गर्मी में इन 5 तरीकों से करें रागी का सेवन, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Ways To Eat Ragi: गर्मी में रागी का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप अपनी समर डाइट में इन 5 तरीकों से रागी को शामिल कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मी में इन 5 तरीकों से करें रागी का सेवन, सेहत को मिलेंगे कई फायदे


Ways To Eat Ragi In Hindi: रागी एक पौष्टिक अनाज है, जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-ई, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। नियमित रूप से रागी का सेवन करने से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। यह पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने से लेकर वजन घटाने तक में मददगार होती है। इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है और दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है। गर्मियों के मौसम में आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, क्योंकि यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है। वैसे तो अधिकतर लोग रागी की रोटी बनाकर खाते हैं। लेकिन आप चाहें तो रागी का डोसा या मिल्क शेक भी बना सकते हैं। जी हां, रागी का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। तो आइए, जानते हैं कि आप इसे अपनी डाइट में किन-किन तरीकों से शामिल कर सकते हैं -

1. रागी का डोसा 

आपने चावल और सूजी का डोसा तो जरूर खाया होगा। लेकिन आप चाहें तो रागी का डोसा बनाकर भी खा सकते हैं। जी हां, रागी का डोसा काफी स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। आप इसे सुबह नाश्ते में खा सकते हैं। इसके लिए आपको रागी के आटे में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नमक और पानी मिलाकर बैटर तैयार करना है। इसके बाद इस घोल से डोसा बनाया जा सकता है। रागी का चीला खाकर आप पूरे दिन एनर्जेटिक रहेंगे।

2. रागी का मिल्क शेक 

चिलचिलाती धूप और गर्मी में ठंडा-ठंडा मिल्क शेक पीना सभी को पसंद होता है। ऐसे में आप चाहें तो रागी का मिल्क शेक बनाकर भी पी सकते हैं। इसे तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले रागी को अच्छी तरह से पका लेना है। इसके बाद इसमें दूध, केला और शहद डालकर ब्लेंड कर लेना है। आपका हेल्दी रागी मिल्क शेक बनकर तैयार है। यह बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को पसंद आएगा। यह न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

Ways-To-Eat-Ragi

3. रागी का सलाद 

आप रागी का सेवन सलाद के रूप में भी कर सकते हैं। इसके बनाने के लिए आपको पकी हुई रागी में बारीक कटा प्याज, टमाटर, खीरा, शिमला मिर्च या अपनी पसंद की सब्जियों को मिलाना है। फिर इसमें स्वादानुसार नमक, चाट मसाला और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लेना है। रागी का सलाद खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। साथ ही, इसमें पोषक तत्व भी अधिक मात्रा में होते हैं। रागी का सलाद खाकर आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा, जिससे वजन घटाने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: बच्चों को रागी खिलाने से मिलते हैं कई फायदे, जानें किस उम्र से खिलाएं

4. रागी का पैनकेक 

आप चाहें तो रागी का पैनकेक बनाकर भी खा सकते हैं। इसके लिए रागी के आटे में अंडा, छाछ और तेल को मिक्स करें। फिर इसका एक गाढ़ा तैयार कर लें। इसके बाद तवे पर इस मिश्रण को फैलाएं और पैनकेक तैयार कर लें। आप इसे ताजे फलों या शहद के साथ सर्व कर सकते हैं। यह एक हेल्दी स्नैक है, जो आपकी शुगर क्रेविंग्स को भी कम कर सकता है।

5. रागी पॉप्सिकल

गर्मियों में बाजार से आइसक्रीम खरीदने के बजाय आप घर पर ही रागी पॉप्सिकल तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप रागी के आटे में दूध, चीनी और वैनिला एक्सट्रैक्ट डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर इसे आइस मोल्ड में डालकर फ्रिज में रख दें। जब यह अच्छी तरह जम जाए, तो आप इसका आनंद लें।

इसे भी पढ़ें: अंकुरित रागी खाने के फायदे: अंकुरित रागी खाने के हैं ये 7 स्वास्थ्य लाभ, जानें इसे खाने का तरीका

रागी खाने के फायदे - Ragi Benefits In Hindi

  • रागी में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से आप कई तरह की गंभीर बीमारियों और संक्रमण से बच सकते हैं।
  • राखी में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसे खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं।
  • रागी में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके सेवन से पाचन क्रिया बेहतर होती है और पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
  • रागी का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें फाइबर होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
  • रागी दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। इसे खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है, जिससे आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।

आप भी इन तरीकों से रागी को अपनी समर डाइट में शामिल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई गंभीर बीमारी या एलर्जी है, तो इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Read Next

नॉनवेजिटेरियन हैं तो खाएं रोस्टेड चिकन, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version