
Weight Loss Transformation: ऐसे कहते हैं वजन जल्दी से बढ़ जाता है लेकिन घटाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन अगर आप कुछ ठान लें, तो कुछ भी मुश्किल नहीं है। हमारी आज की कहानी है पुणे शहर की रहने वाली नेहा सिंह की जिन्होंने 2 महीने के समय में 8 किलो वजन कम किया है। वेट लॉस के लिए एक मोटिवेशन की जरूरत होती है। नेहा ने भी एक ऐसा कारण ढूंढ लिया। उनके घर में भाई की शादी थी और नेहा की इच्छा थी वह सबसे अच्छी नजर आएं। शादी का मौका खास होता है और हर कोई उसमें अपने अंदाज से खास दिखना चाहता है। नेहा ने कुछ महीनों पहले भाई की शादी के लिए लहंगा खरीदा लेकिन वजन ज्यादा हो जाने के कारण उन्हें लहंगा फिट ही नहीं आ रहा था। यही कारण बना नेहा की वेट लॉस जर्नी का। आगे जानेंगे नेहा ने वजन घटाने के लिए किन मुश्किलों का सामना किया और आखिर वह वजन घटाने में कामियाब कैसे हो सकीं।
ज्यादा खाने के कारण वजन बढ़ गया
नेहा ने बताया कि गर्मियों में छुट्टियों के दौरान उन्होंने ज्यादा खाना शुरू कर दिया। इस आदत के चलते उनका वजन तेजी से बढ़ने लगा। नेहा ने बताया कि वह रोज घर पर बोर होती थीं। इसलिए वह यूट्यूब पर नई-नई डिशेज ट्राई करतीं और उसे उतने ही चाव से खाती थीं। इस खराब आदत के चलते नेहा का वजन बढ़ा। वजन जैसे ही बढ़ा, नेहा के सभी पुराने कपड़े टाइट होने लगे, उन्होंने फैट को कवर करने के लिए ढीले कपड़े पहनना शुरू कर दिया। वजन ज्यादा होने के कारण नेहा का कॉन्फिडेंस भी कम होने लगा।
78 kgs वजन होने पर लगने लगा डर
नेहा का वजन देखते ही देखते 78 हो गया। इससे उन्हें काफी घबराहट महसूस हुई। नेहा ने बताया कि उनका वजन कभी इतना ज्यादा नहीं रहा है। इसलिए उन्हें यह लगा कि शायद वह डायबिटीज या थायराइड जैसी बीमारी का शिकार हो गई हें। नेहा ने जांच करवाई, तो उन्हें इनमें से कोई बीमारी नहीं निकली। डॉक्टर ने बताया कि उनकी लापरवाही के कारण ही वजन बढ़ा है। इसके बाद नेहा ने तय किया कि उन्हें वजन घटाना ही चाहिए। इसके बिना स्वस्थ रहना मुमकिन नहीं है। बस फिर क्या था, अगले ही दिन नेहा ने खुद को वेट लॉस जर्नी के लिए तैयार कर लिया।
वजन घटाने के लिए पहली कोशिश असफल रही
नेहा ने बताया कि वजन कम करने के लिए उन्होंने रोज 3 किलोमीटर चलने की ठानी। वॉक करने का काम सबसे आसान है। आप बस आराम से वॉक करो और वजन कम करो। लेकिन वह 2 दिन लगातार गईं और फिर तीसरे दिन उन्हें वॉक पर जाने का मन नहीं हुआ। इसके पीछे कारण बस इतना था कि उन्होंने खुद को बड़ा लक्ष्य दे दिया था। वह लक्ष्य था 3 किलोमीटर चलने का। जब भी हम किसी काम को पूरा करने के बारे में सोचते हैं, तो अपनी क्षमता अनुसार ही काम करना चाहिए। नेहा ने बताया कि शुरू में उनके लिए 2 किलोमीटर बहुत ज्यादा था। इस वजह से नेहा को हार मिली।
वजन कम करने के लिए डाइट कम कर दी
नेहा ने बताया कि वजन घटाने के लिए उन्होंने किसी चीज को खाना बंद नहीं किया। केवल खाने की मात्रा कम कर दी। नेहा ने बताया कि एक हफ्ते के समय में उन्होंने 2 किलो वजन घटाया। नेहा ने वजन घटाने के लिए अपनी किसी पसंदीदा चीज को खाना बंद नहीं किया। नेहा ने बताया कि वह अपने सभी मील्स के साथ एक प्लेट सलाद का सेवन करती हैं और सुबह उठकर नींबू पानी का सेवन करती हैं। नेहा ने बताया कि उन्हें स्नैक्स में ड्राई फ्रूट्स खाना पसंद है, इससे उनकी शुगर क्रेविंग शांत होती है।
इसे भी पढ़ें- 15 दिन या महीने भर में 15 किलो वजन घटाने की सोच रहे हैं आप? जान लें सेहत पर इसके नकारात्मक प्रभाव
एक्सरसाइज के बिना घटाया 8 किलो वजन
नेहा ने बताया कि वजन कम करने के लिए उन्होंने किसी भी तरह की एक्सरसाइज का सहारा नहीं लिया। वह केवल वॉक पर जाती रहीं। शुरू में 3 हजार स्टेप्स ही पूरे होते थे। धीरे-धीरे संख्या 5 हजार हुई और आज के समय में नेहा रोज 10 हजार कदम चलती हैं। वॉक करने से नेहा को स्ट्रेस भी कम होता है और उन्हें वजन घटाने में भी मदद मिलती है। नेहा ने बताया कि भाई की शादी के लिए उनका वजन कम करने का प्लान सफल रहा। भाई की शादी के लिए नेहा ने 8 किलो वजन घटाया। पहले उनका वजन 78 किलो था और अब उनका वजन 70 किलो है। नेहा ने बताया कि वजन कम करके वह खुश हैं और उन्हें अपना खोया कॉन्फिडेंस मिल गया है। नेहा की निजता को ध्यान में रखते हुए, हमने उनका नाम बदल दिया है जिससे उनकी जानकारी को सुरक्षित रखा जा सके।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version