रोज सुबह गिलोय, नीम और तुलसी का जूस पीने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

सुबह गिलोय, नीम और तुलसी का जूस पीने से आपको शुगर कंट्रोल करने से लेकर वजन घटाने तक, ढेर सारे फायदे मिलते हैं। जानें इनके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज सुबह गिलोय, नीम और तुलसी का जूस पीने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे


Giloy Neem Tulsi Juice: आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां हैं, जिनका सेवन करने से कई तरह की बीमारियां दूर होती हैं। इन जड़ी-बूटियों का सेवन कोई पाउडर, तो कोई कैप्सूल के रूप में करता है। इतना ही नहीं, जड़ी-बूटियों का जूस पीना भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आज के इस लेख में हम आपके लिए एक ऐसा जूस लेकर आए हैं, जिसमें 3 तरह की जड़ी-बूटियां शामिल हैं। जी हां, यह जूस गिलोय, नीम और तुलसी का है। इस जूस में विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स की मात्रा काफी अधिक होती है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए हम सभी को इस जूस का सेवन जरूर करना चाहिए। वैसे तो आप इस जूस को किसी भी समय पी सकते हैं, लेकिन सुबह खाली पेट इस जूस को पीना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, सुबह जूस पीने से शरीर इसके पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है। इससे सेहत को अधिक लाभ मिलते हैं।  तो आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से विस्तार से जानते हैं रोज सुबह गिलोय, नीम और तुलसी जूस पीने के फायदे (Giloy Neem Tulsi Juice Pine ke Fayde)-

सुबह गिलोय, नीम और तुलसी जूस पीने के फायदे- Giloy Neem Tulsi Juice Benefits in Morning in Hindi

इम्यूनिटी बढ़ाए

गिलोय, नीम और तुलसी जूस पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है। दरअसल, इसमें विटामिन सी होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। इसलिए आप सर्दी-खांसी, जुकाम, बुखार, एलर्जी और वायरल संक्रमण जैसी समस्याएं होने पर भी इस जूस का सेवन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- खाली पेट गिलोय जूस पीने से सेहत को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

शुगर रोगियों के लिए फायदेमंद

अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो गिलोय, नीम और तुलसी का जूस पी सकते हैं। यह जूस ब्लड शुगर को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही, ब्लड शुगर में स्पाइक को रोकने का काम भी करता है। प्री-डायबिटीज में खाली पेट इस जूस का सेवन किया जा सकता है।

बॉडी डिटॉक्स करे

शरीर को डिटॉक्स करने के लिए भी आप गिलोय, नीम और तुलसी के जूस का सेवन कर सकते हैं। इस जूस का सेवन करने से शरीर में जमा सारे विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं। यह एक नैचुरल ब्लड प्यूरीफायर के रूप में काम करता है। रोज सुबह इस जूस को पीने से त्वचा से जुड़ी समस्याएं जैसे कील-मुंहासे और दाग-धब्बे भी दूर होते हैं।

लिवर को हेल्दी रखे

गिलोय, नीम और तुलसी का जूस लिवर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस जूस को पीने से लिवर फंक्शन में सुधार होता है। इतना ही नहीं, अगर आप गिलोय, नीम और तुलसी के जूस का रोज सुबह सेवन करेंगे, तो इससे पाचन भी सही से काम करेगा। 

इसे भी पढ़ें- आंवला जूस पीने से सेहत को मिलेंगे ये फायदे, जानें इसे पीने का सही समय और तरीका

वजन कंट्रोल में रखे

अगर आपका वजन अधिक है, तो रोज सुबह खाली पेट गिलोय, नीम और तुलसी का जूस पीना फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इस जूस को पीने से पाचन और मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है। इससे फैट और कैलोरी को बर्न करने में भी मदद मिलती है। इसलिए अपने वजन को कंट्रोल में रखने के लिए आप इस जूस का सेवन कर सकते हैं। 

अगर आप गिलोय, नीम और तुलसी का जूस पीना चाहते हैं, तो आसानी से डाबर के इस जूस को मार्केट से खरीद सकते हैं। इस जूस में 35 % गिलोय का रस, 35% नीम के पत्ते और 28% तुलसी का रस है। आप चाहें तो मार्केट से इस जूस को 280 रुपए में खरीद सकते हैं। कंपनी का दावा है कि इस जूस को पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है। साथ ही, यह संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।

Read Next

भगंदर का देसी इलाज क्या है? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें सही उपचार

Disclaimer