Besan to Remove Face Wrinkles in Hindi: बेसन सेहत के लिए कई तरीकोंं से फायदेमंद होता है। इसके साथ ही यह त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में भी लाभकारी होता है। बेसन चेहरे की रंगत में भी सुधार करता है। साथ ही यह झुर्रियों और फाइनलाइन्स को मिटाने में भी काफी असरदार होता है। ऐसे में अगर आप के चेहरे पर भी एजिंग के लक्षण नजर आने लगे हैं तो आप भी बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइये जानते हैं झुर्रियां मिटाने के लिए बेसन का इस्तेमाल करने के कुछ आसान तरीकों के बारे में।
चेहरे की झुर्रियां मिटाने के लिए बेसन का इस्तेमाल कैसे करें?- Ways to Use Gram Flour to Remove Face Wrinkles in Hindi
1. बेसन और टमाटर का गुदा
अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां पड़ गई हैं, तो आप बेसन में टमाटर मिक्स करके लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच बेसन लें। इसमें टमाटर का गुदा मिलाएं और फिर चेहरे पर लगा लें। आधे घंटे बाद आप अपने चेहरे को पानी से साफ कर लें। टमाटर चेहरे की त्वचा की रंगत में सुधार करने में मदद करता है। साथ ही झुर्रियों और फाइन लाइंस से भी छुटकारा दिलाता है।
2. बेसन और मुल्तानी मिट्टी
झुर्रियां मिटाने के लिए आप बेसन में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच बेसन, एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी को पानी में भिगोएं। अब इसे पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगा लें। सप्ताह में 2-3 बार इस पेस्ट को लगाने से झुर्रियां मिट जाएंगी और आपको एकदम यंग स्किन मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- स्किन पर बेसन लगाने से मिलते हैं कई फायदे, जानिए कैसे करें इस्तेमाल
3. बेसन और नींबू का रस
नींबू के रस में सिट्रिक एसिड होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाने में मदद करता है। अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइंस हो रहे हैं, तो आप बेसन और नींबू के रस का मिश्रण लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच बेसन में 3-4 बूंद नींबू का रस मिलाएं। अब इसे चेहरे पर अप्लाई करें और 10-15 बाद चेहरे को पानी से धो लें। लेकिन अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है, तो नींबू के रस का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- Beauty Tips: ड्राई और ऑयली स्किन के ट्राई करें 'बेसन फेस पैक', मुंहासे और अनचाहे बालों से मिलेगा छुटकारा
4. बेसन और एलोवेरा
बेसन की तरह ही एलोवेरा भी स्किन के लिए बेहद फायेदमंद होता है। बेसन और एलोवेरा का कॉम्बिनेशन चेहरे की झुर्रियों और महीन रेखाओं को दूर करने में मदद करता है। आप 2 चम्मच बेसन और 3 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इन दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। बेहतर रिजल्ट के लिए आप इस पेस्ट को सप्ताह में 1-2 बार लगा सकते हैं।