आप भी टालना चाहती हैं अपना मासिक धर्म? तो इन घरेलू उपाय को अपनाएं

अगर आप भी अपने मासिक धर्म को टालने की कोशिश कर रही हैं तो इन 5 घरेलू तरीकों को अपनाएं। आपके पीरियड्स टालने में मिलेगी मदद।
  • SHARE
  • FOLLOW
आप भी टालना चाहती हैं अपना मासिक धर्म? तो इन घरेलू उपाय को अपनाएं


महिलाओं में मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिससे हर महीने लड़कियों और महिलाओं को इसका सामना करना पड़ता है। लेकिन कई महिलाएं को सामने ऐसे मौके आते हैं, जिनकी वजह से वो अपना मासिक धर्म टालने की कोशिश करती है। 

अगर देखा जाए तो बाजार में ऐसी कई दवाएं मौजूद है जो महिलाओं के मासिक धर्म को टालने में कामयाब रहती है। लेकिन आप सभी जानते हैं कि इस तरह की दवाइयों का सेवन करना या लगातार सेवन करना हमारी सेहत के लिए काफी ज्यादा हानिकारक होता है। इसके लिए आपको सबसे पहले डॉक्टर से भी संपर्क करना बहुत जरूरी हो जाता है।

periods

वहीं, कुछ महिलाएं हैं जो अपने मासिक धर्म को टालने के लिए घरेलू नुस्खों का तरीका अपनाती हैं। जिससे की उनका मासिक धर्म टल जाए। लेकिन हर किसी को इन नेचुरल तरीकों का इस्तेमाल करना नहीं आता। हम आज आपको इस लेख में कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने की कोशिश कर रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने मासिक धर्म को कुछ दिनों के लिए टाल सकते हैं। 

मसालेदार खाना

आपको मासिक धर्म टालने के लिए मसालेदार खाने का त्याग करना होगा। मसालेदार खाना खाने से आपका ब्‍लड फ्लो बढ़ता है, जिससे पीरियड्स शुरू होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। लेकिन अगर आप ऐसा नहीं चाहती हैं तो मिर्च, काली मिर्च और लहसुन का त्याग करना बहुत जरूरी है। 

जिलेटिन 

अगर आप अपने पीरियड्स को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आप जिलेटिन का सहारा ले सकते हैं। आप एक कटोरी पानी में जिलेटिन को घोल लें और उसे तुरंत पी लें। इसका लगातार सेवन कर आप जितनी मर्जी उतने दिन तक पीरियड्स को टालने में कामयाब हो सकती हैं। हालांकि, एक बात हमेशा ध्यान रखनी होगी कि भले ही आप नैचुरल तरीके से पीरियड टाल रही हों, लेकिन लंबे समय तक ऐसा करने से इसके नुकसान भी हो सकते हैं। ऐसे में बेहतर है कि आप डॉक्टर से सलाह करके ही इसका इस्तेमाल करें। 

periods

इसे भी पढ़ें: 8 आहार जो अनियमित पीरियड्स से बचायें

नींबू 

नींबू आपके मासिक धर्म को टालने के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इस खटृटे फल से आपको भरपूर मात्रा में विटामिन C मिल सकता है। यही नहीं नींबू पीरियड्स को टालने, ज्‍यादा ब्‍लड फ्लो को कंट्रोल करने या उसे रोकने का काम करता है। इसके लिए आपको नींबू को चबाने या खाने की कोशिश करनी होगी। इसके अलावा आप लगातार पानी में नींबू नीचोड़कर भी पी सकती हैं।  

रसबेरी 

नींबू के अलावा आप रसबेरी का भी सेवन कर अपने मासिक धर्म को टालने में कामयाब हो सकते हैं। रसबेरी में भी भारी मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है। जिसकी वजह से आप मासिक धर्म को नियंत्रित कर सकते हैं। आपको बता दें कि रसबेरी की पत्तियों में फ्रेगेरिन और ऐल्कोलॉइड होता है। ये आपके पीरियड्स के दौरान पेट में ऐंठन को कम करता है और यूट्रस को रिलैक्स करने का काम करता है। 

periods

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स के दौरान दांतों में हो रही है परेशानी? हो सकता है 'मेंस्ट्रुअल जिंजिवाइटिस' का संकेत

विनेगर

अगर आपको पीरियड्स को टालना है तो आप विनेगर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप विनेगर का सेवन शुरू कर दें। आप एक ग्लास पानी में तीन-चार चम्‍मच विनेगर डालकर दिन में दो से तीन बार पीएं। ऐसा करने से आप तीन से चार दिन तक अपने पीरियड्स को टाल सकती हैं। 

ध्यान रहे अगर आप इन सभी उपाय को अपनाने की कोशिश करते हैं तो आप इस बात का जरूर ख्याल रखें कि आपकी सेहत पर इससे कोई एलर्जी न हो। अगर ऐसा होता है तो आपको इस मामले को लेकर डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है। 

Read more articles on Womens in Hindi

Read Next

गर्भवती महिलाओं के लिए वेजिटेरियन डाइट ज्यादा फायदेमंद है या नॉन-वेजिटेरियन डाइट? जानें सभी जरूरी पोषक तत्व

Disclaimer