स्किन पर बेसन लगाने से मिलते हैं कई फायदे, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

स्किन पर बेसन लगाना स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं बेसन को स्किन पर लगाने के फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
स्किन पर बेसन लगाने से मिलते हैं कई फायदे, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

बेसन को काफी समय से स्किन साफ करने के लिए उपयोग में लाया जाता रहा है। साबुन और फेस वॉश का चलन बहुत बाद में आया। लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स के कारण बहुत सारे लोग फिर से पुराने घरेलू उपायों और ऑर्गेनिक चीजों की तरफ भागना शुरू हो गए हैं। बेसन दरदरा होता है इसलिए ये स्किन की गहराई में जाकर इसकी सफाई करता है। इसके अलावा बेसन में मौजूद पोषक तत्वों से त्वचा को बहुत सारे फायदे भी मिलते हैं। अगर आपको किसी तरह का स्किन इंफेक्शन हो गया है, तो साबुन या फेस वॉश की जगह बेसन का प्रयोग ज्यादा फायदेमंद होता है। बेसन स्किन को पोषण देने के साथ इंफेक्शन को दूर करने में भी मदद करेगा।  बारिश के मौसम में स्किन काफी ऑयली हो जाती है। ऐसे में स्किन को बेसन से साफ करके स्किन को ऑयली होने से बचाया जा सकता है। बेसन के नियमित इस्‍तेमाल करने से त्‍वचा चमकदार भी बनती है। आइए आपको बताते हैं कि बेसन को किस तरह फेस पर लगाना चाहिए।

पिंपल्स की शिकायत होती है दूर

चेहरे पर बेसन लगाने से पिंपल्स की समस्या दूर होती है। बेसन में एंटीबैक्‍टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को साफ रखने में मदद करते हैं। चेहरे पर बेसन लगाने से त्वचा अंदर से साफ होती है।  इससे पिंपल्स की समस्या नहीं होती है।

डेड सेल्‍स को हटाता है बेसन

बेसन चेहरे पर लगाने से चेहरा साफ बनता है। बेसन में मौजूद एक्सफोलिएटिंग एजेंट स्किन की डेड स्किन को निकालने में मदद करते हैं। बेसन एक तरह का प्राकृतिक ब्लीच भी है। इसको लगाने से त्वचा का रंग निखरता है। इसको लगाने से त्वचा में चमक आ सकती है।

ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद

बेसन स्किन से एक्स्ट्रा आयल हटाकर उसे साफ बनाता है। बेसन केमिकलयुक्त फेसवॉश और साबुन की तरह स्किन को ड्राई नहीं बनाता है। बेसन नैचुरल तरह से स्किन को हेल्दी बनाने में मदद करता है। बेसन को दिन में कभी भी लगाया जा सकता है। बेसन को लगाने से स्किन साफ और साफ्ट बनती है।

टैन स्किन को ठीक करता है

टैन स्किन को ठीक करने के लिए बेसन को स्किन पर लगाना चाहिए। बेसन धूप में झुलसी त्वचा को ठीक करता है। ये चेहरे से टैनिंग हटाने में मदद करता है। रोज बेसन को चेहरे पर लगाने से त्वचा साफ होती है और त्वचा से टैनिंग हटाने में भी मदद मिलती है।

रूखी त्वचा को हाइड्रेट करता है

बेसन रूखी त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करता है। इसको चेहरे पर लगाने से त्वचा माइश्चराइज रहती है और त्वचा का रूखापन भी खत्म होता है। बेसन त्वचा की अंदरूनी सफाई करके उसे पोषण देने का काम करता है। बेसन त्वचा को हाइड्रेट करके उसे चमकदार बनाता है।

कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं बेसन

आप चाहें तो बेसन को सिर्फ पानी में मिलाकर पेस्ट बनाकर फेस पैक या स्क्रब की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके अलावा बेसन में दूध या गुलाबजल मिलाकर भी लगाया जा सकता है।

बेसन, हल्दी और दही मिलाकर भी चेहरे पर लगाया जा सकता है।

आप चाहें तो बेसन का स्पेशल फेस पैक बना सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में 1 चम्मच बेसन लें। अब इसमें आधा छोटा चम्मच हल्दी, 1 नींबू का रस और 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर लगाएं। 

इसे भी पढ़ें- मॉनसून में पुरुष फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन, दूर रहेंगी कई समस्याएं

आप बेसन को किसी भी तरह से लगाएं लेकिन इसे चेहरे 10 से 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें।। सूखने पर बेसन को हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ करें। स्किन पर किसी तरह की एलर्जी या  इंफेक्शन होने की स्थिति में डॉक्टर से पूछ कर ही स्किन पर बेसन का इस्तेमाल करें।  

All Image Credit- Freepik

Read Next

चिरौंजी का उबटन कैसे बनाएं?, जानें फायदे

Disclaimer