Ways to consume kokum: गोवा और गुजरात में पाया जाने वाला यह फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। खासकर गर्मियों के दौरान इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, फॉलिक एसिड, मैग्नीशियम, मैग्नीज और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ह फल शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है, इसलिए गर्मियों में इसका जूस पीना काफी फायदेमंद होता है। गर्मियों में होने वाली पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए भी कोकम फायदेमंद है। तपती गर्मी में लू की समस्या से भी यह राहत देता है। इस मौसम में इम्यूनिटी बनाए रखने के लिए आपको कोकम डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। आज हम इस लेख में हम आपको ऐसे 5 तरीके बताएंगे, जिनके जरिये आप कोकम अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
गर्मियों में कोकम का सेवन करने के तरीके- How To Consume Kokum In Summer
कोकम का जूस- Kokum Juice
कोकम का जूस शरीर को हाइड्रेट रखता है। गर्मियों में ठंडा-ठंडा कोकम पीने से पाचन तंत्र को भी फायदा मिलता है। कोकम जूस बनाने के लिए सूखे कोकम को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसके बीज निकालकर अलग रख दें। इसे एकए गिलास पानी में अच्छे से उबाल लें। अब इसे छानकर रखें और ठंडा होने दें। आखिर में इसमें भून हुआ जीरा, काला नमक और बर्फ मिलाकर ठंड़ा-ठंड़ा जूस पिएं।
कोकम की चटनी- Kokum Chutney
गर्मियों में खाने के साथ आप कोकम की चटनी एंजॉय कर सकते हैं। कोकम को पानी में कुछ घंटो के लिए भिगोकर रख दें। अब इसके बीज निकालकर अच्छे से पीस लें। इसमें गुड़, हरी मिर्च, हींग, जीरा और काला नमक मिलाएं। यह चटनी खाने से आपका पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहेगा। साथ ही आपको एसिडिटी, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में कोकम फल खाने से सेहत को मिलते हैं ये 7 जबरदस्त फायदे
फ्रूट चाट में डालें कोकम- Kokum Fruit Chaat
आप फ्रूट चाट में भी कोकम एंजॉय कर सकते हैं। इसके लिए कोकम फल को कुछ देर पानी में भिगोकर रख दें। इसका बीज निकालकर इसे सलाद में मिलाकर खाएं। इस फल के सेवन से शरीर को ठंडक मिलेगी, साथ ही आपको गर्मियों की समस्याओं से भी राहत मिलेगी।
कोकम करी- Kokum Curry
अगर आपका कुछ खट्टा मीठा खाने का मन है, तो आप कोकम करी बना सकते हैं। इसके लिए आपको कोकम को एक घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखना है। अब कोकम निचोड़कर इसकी प्यूरी तैयार कर लें। अब एक पैन में थोड़ा तेल और हींग जीरा डालकर पकाएं। इसमें कोकम प्यूरी डालें। स्वाद के लिए इसमें काला नमक और मिर्च भी मिलाएं। इसे अच्छे से पकने दें और गरमा गरम सर्व करें। इस तरह से आपकी कोकम करी बनकर तैयार हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में फायदेमंद है सूखे कोकम से बनी ये खास ड्रिंक, जानें रेसिपी और फायदे
कोकम और दही- Kokum and Curd
कोकम को आप दही में मिलाकर ले सकते हैं। इसके लिए आपको कोकम को पानी में भिगोकर रखना है। इसके बीज मिलाकर पीस लें या टुकड़े कर लें। इसे दही में मिलाएं और लंच या स्नैक्स टाइम पर एंजॉय करें। स्वाद के लिए आप इसमें जीरा और काला नमक भी मिला सकते हैं।
अगर आपको किसी प्रकार की स्वास्थ समस्या रहती है, तो आपको एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इस शेयर जरूर करें।