Doctor Verified

रोजमेरी को इन 5 तरीकों से डेली लाइफस्टाइल में करें शामिल, मिलेंगे कई फायदे

रोजमेरी को कई तरीकों से डेली लाइफस्टाइल में शामिल किया जा सकता है। जानें इसे कैसे इस्तेमाल करना है।
  • SHARE
  • FOLLOW
रोजमेरी को इन 5 तरीकों से डेली लाइफस्टाइल में करें शामिल, मिलेंगे कई फायदे


How To Use Rosemary:आयुर्वेद से लेकर मेडिकल साइंस पर रोजमेरी को फायदेमंद माना गया है। रोजमेरी नीले फूलों वाला एक औषधीय पौधा होता है, जिसे कई चीजों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ये स्किन और हेयर हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए इस्तेमाल होती है। साथ ही, इसका अरोमा मूड बूस्ट करने में भी मदद करता है। इसे सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। रोजमेरी के सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। साथ ही, ये ओवरऑल हेल्थ को बूस्ट करने में भी मदद करती है। लेकिन अधिकतर लोगों को पता नहीं होता इसे डाइट में कैसे शामिल करना है। इस बारे में जानने के लिए हमने हरियाणा के सिरसा जिले के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ श्रेय शर्मा से बात की। आइए इस लेख के माध्यम से जानें रोजमेरी को रोज कैसे इस्तेमाल करने के तरीके।

01 (17)

पहले जानें रोजमेरी कैसे फायदेमंद है?

रोजमेरी में एंटी-फंगल, एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। इसका सेवन करने से संक्रमणों का खतरा कम हो जाता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और बीमारियों का खतरा कम होता है। रोजमेरी की सुगंध माइंड को रिलैक्स रखने में मदद करती है। इससे स्ट्रेस कम होता है और दिमाग शांत होता है। इसके सेवन से ब्लड ग्लूकोज कंट्रोल रहता है और डायबिटीज का खतरा कम होता है। रोजमेरी डाइजेशन इंप्रूव करने में भी मदद करती है। इसके सेवन से ब्लोटिंग, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं कम होती हैं।

इसे भी पढ़ें- हेयर फॉल रोकेगा मेथी दाना, रोजमेरी और गुड़हल से बना ये हेयर मास्क, जानें बनाने का तरीका

डेली लाइफस्टाइल में इन तरीकों से शामिल करें रोजमेरी- Different Ways To Use Rosemary

रोजमेरी की चाय पिएं

आप अपनी डेली डाइट में रोजमेरी टी शामिल कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो एंग्जायटी और डिप्रेशन कम करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से डाइजेशन इंप्रूव होता है और ब्लोटिंग और एसिडिटी कम होती है। रोजमेरी की चाय बनाने के लिए पानी में रोजमेरी की कुछ पत्तियां डालकर उबालें। छानने के बाद इसका सेवन करें।

खाना बनाने के लिए

रोजमेरी को खाना बनाने के लिए हर्ब की तरह इस्तेमाल किया जाता है। ये पिज्जा, पास्ता और सेलेड जैसे कई व्यंजनों में इस्तेमाल की जाती है। इसकी सूखी पत्तियों को स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए मसाले के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।

इसे भी पढ़ें- बालों के लिए रोजमेरी वाटर का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलितयां, जानें कैसे करें उपयोग

रोजमेरी से टोनर बनाएं

रोजमेरी से टोनर बनाकर आप त्वचा और बालों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको पानी में रोजमेरी डालकर इसे उबाल लेना है। ठंडा होने के बाद इसे स्प्रे बोतल में भरें और नहाने के बाद चेहरे और बालों पर लगाएं। यह टोनर त्वचा और बालों को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रखने में मदद करता है।

रोजमेरी फेस मास्क

रोजमेरी को फेस मास्क बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए रोजमेरी का तेल इस्तेमाल किया जा सकता है। रोजमेरी के पानी को भी फेस मास्क में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह स्किन को ग्लोइंग और स्मूद रखने में मदद करता है।

इस तरह से आप अपने डेली लाइफस्टाइल में रोजमेरी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसे इस्तेमाल करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

Read Next

दूध या चीज़, पेट में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने के लिए क्या लें? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer