Health Benefits Of Eating Roasted Chicken: नॉनवेज खाने वालो को चिकन खाना काफी हद तक पसंद होता है। कई लोग चिकन को खूब मसाले डाल कर पकाते है। जिससे कई तरह की परेशानियां होने का डर बना रहता है। ऐसे में बहुत से लोग चिकन को रोस्ट करके खाना पसंद करते है। रोस्टेड चिकन खाने में स्वादिष्ट होने के साथ इसमें मसालों का बहुत कम उपयोग होता है। जिससे ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं होता है। रोस्टेड चिकन में कई तरह के पोषक तत्व जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट आदि पाए जाते है। इसके सेवन से वजन घटाने मे मदद मिलने के साथ हार्ट हेल्थ के लिए भी रोस्टेड चिकन फायदेमंद रहता है। रोस्टेड चिकन खाने में काफी मुलायम होने के साथ इसके सेवन से पाचन दुरुस्त रहता है और शरीर भी मजबूत होता है। आइए जानते हैं रोस्टेड चिकन खाने के अन्य फायदों के बारे में डाइटीशियन सुमन से।
इम्यूनिटी मजबूत करे
रोस्टेड चिकन खाने से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है और मौसमी बीमारियों से भी शरीर की रक्षा होती है। रोस्टेड चिकन में विटामिन ए, बी, जिंक और विटामिन बी9 आदि पाए जाते है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करके मौसमी बीमारियों से शरीर की रक्षा करता है।
हार्ट के लिए फायदेमंद
रोस्टेड चिकन खाने से हार्ट को लंबे समय तक हेल्दी रखा जा सकता है। रोस्टेड चिकन खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होने के साथ हार्ट संबंधी बीमारियां होने का खतरा कम होता है। रोस्टेड चिकन में भरपूर मात्रा में सेलेनियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों पाए जाते है, जो हार्ट को स्वास्थ्य रखते है।
वजन घटाने में मददगार
रोस्टेड चिकन में अपेक्षाकृत कम मसालों और तेल का उपयोग किया जाता है। ऐसे में इसके सेवन से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। इस चिकन में कैलोरी और फैट काफी कम मात्रा में पाया जाता है, जो वजन को नियंत्रिण में रखकर शरीर को स्वस्थ रखता है।
इसे भी पढ़ें- गर्मी में पेचिश (आंव) से हैं परेशान? ठीक करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
रोस्टेड चिकन खाने से पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या भी दूर होती है क्योंकि कई बार मसाले वाले चिकन खाने से कब्ज और गैस की समस्या हो जाती है। ऐसे में इसके सेवन से बंद नाक खुल जाती है।
दांतो को मजबूत बनाएं
रोस्टेड चिकन में फास्फोरस और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होने के साथ दांतो भी हेल्दी होते है। चिकन में पाए जाने वाला सेलेनियम गठिया की रोग से शरीर का बचाव करता है और शरीर को स्वस्थ रहता है।
रोस्टेड चिकन खाने से शरीर को कई फायदे मिलते है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करे।
All Image Credit- Freepik