastic, Facial aesthetic Surgeon) से जानेंगे कि ये आंखें अंदर की ओर क्यों धंसती हैं और इसका इलाज क्या है।

क्यों धंसती हैं आंखें (Causes sunken eyes)
धंसी हुई आंखें कोई बीमारी नहीं हैं। लेकिन अगर आप पूरी नींद ले रहे हैं और पानी भी ठीक पी रहे हैं तब भी आपकी आंखें अंदर की ओर धंसी हुई हैं तब आपको डॉक्टर की जरूरत पड़ सकती है। निम्न वे कारण हैं जिनकी वजह से आंखें अंदर की ओर धंसती हैं।
एलर्जी
एलर्जी होने की वजह से कई बार आंखों के नीचे डार्क सर्कल हो जाते हैं, जो आंखों को धंसा हुआ दिखा सकते हैं। जिन लोगों को एलर्जी होती है, उन्हें आंखों के नीचे खुजली भी होती है। इस कारण से भी आंखें धंस जाती हैं।
बढ़ती उम्र
उम्र बढ़ने पर शरीर का मोटापा और हड्डियों की सघनता में कमी आती है, जिस कारण आंखें अंदर की ओर धंसती हैं। त्वचा का कोलेजन ज्यादा पतला होता चला जाता है, जिस वजह से यह परेशानी दिखती है। यही सब प्रक्रिया की वजह से आंखें के नीचे गड्ढे से लेकर आंखें अंदर की ओर धंसने लग जाती हैं।
इसे भी पढ़ें : आंखों को बार-बार रगड़ने से हो सकती हैं ये 5 गंभीर समस्याएं, किसी भी स्थिति में न रगड़ें आंखें
सूरज का एक्सपोजर
सूरज की रोशनी में जाने से त्वचा काली पड़ जाती है, साथ ही आंखें के नीचे काले धब्बे भी होने लगते हैं। इस वजह से आंखें के नीचे गड्ढे दिखने लगते हैं। सूरज की रोशनी में आने से त्वचा की चमक ढीली पड़ती है, जिस वजह से यह परेशानी और दिखती है।
पानी की कमी
शरीर में पानी की कमी से भी आंखें अंदर की ओर धंसती हैं। तो वहीं, नींद की कमी की वजह से भी यह परेशानी होती है। इसके अलावा जनेटिक कारण भी हैं इस परेशानी के। शरीर में पानी की कमी से कमजोरी आती है और कमजोरी का असर आंखों पर दिखाई देता है।
इसे भी पढ़ें : आंखें लाल होने के हो सकते हैं ये 5 कारण, जानें इनसे छुटकारा पाने और आंखों की देखभाल के लिए जरूरी टिप्स

धंसी हुई आंखों का क्या है इलाज (Treatment of sunken eyes)
धंसी हुई आंखों के इलाज के लिए घरेलू और डॉक्टरी दोनों तरह के उपचार यहां बताए जा रहे हैं।
घरेलू उपचार
आंखों के नीचे सनस्क्रीम और अच्छा मॉश्चराइजर लगाने से धंसी हुई आंखों की परेशानी से बचा जा सकता है। इसके अलावा पूरी नींद लें और शरीर में पानी की कमी को पूरा करें। बढ़ती उम्र को बीमारी नहीं बल्कि उत्सव की तरह देखें। जिंदगी के हर पड़ाव का आनंद लें।
डॉक्टरी इलाज
डॉक्टर ऋतुजा का कहना है कि जब संकन आइज की दिक्कत ज्यादा होती है, तब हम डॉक्टरी इलाज करते हैं। जिसमें डर्मल फिलर्स होते हैं। जिसमें इंजेक्शन की मदद से संकन आइज को भरा जाता है। कॉस्मेटिक सर्जरी से भी संकन आइज को ठीक किया जाता है।
धंसी हुई आंखें बढ़ती उम्र की निशानी हैं। पर हमेशा ऐसा नहीं होता। कई बार यह परेशानी आपका लुक भी बिगाड़ देती है। इसलिए धंसी हुई आंखों को नजरअंदाज न करें। इसके लिए जरूरी नींद, पानी की कमी को पूरा करते रहें।
Read more articles on Miscellaneous in Hindi
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version