Is it safe to jog in the rain: बरसात का मौसम फिटनेस फ्रिक्स के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। बरसात, किचड़ और पानी के भराव के कारण रोज बाहर जाकर वर्कआउट करना सेफ नहीं होता है। इसलिए बारिश के मौसम में लोग बाहर जाकर वर्कआउट करना अवॉइड करते हैं। लेकिन जिन लोगों को रनिंग, जॉगिंग या वॉक करने की आदत होती है, उनके लिए घर में वर्कआउट करना मुश्किल हो सकता है। फिर क्या ऐसे में फिजिकल एक्टिविटी स्किप करनी चाहिए? बारिश के मौसम में वॉक करना ज्यादा ठीक होता है या जॉगिंग करना? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए हमने हेल्थ एंड फिटनेस कोच और न्यूट्रिशनिस्ट वर्णित यादव से बात की।
वॉकिंग या जॉगिंग बारिश के मौसम में क्या ज्यादा सेफ होता है? Walking or Jogging Which Is Safe In Monsoon Season
अगर आप बाहर जाकर एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं, तो बरसात के मौसम में वॉक करना ज्यादा सेफ है। ऐसा इसलिए, क्योंकि वॉक करने से बॉडी मूवमेंट कंट्रोल में रहता है। ऐसे में चोट लगने, फिसलने जैसी समस्याएं भी नहीं होती हैं। रनिंग आपको सिर्फ तभी करनी चाहिए जब आप आपको अपने वातावरण के बारे में पूरी जानकारी हो। जैसे कि कहां आपको ट्रेफिक मिल सकता है या कहां आपको फिसलन नहीं मिलेगी। फिटनेस मेंटेन करने के लिए आप घर पर ही वर्कआउट कर सकते हैं। रनिंग के लिए आप ट्रेडमील इस्तेमाल कर सकते हैं या घर पर ही वॉक कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- शारीरिक स्टैमिना बढ़ाने के लिए घर पर करें ये 5 एक्सरसाइज, जानें एक्सपर्ट से
बरसात के मौसम में वॉक करना कैसे फायदेमंद है? Benefits of Walking In Monsoon
हेल्थ कोच वर्णित के मुताबिक, वॉक करना हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इससे फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों को फायदा मिलता है। जबकि, जॉगिंग या रनिंग करना भी सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद होता है। इससे कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ इंप्रूव होती है और हार्ट हेल्दी रहता है। इन दोनों ही एक्सरसाइज को आप हर सीजन में फॉलो कर सकते हैं। बारिश के मौसम में वॉक करना ज्यादा सेफ होता है, इसलिए ये फुल बॉडी की एक्सरसाइज के बराबर हो सकता है। बरसात के मौसम में वॉक करने से आपको ताजी और ठंडी हवा मिलती है। इससे मूड फ्रेश होता है और हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं। इससे आप दिनभर एनर्जेटिक भी महसूस करेंगे और आपको जल्दी थकावट नहीं होगी।
बारिश के मौसम में इनडोर वर्कआउट कैसे फायदेमंद है? Benefits of Indoor Workout In Monsoon
इनडोर वर्कआउट का सबसे बड़ा फायदा यही है कि इससे आप फिसलने या चोट लगने के रिस्क से बच जाते हैं। साथ ही इससे बैक्टीरियल इंफेक्शन या बिमार होने का खतरा भी कम होता है। इनडोर वर्कआउट करने से आप एनर्जी और वेट मेंटेन रख पाएंगे। इससे अपने कंफर्ट के मुताबिक एक्सरसाइज चुनना भी आसान होगा। बरसात के मौसम में डाइजेशन जल्दी खराब हो जाता है। लेकिन अगर आप रोज सुबह वॉक करेंगे और हेल्दी खाएंगे तो इससे आपका डाइजेशन ठीक रहेगा। ऐसे में आप योग, हल्की एक्सरसाइज या कार्डियो भी कर सकते हैं। रोज वॉक करने से आपको वेट और मेटाबॉलिज्म मेंटेन रखने में भी मदद मिलेगी। इसलिए बरसात में बाहर जाने के बजाय इनडोक एक्सरसाइज ही करें।
इसे भी पढ़ें- PCOS में वॉकिंग करने के फायदे, एक्सपर्ट से जानें
निष्कर्ष
फिटनेस कोच के मुताबिक बरसात के मौसम में वॉक करना ज्यादा सेफ है। लेकिन अगर आप रनिंग या जॉगिंग करना चाहते हैं, तो केवल उन्हीं जगहों पर करें जिन रास्तों के बारे में आप पहले से जानते हैं। फिटनेस मेंटेन रखने के लिए आप घर पर वॉक कर सकते हैं या हल्की-फुल्की एक्सरसाइज कर सकते हैं। जॉगिंग के लिए आप घर पर ही ट्रेडमील इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको कोई हेल्थ इशु रहता है, तो कोई भी एक्सरसाइज चुनने या फिटनेस रूटीन बनाने से पहले अपने हेल्थ कोच से सलाह जरूर करें। लेख में दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें।
FAQ
क्या बारिश में वर्कआउट करना अच्छा है?
बरसात के मौसम में वर्कआउट करना अच्छा है। लेकिन ऐसे में घर पर वर्कआउट करना ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर आप बाहर जाकर वर्कआउट करना पसंद करते हैं, तो ऐसे में आप वॉक कर सकते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता और वेट मेंटेन रहेगा। साथ ही मूड भी बेहतर रहेगा और आप दिनभर एक्टिव रहेंगे।बरसात के मौसम में क्या पीना चाहिए?
बरसात के मौसम में हाइड्रेट रहना चाहिए। ऐसे में पानी ज्यादा पिएं। इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए आप अदरक की चाय, तुलसी की चाय, ग्रीन टी या कोई काढ़ा पी सकते हैं। इससे बीमारियों को इंफेक्शन से भी बचाव होगा।क्या बारिश में वॉक करना अच्छा है?
बारिश के मौसम में वॉक करना फायदेमंद है। इससे फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों को फायदा होता है। बरसात में वॉक करने से मूड फ्रेश होता है और हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं। इससे आप दिनभर एनर्जेटिक भी महसूस करेंगे और आपको जल्दी थकावट नहीं होगी।