गर्मियों में कोकम फल खाने से सेहत को मिलते हैं ये 7 जबरदस्त फायदे

Kokum Benefits: गर्मियों में कोकम खाने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। इसके सेवन से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में कोकम फल खाने से सेहत को मिलते हैं ये 7 जबरदस्त फायदे


Kokum Benefits In Hindi: गर्मियों में कोकम फल का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह मुख्य रूप से गोवा और गुजरात में पाया जाता है। कोकम दिखने में सेब जैसा नजर आता है। इसका इस्तेमाल सदियों से मसाले और दवा के तौर पर किया जा सकता है। कोकम फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए इसे खाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, फॉलिक एसिड, पोटैशियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर को ठंडक प्रदान करता है और स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को भी दूर करता है। इसके नियमित सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और पाचन संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। तो आइए, जानते हैं कोकम खाने के फायदे क्या हैं -

कोकम खाने के फायदे - Health Benefits Of Kokum In Hindi

इम्यूनिटी बूस्ट करे

कोकम खाने से इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है। इसमें विटामिन सी और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से आप कई तरह की बीमारियों और संक्रमण से बच सकते हैं। आप कोकम फल को खा सकते हैं या इसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं।

दिल को रखे हेल्दी 

कोकम का सेवन दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम मौजूद होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसमें फाइबर पाया जाता है, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से हार्ट स्वस्थ रहता है और दिल से जुड़ी बीमरियों का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है।

Kokum-Health-Benefits

डायरिया में फायदेमंद

गर्मियों में गलत खानपान या लू लगने के कारण डायरिया की समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में कोकम खाने से आपको जल्द राहत मिल सकती है। दरअसल, कोकम में एंटी-डायरिया गुण पाया जाता है, जिसकी वजह से यह दस्त को रोकने में मदद कर सकता है। डायरिया के मरीज कोकम का जूस भी पी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में पिएं खरबूजे का जूस, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे

कोकम का सेवन पाचन के लिए काफी लाभकारी होता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनता है। इसके नियमित सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसे खाने से पेट में गैस, सूजन, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

वजन कम करे

अगर आप अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो कोकम का सेवन कर सकते हैं। इसमें गार्सिनोल और हाइड्रोक्सीसाइट्रिक एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करते हैं। कोकम में कैलोरी की मात्रा भी काफी कम होती है। इसे खाने से शरीर का फैट नहीं बढ़ता है और वजन कंट्रोल में रहता है।

शरीर को हाइड्रेट रखे

गर्मियों में बॉडी डिहाइड्रेट होने लगती है, जिसकी वजह से कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ऐसे में कोकम का सेवन फायदेमंद होता है। कोकम शरीर को हाइड्रेट रखता है, जिसकी वजह से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। साथ ही, यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है और लू से भी बचाता है।

इसे भी पढ़ें: गर्मी में जरूर खाएं नारियल, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

लिवर को स्वस्थ रखे

कोकम का सेवन लिवर के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी हो सकता है। इसमें  एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं। ये सभी गुण लिवर को हेल्दी रखने और कैंसर से बचाव करने में मदद कर सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से लिवर से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।

आप कोकम को सुबह नाश्ते में खा सकते हैं। हालांकि, कोकम फल का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। इसका ज्यादा सेवन करने से आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। अगर आपको कोई बीमारी या समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

Read Next

तिल खाने से हड्डियों को मिलते हैं कई फायदे, एक्सपर्ट से जानें सेवन का तरीका

Disclaimer