दिनभर की थकान को दूर करने के लिए अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी होता है। कई बार लोगों को अच्छी नींद लेने के बाद भी थकान की समस्या बनी रहती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। पर्याप्त आराम या अच्छी नींद लेने के बाद भी अगर थकान बनी रहती है तो इसके लिए आपकी जीवनशैली और खानपान के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ी स्थितियां जिम्मेदार मानी जाती हैं। जब आपके शरीर में ऑक्सीजन या ब्लड की कमी होती है तो अच्छी नींद लेने के बाद भी थकान की समस्या बनी रहती है। इसके अलावा शरीर को पर्याप्त पोषण न मिलने के कारण और खराब लाइफस्टाइल के कारण भी अच्छी नींद लेने के बाद भी थकान बनी रह सकती है। ऐसे लोग जो देर तक सोते हैं या ज्यादा नींद लेते हैं उन्हें भी नींद के बाद भी थकान महसूस हो सकती है। आइये जानते हैं अगर अच्छी नींद लेने के बाद भी थकान बनी रहती है तो इससे बचने के लिए क्या कदम उठाने चाहिए।
अच्छी नींद लेने के बाद भी थकान के कारण (Tired After Good Sleep Causes)
शरीर में पोषक तत्वों की कमी, असंतुलित डाइट और लाइफस्टाइल के कारण लोगों में अच्छी नींद के बाद भी थकान की समस्या बनी रह सकती है। इसके लिए शरीर की कुछ स्वास्थ्य से जुड़ी स्थितियां जैसे ब्लड प्रेशर की समस्या, डायबिटीज और थायरॉइड आदि भी जिम्मेदार माने जाते हैं। पर्याप्त नींद लेने के बाद भी अगर आपको थकान बनी रहती है तो यह शरीर में पानी की कमी या विटामिन की कमी का संकेत हो सकता है। इस समस्या से बचने के लिए आपको समय-समय पर अपना हेल्थ चेकअप जरूर कराना चाहिए। अच्छी नींद लेने के बाद भी अगर थकान बनी रहती है तो यह शरीर में कई गंभीर समस्याओं का संकेत भी हो सकता है।
टॉप स्टोरीज़
अच्छी नींद के बाद थकान की समस्या को दूर करने के उपाय (Waking Up Tired Prevention Tips in Hindi)
शरीर में पोषक तत्वों के कमी और लाइफस्टाइल के कारण अक्सर लोगों में यह समस्या देखी जाती है। इसके अलावा स्ट्रेस और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी स्थितियां भी इसके लिए जिम्मेदार मानी जाती हैं। जो लोग एनीमिया और एसिडिटी की समस्या के शिकार होते हैं और जिनकी हड्डियां कमजोर होती हैं उन्हें भी नींद लेने के बाद भी हर समय थकान बनी रहती है। अगर आपको अच्छी नींद लेने के बाद भी थकान की समस्या बनी रहती है तो इसे दूर करने के लिए आपको अपनी जीवनशैली और खानपान में बदलाव जरूर करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : क्या आप भी सुबह के आलस और नींद से हैं परेशान? जानें सुबह जल्दी उठने और दिनभर एनर्जेटिक रहने के 5 टिप्स
1. दिन में जरूर करें शारीरिक मेहनत
शारीरिक गतिविधियां न करने से आपका शरीर स्थूल हो जाता है जिसकी वजह से आपको हर समय आलस या थकान बनी रह सकती है। जब आप बहुत ज्यादा आराम करते हैं तो शरीर में मौजूद फैट बर्न नहीं होता है। इसकी वजह से शरीर में लचीलापन और स्फूर्ति नहीं रहती है और शरीर हमेशा थका हुआ रहता है। इसलिए नींद लेने के बाद भी थकान की समस्या से बचने के लिए आपको दिन में शारीरिक रूप से एक्टिव जरूर रहना चाहिए।
2. पर्याप्त पानी पिएं
शरीर में पानी की कमी की वजह से आपको नींद लेने के बाद भी थकान की समस्या हो सकती है। अगर आपको हर समय थकान महसूस होती है तो इसका एक प्रमुख कारण शरीर में पानी की कमी हो सकता है। इसलिए हमेशा थकान की समस्या को दूर करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए। अगर आप पर्याप्त मात्रा में रोजाना पानी नहीं पीते हैं तो इसकी वजह से आपको कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : खाने के बाद आती है तेज नींद और महसूस होती है थकान? जानें इसके कारण और समस्या दूर करने के उपाय
3. डाइट में पोषक तत्वों का रखें ध्यान
शरीर में विटामिन, कैल्शियम और प्रोटीन जैसे प्रमुख पोषक तत्वों का बने रहना जरूरी है। अगर आपके शरीर को इन पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा नहीं मिलती है तो भी इसकी वजह से हमेशा या अच्छी नींद लेने के बाद थकान की समस्या बनी रह सकती है। इस समस्या से बचने के लिए रोजाना 4 से 5 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।
4. भोजन के बाद चाय या कॉफी का सेवन न करें
खाना खाने के ठीक बाद चाय या कॉफी का सेवन भी इसके लिए जिम्मेदार माना जाता है। बहुत ज्यादा कॉफी का सेवन करने के नुकसान कई हैं, इसलिए हमेशा संतुलित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए। भोजन के बाद चाय या कॉफी पीने से आपको अच्छी नींद लेने के बाद भी थकान बनी रह सकती है।
5. दिमाग को दें आराम
दिमाग को पर्याप्त आराम न मिलने के कारण आपको अच्छी नींद लेने के बाद भी थकान बनी रह सकती है। इसलिए हमेशा अपने दिमाग को रिलैक्स जरूर करना चाहिए। दिमाग को आराम देने के लिए आप मेडिटेशन या योग का अभ्यास कर सकते हैं।
6. ग्रीन टी का करें सेवन
स्वास्थ्य के लिए ग्रीन टी पीने के फायदे अनेकों हैं। हर समय थकान बनी रहने की समस्या से बचने के लिए भी ग्रीन टी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। आप चाय या कॉफी की जगह भी ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : थकान होने पर क्या करें: शारीरिक और मानसिक थकान होने पर तुरंत एनर्जी के लिए करें ये 7 काम
अच्छी नींद लेने के बाद भी थकान की समस्या के लिए ऊपर बताये गए कारणों के अलावा कई अन्य कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं। अच्छी या पर्याप्त नींद के बाद भी थकान बनी रहना शरीर में कई बीमारियों या समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। इसलिए आपको इस समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए। अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रहती है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
(All Image Source - Freepik.com)