
Weight Loss Churna: कई लोगों के लिए वजन कम करना बड़ी चुनौती बन जाती है। वजन कम करने के लिए अगर आप भी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, तो परेशान न हों। वेट लॉस के लिए कई तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा ही एक घरेलू उपाय है चूर्ण का सेवन। देसी इलाज में कई हर्ब्स को मिलाकर चूर्ण बनाया जाता है। आयुर्वेद में अलग-अलग हर्ब्स को मिलाकर तैयार चूर्ण का सेवन दवा की तरह किया जाता है। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं सौंफ, जीरा और अजवाइन से बने चूर्ण को बनाने की विधि, इस्तेमाल का तरीका और फायदे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित प्रांजल आयुर्वेदिक क्लीनिक के डॉ मनीष सिंह से बात की।
सौंफ, जीरा और अजवाइन वेट लॉस के लिए क्यों फायदेमंद है?
सौंफ- Fennel Seeds
सौंफ वजन घटाने में कई तरीकों से फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जिससे पेट भरा हुआ महसूस होता है और भूख कम लगती है, जिससे ओवरईटिंग से बचाव होता है। सौंफ मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं, जो शरीर की कैलोरी बर्न करने की क्षमता को बेहतर बनाता है। सौंफ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
जीरा- Cumin Seeds
जीरा (Cumin) वजन घटाने में कई तरीकों से फायदेमंद होता है। जीरा में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों की भरपूर मात्रा होती है। यह शरीर की कोशिकाओं को डिटॉक्स करने और इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारने में मदद करता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। जीरा मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे शरीर तेजी से कैलोरी बर्न करता है और अतिरिक्त फैट को जमा होने से रोकता है। साथ ही, यह पाचन में सुधार करता है, जिससे ब्लोटिंग और गैस की समस्या कम होती है। जीरे में फाइबर और आयरन होते हैं, जो पेट को भरा हुआ महसूस कराते हैं और भूख को कंट्रोल करते हैं।
अजवाइन- Ajwain
अजवाइन वजन घटाने में बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें थाइमोल नाम का तत्व होता है, जो पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करते हैं और पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं। अजवाइन मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे कैलोरी बर्न करने की क्षमता बढ़ती है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
सौंफ + जीरा + अजवाइन = वेट लॉस चूर्ण की रेसिपी- Weight Loss Churna Recipe
वेट लॉस के लिए सौंफ, जीरा और अजवाइन का चूर्ण एक प्रभावी घरेलू नुस्खा है जो पाचन को बेहतर बनाकर वजन घटाने में मदद करता है। इसे बनाने की विधि आसान है-
सामग्री:
- 50 ग्राम सौंफ
- 50 ग्राम जीरा
- 50 ग्राम अजवाइन
विधि:
- सबसे पहले सौंफ, जीरा और अजवाइन को अलग-अलग धीमी आंच पर भून लें।
- भूनने के बाद, इन तीनों सामग्रियों को ठंडा होने दें।
- अब इन्हें मिक्सी में डालकर बारीक पाउडर बना लें।
- तैयार चूर्ण को एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।
- यह मिश्रण पाचन को सुधारता है, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और वजन घटाने में मदद करता है।
- इसका नियमित सेवन करने से वेट लॉस में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- Weight Loss: वेट लॉस में कैसे फायदेमंद है आयुर्वेदिक हर्ब गुड़मार की पत्तियां, जानें इस्तेमाल करने का तरीका
वेट लॉस के लिए हर मील के बाद खाएं यह चूर्ण- Consume Churna After Every Meal For Weight Loss
- सौंफ, जीरा और अजवाइन का चूर्ण भोजन के बाद खाने से सबसे ज्यादा लाभ होता है।
- हर मील के बाद 1/2 चम्मच चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ खाएं।
- यह पाचन में मदद करता है और पेट की भारीपन या गैस की समस्याओं को दूर करता है।
- आप इस चूर्ण को दही में मिलाकर भी खा सकते हैं। यह तरीका पाचन को और बेहतर बनाता है और पेट को ठंडक पहुंचाता है। दही के साथ इसका सेवन दोपहर के भोजन के बाद किया जा सकता है।
- वजन घटाने के लिए इस चूर्ण का नियमित रूप से सेवन करना जरूरी है। हालांकि, इसे 2-3 महीने तक लगातार लेने के बाद एक सप्ताह का ब्रेक लें, ताकि शरीर इसे अच्छी तरह से प्रोसेस कर सके।
- इसे अत्यधिक मात्रा में न लें, क्योंकि ज्यादा सेवन से पेट में गर्मी हो सकती है।
- गर्भवती महिलाएं या किसी विशेष मेडिकल कंडीशन वाले लोग इसे लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।
- इस चूर्ण को सही समय और तरीके से लेने से न केवल वजन कम होता है, बल्कि पाचन तंत्र भी बेहतर बनता है और गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
image credit: flebo.in, dreamtime
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version