रोज आंखों को ठंडे पानी से धोने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें समय-समय पर आंख धोना क्यों जरूरी है

Washing Eyes With Cold Water Benefits: ठंडे पानी आंखें धोने से कई फायदे मिलते हैं, इस लेख में जानें ऐसे 5 फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज आंखों को ठंडे पानी से धोने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें समय-समय पर आंख धोना क्यों जरूरी है

हम में से ज्यादातर लोग अपना अपना आधे से ज्यादा समय मोबाइल, लैपटॉप या टीवी की स्क्रीन के सामने बिताना पसंद करते हैं। ऐसा करना न सिर्फ आपकी आंखों को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि इससे आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं ठंडे पानी से आंखे धोने से आपकी आंखों का समस्याओं से तो छुटकारा मिलता ही है, वहीं ये आपको कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है। हमने अक्सर अपनी दादी-नानियों को ठंडे पानी से आंखें और मुंह धोने की सलाह देते हुए सुना है। यह आंखों, त्वचा और मस्तिष्क को हेल्दी रखने का आसान और बेहद प्रभावी तरीका है। इस लेख में हम आपको ठंडे पानी से आंखे धोने के 5 फायदे बता रहे हैं (Washing Eyes With Cold Water Benefits In Hindi)। 

ठंडे पानी से आंखे धोने के 5 फायदे (Washing Eyes With Cold Water Benefits In Hindi)

1. आंखें स्वस्थ रहती हैं

लगातार मोबाइल, लैपटॉप, टीवी की स्क्रीन से चिपके रहने से आंखें थकी, लाल और आंखों में धुंधलेपन जैसी समस्याएं होती हैं। इसके अलावा देर रात तक स्क्रीन पर काम करने से जब अगले दिन आप सो कर उठते हैं तो आंखें सूजी और थकी हुई नजर आती हैं। ठंडे पानी से आंख धोने से आपको इन समस्याओं से राहत मिलती है, और काम के दौरान बीच-बीच में काम के दौरान ठंडे पानी से आंखें धोने से आपकी थकान दूर होती है और ताजगी आती है। आंखों की गंदगी बाहर निकलती है, और आंखों की सफाई होती है। इसके अलावा चेहरे से अतिरिक्त तेल हटाने में मदद मिलती है।

2. तनाव दूर होता है

ठंडे पानी से आंखें धोने से आप शांत और आरामदायक महसूस करते हैं। इससे तनाव को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही ज्यादातर लोगों को रात में जल्दी नींद नहीं आती है, खासकर मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल करने के बाद। रात को अपना काम खत्म करने के बाद ठंडे पानी से अपनी आंखों को धोएं, इससे तनाव कम होगा और नींद जल्दी आएगी।

इसे भी पढें: थायराइड में सूजन क्यों आती है? एक्सपर्ट से जानें इसे कम करने के घरेलू उपाय

3. चेहरा स्वस्थ रहता है

ठंडे पानी से आंखें धोते समय जब ठंडे पानी की बूंदे आपके चेहरे पर पड़ती हैं तो इससे आपके चेहरे को भी लाभ मिलता है। जिस तरह चेहरे पर बर्फ के टुकड़े रगड़ना स्किन को लाभ पहुंचाता है उसी तरह ठंडे पानी से चेहरा धोना भी त्वचा को कई लाभ पहुंचाता है। इससे त्वचा फ्रेश होती है, चेहरे की झुर्रियां काफी हद तक कम करने में मदद मिलती है और बढ़े हुए रोम छिद्र श्रिंक होते हैं। साथ ही त्वचा में चमक आती है और चेहरा जवां नजर आता है।

4. शरीर की थकान दूर होती है

जब लोग लंबे समय तक काम कर रहे होते हैं या कहीं से यात्रा करने के बाद थकान महसूस करते हैं। ऐसे में ठंडे पानी से आंखें धोना न सिर्फ आपको रिलैक्स महसूस कराता है, बल्कि आपकी थकान को दूर करने और तरोताजा महसूस करने में भी मदद करता है।

5. गर्मियों में आंखों को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है

गर्मी के मौसम में आंखों की समस्याएं पैदा होती हैं जैसे आंखें लाल होना, बोझिल होना, आंखों में खुजली और  जलन। ज्यादा समय स्क्रीन के सामने बिताना और प्रदूषण के कारण इस तरह की समस्याएं बहुत आम हैं। इसके अलावा आंखों में इंफेक्शन जैसी समस्याएं होती है। ऐसे में ठंडे पानी से आंखें धोने से गर्मियों के मौसम में आंखों से जुड़ी समस्याओं का जोखिम कम होता है।

इसे भी पढें: बॉडी में हीमोग्लोबिन की कमी दूर करने के लिए ट्राई ये 3 रेसिपीज, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

आंखों को बार-बार पानी से धोना आपकी आंखों के साथ ही त्वचा के लिए भी कई तरह से फायदेमंद है। ऐसे में जरूरी है कि आप दिन में कम से कम 5-7 बार ठंडे पानी से आंखें धोना सुनिश्चित करें।

All Image Source: Freepik.com

Read Next

बॉडी में हीमोग्लोबिन की कमी दूर करने के लिए ट्राई ये 3 रेसिपीज, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

Disclaimer