Fri Sep 18, 2026 | 12:40 AM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

Weight Loss Story: अवंत‍िका ने इन टिप्स से घटाया 25 Kg वजन, देखें उनका जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन

Weight Loss Transformation: ये कहानी है अवंत‍िका की ज‍िन्‍होंने 25 क‍िलो वजन घटाया। जानते हैं इनकी प्रेरणादायक वेट लॉस जर्नी।   

कहते हैं वजन आसानी से बढ़ जाता है लेक‍िन घटाने के ल‍िए मशक्‍कत लगती है। लोग जड़ी़-बूटी, अलग-अलग प्रकार की डाइट, दवाएं और न जाने क्‍या-क्‍या अपनाते हैं लेक‍िन इसके बावजूद भी वे वजन कम नहीं कर पाते। क्‍या आपने कभी सोचा है इसके पीछे क्‍या कारण हो सकते हैं? दरअसल हम वजन कम करने के ल‍िए ऐसे तरीकों को आजमाना शुरु कर देते हैं जो सुनने में तो अच्‍छे लगते हैं लेक‍िन उनका पर‍िणाम नजर नहीं आता। इसी समस्‍या को दूर करने के ल‍िए ओनलीमायहेल्‍थ आपके ल‍िए लेकर आया है एक स्‍पेशल सीरीज ज‍िसका नाम है ‘फैट टु फिट’। इस सीरीज में हम ऐसे लोगों की जर्नी शेयर कर रहे हैं ज‍िन्‍होंने सही तरीके से वेट लॉस क‍िया है और उनकी ट‍िप्‍स आपके काम आ सकती हैं। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने The Nutriwise Clinic, लखनऊ की न्‍यूट्रि‍शन‍िस्‍ट नेहा सिन्‍हा से बात की। 

weight loss diet

80 से घटकर वजन 57 क‍िलो हुआ  

आज की कहानी है अवंत‍िका स‍िंह म‍िश्रा की। अवंत‍िका प्रतिष्ठित बैंक में चीफ मैनेजर की पोस्‍ट पर कार्यरत हैं। 42 वर्ष‍िय अवंत‍िका ने फैट टू फ‍िट का चैलेंज ल‍िया और करीब 4 महीने के समय में 25 क‍िलो वजन कम क‍िया। ये मुमक‍िन हो पाया है सही डाइट और हेल्‍दी लाइफस्‍टाइल के जर‍िए। अवंत‍िका का वजन पहले 80 क‍िलो था, वेट लॉस ट‍िप्‍स के जर‍िए उन्‍होंने खुद को बदला और अब उनका वजन 57 क‍िलो है। अवंत‍िका के ल‍िए ये बदलाव ब‍िल्‍कुल भी आसान नहीं था। बढ़ता वजन एक च‍िंता तो थी ही लेकिन उसके साथ खुद में कॉन्‍फ‍िडेंस की कमी महसूस होना भी अवंत‍िका के ल‍िए एक बड़ी परेशानी थी।

मोट‍िवेशन की कमी थी 

अवंति‍का ने बताया, ''वजन घटाने वाले हर व्‍यक्‍त‍ि की तरह शुरुआत में मुझे भी यकीन नहीं था। वजन कम करने के तरीकों को ट्राई करती थी लेक‍िन मोट‍िवेशन महसूस नहीं होता था। न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट से संपर्क क‍िया, तो उन्‍होंने डाइट में बदलाव करने के ल‍िए कहा। जब डाइट बदलने की बारी आई, तो इतनी परेशानी नहीं हुई क्‍योंक‍ि मुझे घर का बना खाना ही खाना था। केवल डाइट को सही तरीके से लेना एक चैलेंज था।''                     

इसे भी पढ़ें- कपिल शर्मा का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हैरान, TKSS के नए सीजन में दिखेंगे नए लुक में

घर के बने भोजन से घटाया वजन 

अवंत‍िका की न्‍यूट्रि‍शन‍िस्‍ट नेहा ने बताया क‍ि लोग वजन कम करने के ल‍िए ऐसी डाइट फॉलो करने लगते हैं जो उन्‍होंने पहले कभी नहीं सुनी। इसकी बजाय आपको घर का बना ताजा और स‍िंपल भोजन ही खाना चाह‍िए। आप उसके जर‍िए ही आसानी से वजन कम कर सकते हैं। अवंत‍िका ने बताया, ''मेरी डाइट बहुत स‍िंपल है और कोई भी इसे फॉलो कर सकता है। मैं सुबह उठकर सबसे पहले नींबू पानी या ज‍िंजर वॉटर पीती हूं। नाश्‍ते में मूंगदाल चीला, पोहा, इडली, वेज‍िटेबल दल‍िया, ओट्स और मट्ठा आद‍ि व‍िकल्‍प चुनती हूं। म‍िड-मील में सलाद, फल या दही खा लेती हूं। दोपहर के खाने में उबले हुए राजमा, या छोला, बेसन रोटी के साथ सब्‍ज‍ियां या रवा चीला जैसे व‍िकल्‍प शाम‍िल करती हूं। शाम के समय चना या मखाना और रात में वेजिटेबल सूप पीती हूं। मैंने शुगर, र‍िफाइंड तेल और मैदा को पूरी तरह से डाइट से अलग कर द‍िया है।'' 

अपनी फोटोज में फर्क देखकर खुश हूं 

weight loss methods

अवंत‍िका ने बताया, ''मैं डाइट के अलावा हर द‍िन 45 म‍िनट एरोबि‍क्‍स करती हूं। अगर मैं अपना वेट लॉस मंत्र बताऊं, तो वो है संतुलि‍त डाइट और कसरत। वजन कम करने का अनुभव बेहद खास रहा। मैं वजन भी कम क‍िया और इंचेज भी लॉस क‍िया। डाइट और रूटीन में बदलाव करके वजन कम होने के साथ बैक पेन और ड‍िप्रेशन जैसी समस्‍याओं से भी न‍िजात म‍िला। अब मैं अपनी फोटोज को देखकर फर्क महसूस कर पाती हूं। मैं इन नए बदलाव के साथ खुद हूं। खुद में बदलाव महसूस कर पाना एक अच्‍छा पल होता है।''

अवंति‍का ने हमारे साथ बेहद आसान ट‍िप्‍स और स‍िंपल डाइट शेयर की। आप भी इसे अपने रूटीन में शाम‍िल कर सकते हैं। वेट लॉस की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो हमसे अनुभव साझा करना न भूलें।    

Read Next

दुबले-पतले हैं तो इन 4 तरीकों से खाएं पनीर, बढ़ने लगेगा वजन

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 29, 2022 10:36 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Aug 29, 2022 10:36 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content