Expert

पनीर बनाने के बाद बचे हुए पानी में होते हैं ढेर सारे पोषक तत्व, इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल

ज्यादातर लोग फटे हुए दूध से पनीर बनाने के बाद उसके पानी को फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पनीर बनाने के बाद बचे हुए पानी में होते हैं ढेर सारे पोषक तत्व, इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल


अक्सर लोग दूध के फटने के बाद उसका पनीर बना लेते हैं। लेकिन पनीर बनाने के बाद जो पानी बचता है तो लोग उसे बेकार समझकर नाली में बहा देते हैं। अब पनीर की तो सब्जी बन जाएगी और सब लोग खा लेंगे, लेकिन पनीर के पानी को कौन पिएगा? मैं भी कुछ वक्त पहले तक पनीर के पानी के बारे में ऐसा ही सोचती थी, लेकिन जब न्यूट्रिशनिस्ट जूही कपूर ने इसके फायदों का बारे में बताया तो मैं हैरान रह गई। मैंने सोचा क्यों ना अपने रीडर्स के साथ भी पनीर के पानी के फायदे और पनीर के पानी का इस्तेमाल किन चीजों में किया जाता है इसकी जानकारी शेयर कर दूं। आज इस आर्टिकल में हम पनीर के पानी की ही चर्चा करने वाले हैं।

पनीर के पानी को व्हे वाटर भी कहा जाता है। यह पीले रंग का एक लिक्विड होता है जिसका इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है। न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि व्हे वाटर में हाई प्रोटीन, मिनरल, कॉर्बोहाइड्रेट, फैट और कैल्शियम पाया जाता है। यह सभी पोषक तत्व शरीर को बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं।

कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं पनीर का पानी- How to use Whey Water in Hindi

शेक बनाने में : न्यूट्रिशनिस्ट जूही कपूर का कहना है कि पनीर के पानी का इस्तेमाल किसी भी तरह के शेक को बनाने के लिए किया जा सकता है। आप बनाना शेक, स्ट्राबेरी शेक में नॉर्मल पानी की जगह व्हे वॉटर मिला सकते हैं। शेक में व्हे वॉटर मिलाने से शेक में प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है।

खाना पकाने में : आप चवाल, क्निवो और कई तरह के अनाज को पकाने के लिए भी व्हे वॉटर (पनीर का पानी) का इस्तेमाल कर सकते हैं। साबुत अनाज को पनीर के पानी में पकाने से फ्लेवर्स को और बेहतर बनाने में मदद मिलती है। साथ ही यह खाने में प्रोटीन और कैल्शियम की मात्रा को भी बढ़ाने में मदद करता है।

बेकिंग: मफिन, केक, पैनकेक और कप केक्स जैसे कई बेकिंग चीजों को बनाने के लिए भी आप व्हे वॉटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेकिंग में व्हे वाटर इस्तेमाल करने से केक सॉफ्ट बनता हैं। साथ ही इसमें एक नेचुरल मिठास होती है जो बेकिंग वाली चीजों को टेस्टी बनाती है।

इसके अलावा आप आटा गूंथने, सब्जी बनाने या दाल को पकाने में भी पनीर के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः काले तिल का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें बनाने का तरीका 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Juhi Kapoor (@thejuhikapoor)

पनीर के पानी के फायदे- Health Benefits of Whey Water in Hindi

  1. पनीर के पानी में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन पाया जाता है। यह मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाता है।
  2. इस पानी के पोषक तत्व इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाते हैं जिससे बीमारियों का खतरा कम होता है।
  3. पनीर के पानी के पोषक तत्व शरीर का ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखते हैं, जिससे हार्ट प्रॉब्लम का खतरा कम होता है।
  4. इस पानी में लो कैलोरी पाई जाती है। अगर इसका सेवन सही तरीके से किया जाए तो यह वजन घटाने में मदद कर सकती है।
  5. पनीर में पानी में हाई फाइबर पाया जाता है। फाइबर डाइजेशन से संबंधी परेशानियां जैसे की पेट में दर्द, अपच, कब्ज और गैस की से राहत दिलाता है।

Image Credit: Freepik.com

Read Next

महाशिवरात्रि व्रत में खाएं ये 3 टेस्टी और फलाहारी कटलेट, नहीं आएगी कमजोरी और सुस्ती

Disclaimer