Doctor Verified

छेना का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये खास फायदे, जानें सेवन का तरीका

Whey Water Benefits: कुछ लोग फटे हुए दूध से छेना निकालने के बाद इसके पानी को फेंक देते हैं। हालांकि, यह पानी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
छेना का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये खास फायदे, जानें सेवन का तरीका


Whey Water Benefits In Hindi: त्योहारों के सीजन में बाजार में मिलने वाले  पनीर के मिलावट होने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में कई लोग घर पर ही पनीर बनाकर इस्तेमाल करते हैं। इसे  बनाने के लिए दूध को फाड़कर उसमें से छेना अलग किया जाता है, जिसे बाद में पनीर की तरह इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, कुछ लोग इसका बचा हुआ पानी फेंक देते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि छेने  का बचा यह पानी हमारे लिए कितना फायदेमंद है? दरअसल, इसे प्राकृतिक तरीके से तैयार किया जाता है। ऐसे में यह फायदेमंद भी है।, छेना के पानी के फायदों  के बारे में हमें बताया डाइटिशियन स्वाती बाथवाल ने। 

paneer water

छेना के पानी के फायदे- Whey Water Benefits In Hindi

वजन कंट्रोल करे

छेना के पानी में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है।साथ ही, इसमें कैलोरी कम पाई जाती है। ऐसे में वजन घटाने के लिए यह एक परफेक्ट ड्रिंक हो सकता है। इसे आप नियमित रूप से अपने वर्कआउट ड्रिंक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका सेवन करने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती। इससे  आप अगले मील में कम कैलोरी लेते हैं। 

इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करे

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पनीर का पानी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें प्रोटीन के साथ अन्य पोषक तत्व भी होते हैं। वहीं, दूध फाड़ने के लिए इस्तेमाल किए गए नींबू के कारण इसमें विटामिन-सी भी होता है। यह इम्यूनिटी बनाए रखने के लिए एक आवश्यक मिनरल है। 

इसे भी पढ़ें- काले चने को उबालकर खाने के फायदे: डायटीशियन से जानें उबले हुए चने खाने के 5 फायदे

मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखता है

मसल्स को हेल्दी रखने के लिए प्रोटीन आवश्यक माना जाता है। वहीं, छेना  के पानी में प्रोटीन अधिक पाया जाता है। इसके सेवन से मांसपेशियां मजबूत होती हैं। साथ ही, मसल्स स्ट्रेंथ को बढ़ावा भी मिलता है। 

छैना के पानी का सेवन कैसे करें- How To Use Whey Water 

  • छेना यानी पनीर के पानी को आप पीने के लिए इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  • इसे जूस या सूप तैयार करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • त्वचा और बालों के लिए भी छेना  के  पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। 
  • इसे आप चावल उबालने या आटा गूंथते वक्त भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे रोटियां सॉफ्ट बनती है। 
  • आप इसे सब्जियां तैयार करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  •  

इसे भी पढ़ें- चना और मूंगफली साथ में खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे

अगर आपको प्रोटीन इनटेक बढ़ाना है, तो आप इसका इस्तेमाल सूप या सब्जी की ग्रेवी तैयार करने के लिए भी कर सकते हैं। छेना के पानी का सेवन एक प्रोटीन ड्रिंक के रूप में भी किया जा सकता है। इसे आप अलग-अलग तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। साथ ही, इसके सेवन से आपको फिट रहने में भी मदद मिल सकती है। अगर लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

 

Read Next

सर्दियों में फ्लू और खांसी से छुटकारा पाने के लिए करें प्याज और लौंग का सेवन, दूर होगी समस्या

Disclaimer