चेहरे पर इन 8 तरीकों से लगाएं बेसन, दूर होंगी त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं

Besan Face Masks: बेसन के इस्तेमाल से आप स्किन की अलग-अलग समस्याओं से राहत पा सकते हैं, आइए जानते हैं बेसन के ऐसे ही 8 फैस मास्क रेसिपी के बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे पर इन 8 तरीकों से लगाएं बेसन, दूर होंगी त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं


प्राचीन समय से बेसन का इस्तेमाल तरह-तरह के व्यंजन बनाने के साथ त्वचा देखभाल के लिए भी किया जाता रहा है। बेसन विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो स्किन को कई समस्याओं से दूर रखने में मदद कर सकता है। स्किनकेयर एक्सपर्ट डॉ गीतिका मित्तल गुप्ता के अनुसार, “बेसन एक प्राकृतिक घटक है जो आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है और त्वचा के लिए अच्छा होता है। यह हाइपोएलर्जेनिक है और त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है, जो संवेदनशील त्वचा वाले लोगों के लिए एकदम सही है।” तो आइए जानते हैं त्वचा पर इसे लगाने के फायदे और अलग-अलग समस्याओं के लिए उपयोग के तरीके। 

त्वचा की विभिन्न समस्याओं के लिए 8 बेसन फेस मास्क- 8 Besan Face Mask For Different Skin Problems in Hindi 

1. ड्राई स्किन के लिए बेसन फेस मास्क - Besan Face Mask For Dry Skin in Hindi 

सामग्री - 

  • बेसन - 1/2 चम्मच
  • शहद - आधा चम्मच 
  • दूध - 2 चम्मच

प्रयोग- सभी सामग्री को मिलाएं और सामान मात्रा में अपने चेहरे पर लगाए और हल्के हाथों से मसाज करें। 10 से 15 मिनट त्वचा पर इस पेस्ट को लगा रहने दें और बाद बाद नॉर्मल पानी से अपने चेहरे को साफ कर लें और तौलिए से थपथपाकर साफ करें। 

इसे भी पढ़े : शादी से पहले चेहरे पर इन 5 तरीकों से करें बेसन का इस्तेमाल, मिलेगा गोल्डन निखार

2. एक्ने के लिए बेसन फेस पैक - Besan Face Mask For Acne in Hindi 

सामग्री - 

  • बेसन - ½ चम्मच
  • हल्दी - ¼ चम्मच
  • दही - 1 चम्मच

प्रयोग- सभी सामग्री को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और फिर इसे अपनी स्किन पर लगाएं, खासकर एक्ने वाले स्थान पर। 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें और मॉइश्चराइजर लगा लें। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Dr Geetika Mittal Gupta (@drgeetika)

3. ऑयली स्किन के लिए बेसन फेस मास्क - Besan Face Mask For Oily Skin in Hindi 

सामग्री -

  • बेसन - ½ चम्मच
  • नींबू का रस - 1 चम्मच
  • गुलाब जल - 1 चम्मच

प्रयोग- सभी सामग्रियों को मिक्स कर लें और फिर अपने चेहरे पर लगा लें। 10 से 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। 

4. पिगमेंटेशन के लिए बेसन फेस मास्क - Besan Face Mask For Pigmentation in Hindi 

सामग्री -

  • बेसन - 1 चम्मच
  • टमाटर का रस - 2 चम्मच
  • चंदन का पाउडर - ½ चम्मच

प्रयोग- सभी सामग्रियों को एक बाउल में डालकर मिक्स कर लें और एक पेस्ट तैयार कर लें। अब पिगमेंटेशन वाले क्षेत्र में इस पेस्ट को लगा लें और सुखने पर हल्के गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें। 

5. एक्सफोलिएशन के लिए बेसन फेस मास्क - Besan Face Mask For Exfoliation in Hindi 

सामग्री -

  • बेसन - 1 चम्मच
  • बादाम पाउडर - ½ चम्मच
  • दूध - 2 चम्मच 

प्रयोग- सभी सामग्रियों को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें और फिर इसे अपनी त्वचा पर बराबर मात्रा में लगाए। जब पेस्ट त्वचा पर हल्का सुख जाए तो हल्के हाथों से मसाज करके इसे हटा दें। 

6. सनबर्न के लिए बेसन फेस मास्क - Besan Face Mask For Sunburn in Hindi 

सामग्री -

  • बेसन - 1 चम्मच
  • एलोवेरा जेल - 1 चम्मच
  • खीरे का जूस - 1 चम्मच

प्रयोग- सनबर्न स्किन को ठीक करने के लिए ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को मिला लें और फिर सनबर्न वाली स्किन पर इसे लगा लें। थोड़ी देर बाद पानी से चेहरा साफ कर लें। अच्छे रिजल्ट के लिए 1 हफ्ते तक रोजाना इस पेस्ट का इस्तेमाल करें। 

7. डार्क सर्कल्स के लिए बेसन फेस मास्क - Besan Face Mask For Dark Circles in Hindi 

सामग्री -

  • बेसन - 1 चम्मच
  • आलू का रस - 1 चम्मच
  • गुलाब जल- 1 चम्मच 

प्रयोग- डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए आप बेसन और आलू के रस को एक साथ मिलाकर उसमें गुलाब जल डालें और अपनी आंखों को बचाते हुए डार्क सर्कल्स वाले स्थान पर लगाएं। जब पेस्ट सुख जाए तो पानी की मदद से इसे साफ कर लें। 

8. एंटी एजिंग के लिए बेसन फेस मास्क - Besan Face Mask For Anti-Aging in Hindi 

सामग्री -

  • बेसन - 1 चम्मच
  • दही - 1 चम्मच
  • ऑलिव ऑयल - 1 चम्मच 

प्रयोग- समय से पहले चेहरे पर नजर आने वाली झुर्रियों को कम करने के लिए आप बेसन से एंटी एजिंग फेस मास्क तैयार करने के लिए सभी सामग्रियों को मिलाकर चेहरे पर लगा लें। जब पेस्ट त्वचा पर सुख जाए तो हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। 

स्किन के लिए बेसन के फायदे - Besan Benefits For Skin in Hindi 

    1. नेचुरल एक्सफोलिएटर - बेसन डेड स्किन सेल्स को हटाने और पोर्स को खोलने में मदद करता है, जिससे आपकी स्किन मुलायम और चिकनी रहती है। 
    2. तेल नियंत्रण - बेसन चेहरे पर नजर आने वाले अतिरिक्त तेल को सोखने में करने में मदद करता है, जिस कारण यह ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए अच्छा माना जाता है। 
    3. त्वचा को चमकदार बनाना - बेसन आपकी त्वचा को चमकदार बनाने वाले गुणों के लिए जाना जाता है, जो स्किन से काले धब्बों और पिगमेंटेशन को कम करके त्वचा की रंगत को एकसमान करने में मदद करता है।
    4. पिंपल्स से दिलाए छुटकारा - बेसन त्वचा पर सीबम उत्पादन को नियंत्रित करता है, जो पिंपल्स को कम करने में फायदेमंद है। 

बेसन आपके स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। अगर आप भी स्किन से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं, तो इन बेसन फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन किसी भी फेस मास्क का इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। 

Image Credit: Freepik 

 

Read Next

क्या सनस्क्रीन लगाने से चेहरा काला होने लगता है? डॉक्टर से जानें सही जवाब

Disclaimer